scorecardresearch

IndiGo Refunds : इंडिगो को आज शाम तक सभी रिफंड चुकाने का निर्देश, उड़ानों के लिए किराए की अपर लिमिट भी तय

Indigo refund by today 8 PM : मंत्रालय ने तय किया है कि जिन उड़ानों को रद्द किया गया है या जिनकी सेवाएं बाधित हुई हैं, उनके रिफंड की पूरी प्रक्रिया रविवार, 7 दिसंबर की रात 8 बजे तक पूरी हो जानी चाहिए.

Indigo refund by today 8 PM : मंत्रालय ने तय किया है कि जिन उड़ानों को रद्द किया गया है या जिनकी सेवाएं बाधित हुई हैं, उनके रिफंड की पूरी प्रक्रिया रविवार, 7 दिसंबर की रात 8 बजे तक पूरी हो जानी चाहिए.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
IndiGo flight, Govt Caps Domestic Airfares at Rs 18000 to Check Surge, IndiGo refund deadline, IndiGo flight cancellations, IndiGo services disruption, DGCA fare cap India, India domestic airfare cap, Indigo refund by today 8 PM, IndiGo flight refund update, Indigo flight chaos, Ministry of Civil Aviation order, IndiGo passenger refunds, Airfare surge India, Domestic flight fare limit India, Indigo cancellations news, Airfare price cap India, MoCA IndiGo action, Indigo operations disruption, Domestic flight refund rules India, Indigo customer refund order, Flight cancellations India today, Government caps economy airfares

India domestic airfare cap : सरकार ने डोमेस्टिर इकोनॉमी हवाई किरायों पर अपर लिमिट तय कर दी है. अब 1,500 किमी से ज्यादा दूरी की उड़ानों के लिए अधिकतम किराया 18,000 रुपये रखा गया है. (Image: FE)

IndiGo told to clear all refunds by today evening : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में आई भारी सेवा-गड़बड़ी के बाद देशभर में उड़ानें रद्द होने लगीं और कई रूटों पर हवाई किराये अचानक तेज़ी से बढ़ गए. हालात बिगड़ते देख नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हस्तक्षेप करते हुए शनिवार को घरेलू इकोनॉमी टिकटों पर किराए की ऊपरी सीमा तय कर दी, ताकि एयरलाइंस मनमानी कीमतें न वसूल सकें. साथ ही सरकार ने इंडिगो और अन्य एयरलाइंस को सख्त निर्देश दिया है कि जिन उड़ानों को रद्द किया गया है या जिनकी सेवाएं बाधित हुई हैं, उनके सभी रिफंड रविवार, 7 दिसंबर की रात 8 बजे तक हर हाल में यात्रियों को वापस कर दिए जाएं, अन्यथा कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

उड़ानों के लिए किराए की अपर लिमिट तय

सरकारी आदेश के मुताबिक अब एयरलाइंस 500 किमी तक की यात्रा के लिए इकोनॉमी किराया 7,500 रुपये से ज्यादा नहीं वसूल सकेंगी. 500 से 1,000 किमी के लिए अधिकतम 12,000 रुपये, 1,000 से 1,500 किमी के लिए 15,000 रुपये और 1,500 किमी से ज्यादा दूरी की उड़ानों के लिए अधिकतम 18,000 रुपये तक ही टिकट बेच सकेंगी.

Advertisment

Also read : Aadhaar My Contact Card Services: आधार ऐप में माय कॉन्टैक्ट कार्ड क्या है? कहां और कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल

कब तक लागू रहेगी नई किराया लिमिट

सरकार ने कहा है कि यह नई सीमा तब तक लागू रहेगी जब तक हवाई किराये सामान्य नहीं हो जाते या फिर सरकार कोई नई समीक्षा नहीं करती. यह नियम हर तरह की टिकट बुकिंग पर लागू होगा, चाहे टिकट एयरलाइन की वेबसाइट से लिया गया हो या किसी ऑनलाइन एजेंट से. एयरलाइंस को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे सभी किराया श्रेणियों यानी फेयर बकेट में पर्याप्त टिकट उपलब्ध रखें और जिन रूटों पर मांग ज्यादा है, वहां क्षमता बढ़ाने पर विचार करें ताकि किरायों में अचानक उछाल को रोका जा सके.

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह सीमा केवल बेस फेयर पर लागू होगी और अन्य शुल्क इसमें शामिल नहीं हैं. बिजनेस क्लास और उदयन योजना वाली उड़ानों पर यह नियम लागू नहीं होगा. आदेश में यह भी कहा गया है कि मंत्रालय रियल टाइम डेटा और एयरलाइंस से सीधी बातचीत के जरिए किरायों पर लगातार नजर रखेगा.

Also read : PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना पर बिग अपडेट, 1.14 करोड़ लोगों की बंद हुई 2000 रुपये की किस्त!

आज रात 8 बजे तक रिफंड देने का फरमान जारी

सख्त समय सीमा नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को निर्देश दिया है कि वह सभी लंबित यात्री रिफंड तुरंत निपटाए. मंत्रालय ने तय किया है कि जिन उड़ानों को रद्द किया गया है या जिनकी सेवाएं बाधित हुई हैं, उनके रिफंड की पूरी प्रक्रिया रविवार, 7 दिसंबर की रात 8 बजे तक पूरी हो जानी चाहिए. एयरलाइंस को यह भी कहा गया है कि जिन यात्रियों की यात्रा रद्द होने के कारण प्रभावित हुई है, उनसे टिकट बदलने या रीशेड्यूलिंग के कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिए जाएंगे.

मनमानी करने होगी सख्य कार्रवाई

मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि रिफंड में देरी या नियमों का पालन न करने पर तुरंत सख्त कार्रवाई होगी. सरकार के बयान में कहा गया कि शिकायतों का समाधान सुचारू रूप से करने के लिए इंडिगो को विशेष यात्री सहायता और रिफंड सेल बनाने के निर्देश दिए गए हैं. ये सेल प्रभावित यात्रियों से खुद संपर्क करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि रिफंड और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था बिना बार-बार फॉलो-अप के पूरी हो जाए. मंत्रालय ने यह भी बताया कि ऑटोमैटिक रिफंड की व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक इंडिगो का संचालन पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाता.

Also read : Sanchar Saathi के बाद छिड़ी नई बहस, हमेशा फोन का GPS रहेगा ऑन? Apple, Samsung और Google ने जताई नाराजगी

इंडिगो की उड़ानें शनिवार को भी रद्द होती रहीं, हालांकि एयरलाइन का कहना है कि रद्द की गई उड़ानों की संख्या घटकर 850 से कम रह गई है, जबकि शुक्रवार को 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई थीं. फाइनेंशियल एक्सप्रेस को मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सबसे ज्यादा असर देखा गया जहां 106 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. इसके बाद बेंगलुरु में 124, मुंबई में 109 और हैदराबाद में 66 उड़ानें रद्द हुईं.

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि वह पूरे नेटवर्क में अपने संचालन को पटरी पर लाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. कंपनी का कहना है कि उसकी टीमें शेड्यूल को स्थिर करने, देरी कम करने और इस मुश्किल दौर में यात्रियों की मदद करने पर पूरी तरह ध्यान दे रही हैं. एयरलाइन को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में हालात धीरे-धीरे सुधर जाएंगे. इंडिगो ने अपने कर्मचारियों और ग्राउंड स्टाफ का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और ग्राहकों के प्रति समर्पण की वजह से ही हालात संभालने में मदद मिल रही है. एयरलाइन ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि वह अपने संचालन को जल्द से जल्द सामान्य करने पर केंद्रित है.

Indigo Airlines Indigo