/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/02/ladli-bahana-yojana-30th-installment-big-update-2025-11-02-18-30-18.jpg)
Ladli Behna Yojana: बैठक के बाद एमपी सरकार में केबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप ने बताया कि अब लाड़ली बहनों को नवंबर 2025 से हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय मदद मिलेगी. (Image: X/@DrMohanYadav51)
Ladli Bahana Yojana 30th Insatallment Date: मध्य प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी को मध्य प्रदेश कैबिनेट से सोमवार को मंजूरी मिल गई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया. अब नवंबर 2025 से लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. इसस पहले योजना से जुड़ी महिला लाभार्थियों के खातों में हर महीने 1250 रुपये सरकार जमा कर रही थी. मंथली सहायता राशि बढ़ाने के साथ ही सोमवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त की तारीख का ऐलान कर दिया गया.
12 नवंबर को लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये
बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री और रतलाम शहर के विधायक चेतन्य कश्यप ने बताया कि अब लाड़ली बहनों को नवंबर 2025 से हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता मिलेगी। इससे पहले यह राशि ₹1250 थी, यानी योजना में ₹250 की वृद्धि की गई है। सरकार ने यह भी घोषणा की है कि 12 नवंबर (बुधवार) को बढ़ी हुई राशि लाभार्थी बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
महिला सशक्तिकरण
— Jansampark MP (@JansamparkMP) November 10, 2025
मध्यप्रदेश सरकार का प्रण
---
कैबिनेट ने #मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना अंतर्गत मासिक आर्थिक सहायता राशि में ₹250 की वृद्धि कर नवंबर 2025 से ₹1500 दिए जाने की मंजूरी दे दी है।
12 नवंबर को यह राशि बहनों के खाते में अंतरित की जाएगी।
🔹कैबिनेट मंत्री श्री… pic.twitter.com/lqp6wLPz6R
कब मिली योजना की आखिरी किस्त?
सरकार अब तक लाड़ली बहनों के खातों में कुल 29 किस्तें भेज चुकी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 अक्टूबर को श्योपुर में आयोजित एक महिला सम्मेलन के दौरान 1 करोड़ 26 हजार लाभार्थियों के खातों में 1,541 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की थी. उन्होंने बताया कि जून 2023 से अब तक 29 किस्तों के जरिए करीब 45,000 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us