scorecardresearch

Maharashtra Local Body Election Results : महाराष्ट्र में नगर पंचायत और परिषद चुनाव के आज आएंगे नतीजे, कहां और कैसे लाइव चेक करें अपडेट

Maharashtra Local Body Election Results : महाराष्ट्र में पहले चरण में 2 दिसंबर को हुए नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों की मतगणना आज होगी. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, रविवार 21 दिसंबर सुबह 10 बजे से काउंटिंग शुरू होगी.

Maharashtra Local Body Election Results : महाराष्ट्र में पहले चरण में 2 दिसंबर को हुए नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों की मतगणना आज होगी. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, रविवार 21 दिसंबर सुबह 10 बजे से काउंटिंग शुरू होगी.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
mahasec.maharashtra.gov.in, mahasecelec.in, nagar parishad election result, election results maharashtra, maharashtra election result, election commission of maharashtra, nagar palika election result 2025, election results 2025 maharashtra, election results, election, maharashtra nagar palika election result, maharashtra local body election results, maharashtra election results today live, nagar parishad election result 2025, maharashtra election, maharashtra election commission, election commission maharashtra, nagar parishad result, election results today live, ambernath election 2025, election result maharashtra, state election commission maharashtra, maharashtra municipal election result, nagarpalika election result, election commission of india, election commission

महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को हुए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. (Image : mahasec.maharashtra.gov.in)

Maharashtra Local Body Election Results 2025 at mahasec.maharashtra.gov.in and mahasecelec.in: रविवार को महाराष्ट्र की सुबह काफी उत्सुकता भरी रहने वाली है, क्योंकि राज्य की 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों की मतगणना उसी दिन होगी. इसमें 2 दिसंबर को हुए पहले चरण के चुनाव भी शामिल हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, रविवार 21 दिसंबर सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी.

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि 2 दिसंबर को हुए पहले चरण में कुल 67.63 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. इस चरण में 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में वोट डाले गए थे. हालांकि शुरुआत में 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों में मतदान की घोषणा की गई थी, लेकिन कुछ जगहों पर चुनाव टल गया. नतीजतन, उस दिन 222 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों में ही वोटिंग हो सकी.

Advertisment

Also read : Ladaki Bahin Yojana : 2.43 करोड़ लाडकी बहनों के लिए जरूरी अलर्ट, e-KYC के लिए बचे हैं अब सिर्फ 10 दिन

नतीजे कहां देखें

मतदाता और आम लोग चुनाव नतीजे राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mahasec.maharashtra.gov.in और mahasecelec.in पर देख सकते हैं. इसके अलावा, हर दौर की गिनती पूरी होने के बाद तहसील कार्यालयों, तय स्कूलों या हॉलों में बने मतगणना केंद्रों पर भी नतीजे प्रदर्शित किए जाएंगे. लाइव रुझानों और अपडेट्स के लिए प्रमुख समाचार वेबसाइटों और उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर रखी जा सकती है.

बाकी 76 स्थानीय निकायों के 154 वार्डों में चुनाव स्थगित कर दिए गए थे, जहां 20 दिसंबर को मतदान कराया गया कोल्हापुर जिले की मुरगूड नगर परिषद में सबसे ज्यादा 88.43 फीसदी मतदान हुआ, जबकि नागपुर जिले के बेसा-पिपला में सबसे कम 51.33 फीसदी वोट पड़े.

Also read : फार्मर आईडी यानी किसान आईडी से बीमा, सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का लाभ पाना है आसान, इन डाक्यूमेंट के साथ करें अप्लाई

दूसरे चरण का मतदान

दूसरे चरण में महाराष्ट्र की 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए, साथ ही 143 खाली सदस्य पदों पर मतदान हुआ, जो 20 दिसंबर, शनिवार शाम 5.30 बजे खत्म हुआ. इनमें पुणे जिले की बारामती और ठाणे जिले की अंबरनाथ जैसी प्रमुख नगर परिषदें शामिल थीं. दोपहर तक आयोग ने बताया कि करीब 47.04 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे. फाइनल वोटिंग परसेंटेज रविवार को जारी किया जाएगा.

Maharashtra Eknath Shinde Devendra Fadnavis Sharad Pawar Ajit Pawar