scorecardresearch

LPG Jet Fuel Price : आज से 10.5 रुपये सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जेट फ्यूल 5212 रुपये तक महंगा

LPG and ATF Fuel Latest Price: तेल कंपनियों ने जहां कॉमर्शियल LPG सिलिंडर सस्ता किया है, वहीं जेट फ्यूल (ATF) यानी हवाई फ्यूल के दाम 1 दिसंबर से बढ़ा दिए हैं. इससे होटलों-रेस्टोरेंट्स को थोड़ी राहत तो मिलेगी, लेकिन हवाई टिकट और महंगे हो सकते हैं.

LPG and ATF Fuel Latest Price: तेल कंपनियों ने जहां कॉमर्शियल LPG सिलिंडर सस्ता किया है, वहीं जेट फ्यूल (ATF) यानी हवाई फ्यूल के दाम 1 दिसंबर से बढ़ा दिए हैं. इससे होटलों-रेस्टोरेंट्स को थोड़ी राहत तो मिलेगी, लेकिन हवाई टिकट और महंगे हो सकते हैं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
LPG jet Fuel Price, LPG cylinder price in Delhi Mumbai Kolkata Chennai today, 19 kg commercial LPG cylinder latest price, LPG price cut November 2025 details, Why jet fuel prices increased in India, How ATF price hike affects airfare, LPG सिलेंडर और जेट फ्यूल में बदलाव, नवंबर 2025 में गैस और हवाई ईंधन के नए रेट, एयरलाइंस और यात्रियों पर ATF महंगाई का असर, Domestic LPG price unchanged commercial LPG cheaper, Latest fuel price updates from Indian Oil, LPG price cut and jet fuel hike November 2025, नवंबर 2025 में LPG सस्ता जेट फ्यूल महंगा

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली समेत देश के कई शहरों में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम 10.5 रुपये तक घटाए गए हैं. (AI Image: Gemini)

LPG Cylinder Price Cut, ATF Jet Fuel Becomes Costlier : सोमवार 1 दिसंबर 2025 से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं. इनमें एक राहत की खबर गैस उपभोक्ताओं के लिए है, जबकि दूसरी खबर एयरलाइंस और यात्रियों के लिए चिंता बढ़ाने वाली है. तेल कंपनियों ने जहां कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर सस्ता किया है, वहीं एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) यानी हवाई ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं. इससे होटलों-रेस्टोरेंट्स को थोड़ी राहत तो मिलेगी, लेकिन हवाई टिकट और महंगे हो सकते हैं.

19 किलो वाला LPG सिलिंडर हुआ सस्ता

तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की नई दरें जारी की हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली समेत देश के कई शहरों में इसके दाम 10 से 10.5 रुपये तक घटाए गए हैं.

Advertisment

नीचे देखें मुख्य शहरों में नई दरें (कमर्शियल LPG – 19 किलो)

मेट्रो सिटीदिसंबर में कीमत ( रुपये) नवंबर में कीमत (रुपये)कहां, कितना हुआ सस्ता
दिल्ली1580.501590.50 10 रुपये
मुंबई1531.501542.0010.5 रुपये
कोलकाता1684.001694.0010 रुपये
चेन्नई1739.501750.0010.5 रुपये

देश के अन्य शहरों में भी दामों में मामूली कमी की गई है. इससे होटल, ढाबा, और कैटरिंग कारोबार को थोड़ी राहत मिलेगी. बीते एक साल में कमर्शियल सिलिंडर की कीमत करीब 210 रुपये तक घट चुकी है.

Also read : Lado Laxmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी महिलाओं को क्या आज मिलेंगे 2100 रुपये, दूसरी किस्त पर क्या है लेटेस्ट अपटेड?

रसोई गैस सिलिंडर का दाम जस का तस

तेल कंपनियों ने घरेलू सिलिंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. देश के प्रमुख शहरो में 8 अप्रैल 2025 से 14.2 किलो वाले रसोई गैस की कीमत इस महीने भी जस का तक बरकरार है. दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, चेन्नई में 868.50 रुपये और कोलकाता में 879 रुपये है.

जेट फ्यूल का 5212 रुपये तक बढ़ा दाम

तेल कंपनियों ने हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले फ्यूल यानी जेट यानी एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के दाम 1 दिसंबर से बढ़ा दिए हैं. नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में जेट फ्यूल 5133.75 रुपये प्रति किलो लीटर और मुंबई में 4833.17 रुपये प्रति किलो लीटर तक महंगा हुआ है, जबकि कोलकाता में जेट फ्यूल की कीमत प्रति किलो लीटर 4821.84 रुपये और चेन्नई में 5212.12 रुपये बढ़ी है. नीचे देखें शहर के हिसाब से नई कीमतें

मेट्रो सिटीदिसंबर में कीमत (रुपये) नवंबर में कीमत ( रुपये )कहां, कितना हुआ महंगापरसेंटेज में (%)
दिल्ली99,676.7794,543.025133.755.43
मुंबई93,281.0488,447.874833.175.46
कोलकाता1,02,371.0297,549.184821.844.94
चेन्नई1,03,301.8098,089.685212.125.31

Also read : Silver Prices Today : चांदी की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर, सप्लाई में कमी और रेट कट की उम्मीदों में आई तेजी

19 किलो वाले LPG सिलिंडर और जेट फ्यूल, दोनों पर नई दरें आज यानी सोमवार 1 दिसंबर से लागू हो चुकी है.

Lpg Atf Lpg Price Lpg Cylinders Jet Fuel