scorecardresearch

Ladli Bahna Yojana : जिन लाड़ली बहनों के खाते में नहीं आए 1500 रुपये? योजना की 31वीं किस्त के लिए निपटा लें ये जरुरी काम

Ladli Bahna Yojana : 1500 रुपये की किस्त की स्थिति देखने के लिए पोर्टल पर जाएं, आवेदन स्थिति पर क्लिक करें, अपना एप्लिकेशन नंबर या समग्र आईडी भरें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को वेरीफाई करें.

Ladli Bahna Yojana : 1500 रुपये की किस्त की स्थिति देखने के लिए पोर्टल पर जाएं, आवेदन स्थिति पर क्लिक करें, अपना एप्लिकेशन नंबर या समग्र आईडी भरें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को वेरीफाई करें.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Ladli Bahna Yojana 31vi kist

इसी मंगलवार 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में बढ़ी हुई 1500 रुपये की दूसरी किस्त भेजी थी. Photograph: (Image : X/@JansamparkMP)

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार हर महीने वित्तीय सहायता भेजती है. इसी सप्ताह की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने योजना से जुड़ी 1.26 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में 31वीं किस्त के 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए. छतरपुर जिले के राजनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने 1,857 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में अंतरित की.

लेकिन यदि आप उन बहनों में शामिल हैं जिनके खाते में अभी तक 1500 रुपये नहीं पहुंचे हैं, तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. कई बार तकनीकी त्रुटियों या अधूरे दस्तावेज़ों के कारण भुगतान रुक जाता है. आगे हम आपको बताएंगे कि किस कारण किस्त रुक सकती है, स्टेटस कैसे चेक करें और कौन-सी प्रक्रियाएँ पूरी करने पर आपकी राशि जल्दी जारी हो सकती है.

Advertisment

Also read : Tata Sierra की बुकिंग 16 दिसंबर से, डिलीवरी 15 जनवरी से होगी शुरू

क्यों रुकी हो सकती है आपकी 31वीं किस्त?

लाड़ली बहना योजना की किस्त न पहुंचने के प्रमुख कारण ये हैं:

  • e-KYC पूरी नहीं होना
  • समग्र आईडी और आधार में मिसमैच
  • बैंक खाते का e-KYC पूरा न होना
  • बैंक खाते से आधार लिंक न होना
  • डीबीटी (DBT) सक्रिय न होना
  • पात्रता में त्रुटि या अधूरे दस्तावेज

सबसे पहले अपनी समग्र–आधार e-KYC स्थिति और बैंक e-KYC की जांच करें. दोनों अपडेट होने पर किस्त मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

1500 रुपये की किस्त की स्थिति देखने का सबसे आसान तरीका

1500 रुपये की किस्त की स्थिति देखने का सबसे आसान तरीका यह है कि पोर्टल पर जाएं, आवेदन स्थिति पर क्लिक करें, अपना एप्लिकेशन नंबर या समग्र ID दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को वेरीफाई करें; इसी प्रक्रिया से आपको तुरंत पता चल जाएगा कि किस्त आपके खाते में आई है या किसी कारण से रुकी हुई है.

Also read : Corona Remedies IPO : ये स्टॉक लिस्टिंग पर दे सकता है 28 से 30% रिटर्न, आज फाइनल होगा शेयर अलॉटमेंट

1500 रुपये आए हैं या नहीं, ऐसे करें ऑनलाइन चेक

अपनी किस्त की स्थिति जानने के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस देख सकते हैं:

  • लाड़ली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: https://cmladlibahna.mp.gov.in
  • Apply / Payment Status सेक्शन पर क्लिक करें
  • अपना एप्लिकेशन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को वेरीफाई करें
  • स्क्रीन पर आपकी किस्त की पूरी स्थिति दिखाई दे जाएगी

समग्र–आधार e-KYC क्यों जरूरी है?

सरकार ने e-KYC को योजना के लिए पूरी तरह अनिवार्य कर दिया है, इसके कारण:

  • योजना प्रक्रिया सरलीकृत होती है
  • महिला के स्थानीय निवासी होने की पुष्टि होती है
  • समग्र ID की डुप्लिकेसी बंद होती है
  • केवल पात्र महिलाएं ही योजना का लाभ ले पाती हैं.

Also read : New SIR Schedule : चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 6 राज्यों और UT में मतदाता सूची संशोधन की नई डेडलाइन जारी

समग्र e-KYC की स्थिति कैसे देखें?

समग्र पोर्टल पर जाकर आप अपनी e-KYC स्थिति आसानी से चेक कर सकती हैं. अगर आधार बैंक से लिंक नहीं है, तो बैंक शाखा में जाकर लिंकिंग और DBT एक्टिवेशन की प्रक्रिया पूरी करें.

e-KYC कहां करवाएं?

बहनें अपने नजदीकी -

  • राशन दुकान
  • MP Online सेंटर
  • CSC कियोस्क

में बिना किसी शुल्क के e-KYC करवा सकती हैं. सरकार प्रत्येक e-KYC पर कियोस्क को 15 रुपये देती है.

आधार लिंक्ड DBT इनेबल्ड बैंक अकाउंट क्यों जरूरी?

सरकार भुगतान सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से करती है क्योंकि:

  • भुगतान फेल होने की संभावना बहुत कम होती है
  • पैसा सीधे महिला के अपने खाते में आता है
  • महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार राशि का उपयोग कर सकती हैं
  • आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ती है और छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलती है

DBT इनेबल्ड अकाउंट कैसे बनाएं?

अपने बैंक में जाकर आधार लिंकिंग और DBT सक्रिय करने का फॉर्म भरें. बैंक में e-KYC सत्यापन के बाद आपका खाता DBT के लिए सक्षम हो जाएगा.

किस्त कब-कब आती है?

बताया जा रही है कि पात्र लाड़ली बहनों के खातों में सरकार हर महीने की 10 तारीख के आसपास वित्तीय मदद जमा करती है. अब तक बहनों को कुल 46,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर हो चुकी है. इसी मंगलवार 9 दिसंबर को लाड़ली बहनों को 31वीं किस्त के 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए गए. इससे पहले 30वीं किस्त 12 नवंबर को और 29वीं किस्त 12 अक्टूबर को भेजी गई थी.

Madhya Pradesh Mohan Yadav Ladli Behna Yojana