/financial-express-hindi/media/media_files/2025/08/29/lado-laxmi-yojana-2025-08-29-16-06-09.jpg)
लाडो लक्ष्मी योजना का मकसद हरियाणा की महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाना, उन्हें सामाजिक सुरक्षा देना और उनकी जिंदगी में ज्यादा आत्मनिर्भरता और भागीदारी लाना है. (Image: X/NayabSainiBJP)
Lado Lakshmi Yojana 2nd Intallment, Payment Status, Eligibility for Scheme and more: लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई है. हरियाणा सरकार की खास योजना से जुड़ी पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 2100 रुपये मिलती है. योजना की आखिरी किस्त 1 नवंबर को जारी हुई थी. लगभग एक महीने पूरे होने वाले हैं. ऐसे में 5.22 लाख से ज्यादा महिलाएं दूसरी किस्त पर टकटकी लगाए बैठी हैं.
लाडो लक्ष्मी योजना की अगली किस्त कब मिलेगी? 5.22 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में 2100 रुपये की किस्त किस दिन जमा की जाएगी? योजना की दूसरी किस्त पर लेटेस्ट अपडेट
कब मिली आखिरी किस्त? अगली किस्त पर अपडेट
लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त हरियाणा दिवस पर 1 नवंबर को 5 लाख 22 हजार 162 पात्र महिलाओं के खातों में भेजी गई थी. इस दौरान हर पात्र महिलाओं के खाते में 2100-2100 रुपये जमा कराए गए थे. अब उन्हें दूसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार है. इस किस्त की तारीख को लेकर अब तक आधिकारिक रुप से जानकारी सामने नहीं आई है. योजना से जुड़ी लाभार्थी महिलाओं के खातो में दिसंबर के पहले हफ्ते में आने की उम्मीद है.
हालांकि अगले 10 दिनों में योजना की अगली किस्त जारी होगी या नहीं, इस पर दूसरी किस्त की तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी आने से पहले अभी भी संशय बना हुआ है. लगभग दो हफ्ते पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने एक बयान में कहा था कि हर महीने मिलने वाले 2,100 रुपये की राशि कम लगती है. जिसके चलते सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि सहायता राशि को 12 बार में बांटकर देने के बजाय साल में सिर्फ दो बार दिया जाए. सरकार के इस प्रस्ताव के पीछे तर्क यह है कि छोटी-छोटी मंथली किस्तों से महिलाओं के हाथ में पर्याप्त राशि नहीं पहुंचती. लेकिन अगर उन्हें एक बार में बड़ी रकम मिले, तो हरियाणा की महिलाएं छोटा व्यवसाय शुरू कर सकती हैं, घर में सुधार कर सकती हैं या किसी जरूरी काम के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा सकती हैं.
DDLLY : लाडो लक्ष्मी योजना क्या है?
लाडो लक्ष्मी योजना की शुरूआत 25 सितंबर 2025, दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर की गई थी. इस योजना के तहत हरियाणा सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की मदद देती है. इसकी पहली किस्त इसी महीने की पहली तारीख को 5 लाख 22 हजार 162 महिलाओं के खातों में भेज दी गई. इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाना और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों में मदद करना है. यह योजना खास तौर पर बीपीएल और कम आय वाले परिवारों की महिलाओं के लिए है. सरकार ने इस योजना के लिए चालू वित्त वर्ष के बजट में 5,000 करोड़ रुपये का बजट रिजर्व कर रखा है.
इस योजना के लिए कौन-कौन एलिजिबल हैं?
यह योजना उन महिलाओं के लिए है:
जिनकी उम्र 23 साल या उससे ज्यादा है.
जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम हो, और यह आय FIDR (Family Information Database Repository) में दर्ज हो.
जो खुद हरियाणा की निवासी हों, या जो शादी होकर दूसरे राज्य से हरियाणा आई हों और उनके पति पिछले 15 साल से हरियाणा में रह रहे हों.
नोट - एक ही परिवार की चाहें कितनी भी महिलाएं हों, सभी इस योजना का फायदा ले सकती हैं. कोई संख्या सीमा नहीं है.
कौन इस योजना का फायदा नहीं ले पाएगा?
जो महिलाएं पहले से ही नीचे दी गई किसी भी सरकारी आर्थिक सहायता योजना का लाभ ले रही हैं, वे DDLLY के लिए एलिजिबल नहीं होंगी:
- ओल्डएज सम्मान भत्ता
- विधवा और बेसहारा महिलाओं की आर्थिक सहायता
- दिव्यांग भत्ता
- लाड़ली सामाजिक सुरक्षा भत्ता
- कश्मीरी प्रवासी परिवारों की आर्थिक सहायता
- बौनापन भत्ता
- एसिड अटैक पीड़ितों की सहायता
- विधुर और अविवाहित व्यक्तियों की सहायता योजना
- पद्म पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों का हरियाणा गौरव सम्मान या सरकार द्वारा समय-समय पर जारी अन्य समान योजनाएं
लेकिन, नीचे दी गई योजनाओं का लाभ लेने पर लाडो लक्ष्मी योजना का फायदा भी मिल सकता है.
- स्टेज 3 और स्टेज 4 कैंसर मरीजों की वित्तीय सहायता
- रेयर डिजीज से पीड़ित व्यक्तियों की सहायता
- हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित व्यक्तियों की सहायता
- या सरकार द्वारा बाद में जारी की जाने वाली कोई भी इसी तरह की स्वास्थ्य-संबंधी योजना
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us