/financial-express-hindi/media/media_files/2025/08/29/lado-laxmi-yojana-2025-08-29-16-06-09.jpg)
सरकार ने इस योजना के लिए चालू वित्त वर्ष के बजट में 5,000 करोड़ रुपये का बजट रिजर्व कर रखा है. (Image: X/NayabSainiBJP)
Lado Lakshmi Yojana Update : हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ जहां राज्य की बेटियों को आर्थिक मजबूती देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, वहीं अब इस योजना के दुरुपयोग की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. दूसरी किस्त जारी होने के दौरान पता चला कि करीब 25000 लोगों ने गलत जानकारी देकर इस योजना के लिए आवेदन कर दिया, जिनमें कई ने अपना नाम और पता तो सही भरा, लेकिन फोटो किसी महिला की लगा दी. इसी दौरान पड़ोसी राज्यों पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान की हजारों महिलाओं के भी आवेदन पकड़े गए, जबकि यह योजना केवल हरियाणा में 15 साल या उससे अधिक समय से रह रही महिलाओं के लिए है.
सरकारी वेरिफिकेशन के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1237 ऐसे आवेदन मिले, जिनमें फॉर्म भरने वाला पुरुष था, लेकिन फोटो किसी महिला की लगाई गई थी. वहीं पड़ोसी राज्यों से आए फर्जी आवेदनों की संख्या भी काफी बड़ी रही. पंजाब से 11,908, हिमाचल से 2,732, उत्तर प्रदेश से 4,785, दिल्ली से 2,932 और राजस्थान से 1,339 महिलाओं ने भी इस योजना के लिए आवेदन कर दिया, जबकि योजना केवल हरियाणा की महिलाओं के लिए है.
जांच में कुछ लोगों द्वारा आवेदन करने के लिए परिवार पहचान पत्र यानी PPP ID में छेड़छाड़ करने की बात भी सामने आई. यह वही दस्तावेज है जिसके आधार पर हरियाणा में सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है. ऐसे सभी फर्जी आवेदनों को अब खारिज कर दिया गया है और अधिकारियों को सख्ती से नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी व्यक्ति धोखाधड़ी कर योजना का लाभ न उठा सके.
पहले भी बीजेपी शासित राज्य से सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना से पहले कुछ इसी तरह के मामले महाराष्ट्र से भी सामने आ चुके हैं. राज्य में करीब 12,000 से ज्यादा पुरुषों के नाम मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना" के तहत 13 महीनों तक मंथली 1,500 रुपये का लाभ फर्जी तरीके लेने की बात उजागर हुई. कुल धोखाधड़ी 24 करोड़ रुपये से ज़्यादा की थी. महाराष्ट्र में यह योजना नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले शुरू की गई थी और सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन की जीत में इसकी अहम भूमिका रही.
Also read : बैंक एफडी नहीं दे रही मनचाहा रिटर्न? इन पोस्ट ऑफिस स्कीम में मिल रहा 7% से ज्यादा ब्याज
9 लाख से अधिक मिल चुके हैं आवेदन
इस योजना के लिए 9 से ज्यादा महिलाएं अप्लाई कर चुकी है, लेकिन वेरिफिकेशन के बाद करीब 7 लाख महिलाएं ही पात्र पाई गईं. सूचना विभाग के मुताबिक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त के तहत 7,01,965 महिलाओं के खाते 2100-2100 रुपये ट्रांसफर किए हैं. विभाग ने बताया कि लाडो लक्ष्मी ऐप पर 9.05 लाख आवेदन मिले हैं, जिनमें 7.01 लाख पात्र पाई गईं, 5.58 लाख ने E-KYC पूरी की.
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी की, जिससे 7,01,965 महिलाओं के खाते लाभान्वित हुए। लाडो लक्ष्मी ऐप पर 9.05 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 7.01 लाख पात्र पाई गईं, 5.58 लाख ने E-KYC पूरी की। #LadoLakshmi#Haryana#WomenWelfarepic.twitter.com/fENIYTy42N
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 3, 2025
अब 3 किस्तें मिलेगी एक साथ, लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव
दो किस्तें जारी करने के बाद हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मा योजना में बड़ा बदलाव किया है. सूचना विभाग के मुताबिक अब योजना का लाभ हर 3 महीने के अंतराल पर मिलेगा और 3 महीन की किस्त एक साथ खाते में हरियाणा सरकार भेजेगी. मुख्यमंत्री सैनी का कहना है कि "यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक मजबूत पहल है.
लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव!
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 3, 2025
अब योजना का लाभ हर 3 महीने के अंतराल पर दिया जाएगा और 3 माह की राशि एक साथ खाते में डाली जाएगी।
"यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक मजबूत पहल है।"- श्री @NayabSainiBJP, मुख्यमंत्री pic.twitter.com/VuYQEADLMZ
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए जारी है रजिस्ट्रेशन
पहले फेज में हरियाणा की करीब 20 लाख पात्र महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार ने इस योजना के लिए चालू वित्त वर्ष के बजट में 5,000 करोड़ रुपये का बजट रिजर्व कर रखा है. योजना से जुड़ने के लिए कुल मिले 9.05 लाख आवेदनों में से 7,01 पात्र महिलाओं को आखिरी किस्त जारी की गई है. सूचना विभाग के लिए अभी भी रजिस्ट्रेशन जारी है. योजना के तहत वित्तीय मदद पाने के लिए 23 साल या उससे ऊपर की सभी पात्र महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं. जिनके परिवार की सालाना आमदनी 1 लाख से कम है. ऐसे परिवार की सभी महिलाएं योजना का लाभ ले सकती हैं. आवेदन की प्रक्रिया लाडो लक्ष्मी ऐप के जरिए पूरी की जा सकती है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us