scorecardresearch

Karakat Chunav Results 2025 | Karakat se Kaun Jita : काराकाट से CPIML के अरुण सिंह कुशवाहा जीते, JDU के महाबली सिंह को 2836 वोटों से हराया

काराकट चुनाव परिणाम 2025 Karakat Chunav Result Arun singh Kushwaha vs JDU Mahabali Singh : काराकाट में 24 राउंड की गिनती के बाद CPIML के अरुण सिंह कुशवाहा जेडीयू उम्मीदवार महाबली सिंह से 986 वोटों से आगे चल रहे हैं.

काराकट चुनाव परिणाम 2025 Karakat Chunav Result Arun singh Kushwaha vs JDU Mahabali Singh : काराकाट में 24 राउंड की गिनती के बाद CPIML के अरुण सिंह कुशवाहा जेडीयू उम्मीदवार महाबली सिंह से 986 वोटों से आगे चल रहे हैं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
bihar election karakat

Karakat Bihar Election Parinam 2025 : इस सीट पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह तीसरे स्थान पर हैं. अभी 7 राउंड की गिनती और बाकी है. अब सिर्फ 1 राउंड की गिनती और बाकी है. (Image: FE)

Karakat Bihar se Kaun Jita 2025 ka Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 11 नवंबर को हुई वोटिंग के बाद रोहतास जिले की काराकाट सीट इस समय जबरदस्त चर्चा में है. 243 सीटों वाले बिहार की राजनीति में काराकाट हमेशा से एक दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र माना जाता रहा है. RJD, JDU, BJP और कांग्रेस जैसे बड़े दलों की मौजूदगी यहां मुकाबले को और पेचीदा बनाती है. इस बार भी 59.53 प्रतिशत मतदान के साथ काराकाट ने मतदाताओं के उत्साह को दिखाया, जबकि पूरे राज्य में रिकॉर्ड 66.91 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई.

काराकाट के मौजूदा विधायक CPI(ML) के अरुण सिंह हैं, जिन्होंने 2020 में यह सीट जीती थी. इससे पहले 2015 में यहां से RJD के संजय कुमार सिंह विजयी हुए थे. यह इतिहास बताता है कि काराकाट में हर चुनाव में हवा बदलती रही है और कोई स्थायी राजनीतिक लहर नहीं देखने को मिलती.

Advertisment

एग्जिट पोल ने बढ़ाया रोमांच

11 नवंबर को आए एग्जिट पोल्स ने इस बार भी राज्य में दिलचस्प माहौल बना दिया. Matrize, Peoples Pulse और Chanakya Strategies ने एनडीए को बड़ी बढ़त दी है. दूसरी ओर Axis My India के सर्वेक्षण ने महागठबंधन के लिए उम्मीदें बचाए रखीं. इस सर्वे के अनुसार एनडीए को 43% और महागठबंधन को 41% वोट मिल सकते हैं, जबकि मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार से अधिक लोकप्रिय बताया गया है.

काराकाट की ताजा स्थिति

काराकाट में गिनती जारी है और हर राउंड के साथ मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है. 30 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद CPI(ML) उम्मीदवार अरुण सिंह JDU के महाबली सिंह पर 2704 वोटों से आगे चल रहे हैं. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह तीसरे नंबर पर हैं. अब सिर्फ 1 राउंड की गिनती बाकी है, ऐसे में यहां का चुनाव परिणाम आखिरी वक्त तक पलट सकता है.

Bihar Assembly Elections Bihar Election Bihar Pawan Singh Bihar Election 2025