scorecardresearch

Ladli Behna Yojana: एमपी के 1 करोड़ 26 हजार लाड़ली बहनों को कब मिलेगी 1500 रुपये की पहली किस्त, क्या है लेटेस्ट अपडेट?

Ladli Bahna Yojana 30th Installment Update: शुरुआत में लाड़ली बहनों को हर महीने 1000 रुपये मिलते थे. अक्टूबर 2023 में राशि बढ़ाकर 1250 रुपये की गई. अब नवंबर 2025 से इसे बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है.

Ladli Bahna Yojana 30th Installment Update: शुरुआत में लाड़ली बहनों को हर महीने 1000 रुपये मिलते थे. अक्टूबर 2023 में राशि बढ़ाकर 1250 रुपये की गई. अब नवंबर 2025 से इसे बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Women Welfare Schemes Financial Assistance

Ladli Bahna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है. सभी के मन में यही सवाल है कि योजना की शुरुआत से अब तक दूसरी बार बढ़ाई गई 1500 रुपये की किस्त उनके बैंक खातों में कब जमा होगी. (Image: X/@DrMohanYadav51)

Ladli Behna Yojana 30th Installment latest Update: लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है. सभी के मन में यही सवाल है कि योजना की शुरुआत से अब तक दूसरी बार बढ़ाई गई 1500 रुपये की किस्त उनके बैंक खातों में कब जमा होगी. पिछली यानी 29वीं किस्त पिछले महीने 12 अक्टूबर को जारी की गई थी, जिसके बाद अब लाभार्थी महिलाएं अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं. इस बार किस्त का इंतजार और भी खास है क्योंकि योजना की राशि दूसरी बार बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी गई है.

कब मिलेगी 30वीं किस्त?

राज्य सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार, पिछली यानी 29वीं किस्त 12 अक्टूबर को जारी की गई थी. आमतौर पर योजना की राशि हर महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह में भेजी जाती है. ऐसे में उम्मीद है कि नवंबर 2025 की पहली पखवाड़े में लाड़ली बहनों के बैंक खातों में बढ़ी हुई 1500 रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पिछले महीने की तरह इस बार मध्य प्रदेश सरकार महीने की 12 तारीख को नर्मदापुरम जिले से बढ़ी हुई किस्त जारी कर सकती है. हालांकि किस्त की तारीख को लेकर राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

Advertisment

Also read: PM Kisan Yojana: क्या 9 करोड़ से ज्यादा किसानों का आज खत्म होगा इंतजार, खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये?

कब और कैसे बढ़ी राशि

इस योजना की शुरुआत 10 जून 2023 को हुई थी, जब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाने लगे. अक्टूबर 2023 में राशि बढ़ाकर 1250 रुपये कर दी गई. यह बढ़ी हुई राशि अक्टूबर 2025 तक जारी रही. अब नवंबर 2025 से एक बार फिर 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. यानी अब हर लाभार्थी महिला को प्रति माह 1500 रुपये मिलेंगे. यह दूसरी बार है जब राज्य सरकार ने योजना की राशि में वृद्धि की है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने एक बयान में कहा है कि आने वाले दिनों में धीर-धीरे करके किस्त की राशि और बढ़ाई जाएगी. 2028 तक हम महीने मिलने वाली यह राशि 3000 रुपये तक बढ़ाकर महिला लाभार्थियों को दी जाएगी. 

अब तक कितनी किस्तें और कितनी राशि मिली

सरकार अब तक लाड़ली बहनों के खातों में कुल 29 किस्तें भेज चुकी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 अक्टूबर को श्योपुर में आयोजित एक महिला सम्मेलन के दौरान 1 करोड़ 26 हजार लाभार्थियों के खातों में 1,541 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की थी. उन्होंने बताया कि जून 2023 से अब तक 29 किस्तों के जरिए करीब 45,000 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं. इसके अलावा, रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को ‘शगुन’ के रूप में 250 रुपये अतिरिक्त भी भेजे थे.

Also read : PM Kisan Yojana: क्या 4.33 करोड़ किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त? लाभार्थी हैं तो जानिए वजह?

महिलाओं के लिए नवंबर का महीना क्यों खास

राज्य की महिलाओं के लिए नवंबर इसलिए खास है क्योंकि इस महीने से उन्हें बढ़ी हुई किस्त का सीधा लाभ मिलेगा.
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है. नई दर के अनुसार, अब हर महिला को हर महीने 1500 रुपये की सहायता राशि मिलेगी, जब तक कि सरकार तीसरी बार राशि बढ़ाने का कोई नया फैसला नहीं करती.

लाड़ली बहना योजना ने ग्रामीण और शहरी इलाकों की लाखों महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का नया अवसर दिया है. यह योजना न केवल महिलाओं को घरेलू जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि परिवारों में वित्तीय निर्णय लेने की शक्ति भी बढ़ा रही है.

Madhya Pradesh Mohan Yadav Ladli Behna Yojana