scorecardresearch

Kerala Draft Voter List : केरल की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कितने हटे नाम, क्या है लेटेस्ट अपडेट?

ड्राफ्ट लिस्ट जारी करने  के सिलसिले में तिरुवनंतपुरम और अलप्पुझा जिलों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें ड्राफ्ट मतदाता सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी गई.

ड्राफ्ट लिस्ट जारी करने  के सिलसिले में तिरुवनंतपुरम और अलप्पुझा जिलों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें ड्राफ्ट मतदाता सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी गई.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Kerala Draft Voter List

27 अक्टूबर 2025 तक केरल की वोटर लिस्ट में कुल 2 करोड़ 78 लाख 50 हजार 855 मतदाता थे. (Image : X/@TNelectionsCEO)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ केरल की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट भी जारी हो चुकी है. चुनाव आयोग ने यह जानकारी मंगलवार को दी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी केरल ने एक्स पर किए पोस्ट में बताया कि ड्राफ्ट लिस्ट जारी करने  के सिलसिले में तिरुवनंतपुरम और अलप्पुझा जिलों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें ड्राफ्ट मतदाता सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी गई. 

राज्य के मतदाता अपना नाम voters.eci.gov.in लॉगिन कर देख सकते हैं. वे केरल चुनाव विभाग के पोर्टल ceo.kerala.gov.in से अभी ड्राफ्ट लिस्ट डाउनलोड कर चेक कर सकते हैं.

Advertisment

Also read : MP Draft Voter List : मध्य प्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, कितने नाम किन कारणों से हटे?

लिस्ट सामने आने के साथ ही राज्य में क्लेम और ऑब्जेक्शन आज से शुरू हो चुका है. ऐसे पात्र मतदाता जो किसी कारण ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल नहीं किए गए वे जरूरी दस्तावेज के साथ क्लेम कर सकते हैं. लिस्ट में शामिल अपात्र मतदाताओं का नाम हटाने के लिए ऑब्जेक्शन भी दर्ज कराया जा सकता है. इसके लिए 22 जनवरी तक मौका है.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 27 अक्टूबर 2025 तक केरल की वोटर लिस्ट में कुल 2 करोड़ 78 लाख 50 हजार 855 मतदाता दर्ज थे, जिनकी समीक्षा के बाद अब ड्राफ्ट सूची जारी की गई है. सेकेंड फेज SIR के तहत एन्यूमरेशन के बाद राज्य में कितने वोटर रह गए और कितने हटा दिए इसकी जानकारी जल्द सामने आएगी.

(खबर अपडेट हो रही है..)

Election Commission Kerala Voter List SIR