scorecardresearch

MCD By-Election Results 2025 : दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में जीतने वाले सभी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

Delhi MCD By-Election 2025 Winners List : एमसीडी उपचुनाव के नतीजे जारी. BJP ने 12 में 7 सीटें जीतीं, AAP को 3, कांग्रेस और AIFB को 1-1 सीटें मिलीं.

Delhi MCD By-Election 2025 Winners List : एमसीडी उपचुनाव के नतीजे जारी. BJP ने 12 में 7 सीटें जीतीं, AAP को 3, कांग्रेस और AIFB को 1-1 सीटें मिलीं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Delhi MCD By-Election 2025 Results: BJP, AAP, Congress Seats Updated

MCD उपचुनाव 2025: दिल्ली के 12 वार्डों के नतीजे जारी, BJP ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं.

Delhi MCD By-Election Results 2025 : दिल्ली नगर निगम (MCD) की 12 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं और तस्वीर साफ हो गई है कि राजधानी के मतदाता किस पार्टी के साथ खड़े हैं. मतदान शांति से हुआ और अब नतीजे बता रहे हैं कि दिल्ली की राजनीति में कौन मज़बूती से आगे बढ़ रहा है और किसके लिए आगे का रास्ता चुनौती भरा हो सकता है.

मतदान में शांति, 500 से ज्यादा बूथों पर नहीं हुई कोई दिक्कत

दिल्ली के 12 वार्ड—ग्रेटर कैलाश, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार ए, दक्षिणपुरी, मुंडका और विनोद नगर—में 30 नवंबर 2025 को वोटिंग कराई गई.
इन सभी इलाकों में सुरक्षा बलों और चुनाव कर्मचारियों ने 500 से ज्यादा बूथों पर बिना किसी गड़बड़ी के मतदान करवाया. मतदान के दौरान कोई बड़ी दिक्कत नहीं हुई और कानून-व्यवस्था भी पूरी तरह नियंत्रण में रही.

Advertisment

इस बार वोटिंग प्रतिशत 38.51% रहा, जो 2022 के MCD चुनावों में हुए 50.47% मतदान से काफी कम है.

Also read : Delhi MCD Bypolls Results 2025 Live Updates : एमसीडी उपचुनाव में BJP को 7, AAP को 3 वार्ड में मिली जीत, कांग्रेस और फॉरवर्ड ब्लॉक के खाते में 1-1 सीट

MCD उपचुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट (Full List of Winners)

वार्ड / विजयी उम्मीदवार (पार्टी)

1. ग्रेटर कैलाश (Greater Kailash) - अंजुम मंडल (Anjum Mandal - BJP)

2. शालीमार बाग बी (Shalimar Bagh B) - अनीता जैन (Anita Jain - BJP)

3.अशोक विहार (Ashok Vihar) - वीणा असीज (Veena Asija - BJP)

4. चांदनी चौक (Chandni Chowk) - सुमन कुमार गुप्ता (Suman Kumar Gupta - BJP)

5. चांदनी महल (Chandni Mahal) - मोहम्मद इमराम (Mohd Imran - All India Forward Bloc)

6. द्वारका बी (Dwarka B) - मनीषा देवी (Manisha Devi - BJP)

7. दिचाऊं कलां (Dichaon Kalan) - रेखा रानी (Rekha Rani - BJP)

8. नारायणा (Naraina) - राजन अरोड़ा (Rajan Arora - AAP)

9. संगम विहार (Sangam Vihar A) - सुरेश चौधरी (Suresh Choudhary - Congress)

10. दक्षिण पुरी (Dakshin Puri) - राम स्वरूप कनौजिया (Ram Swaroop Kanojia - AAP)

11. मुंडका (Mundka) - अनिल (Anil - AAP)

12. विनोद नागर (Vinod Nagar) - सरला चौधरी (Sarala Chaudhari - BJP)

नतीजों से क्या मिले संकेत 

यह उपचुनाव दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की अगुवाई में बनी बीजेपी सरकार के लिए पहला बड़ा टेस्ट माना जा रहा था. नतीजों में बीजेपी ने अपनी पकड़ बनाए रखी है और 12 में से 7 वार्ड जीतकर सबसे आगे रही. हालांकि उपचुनाव से पहले उपचुनाव वाली 12 में से 9 सीटें BJP के पास थीं और 3 AAP के पास. यानी बीजेपी की 2 सीटें कम हुई हैं.

AAP ने हाल के विधानसभा चुनाव में भले ही हार का सामना किया हो, लेकिन एमसीडी उपचुनाव में पार्टी ने 3 सीटें बरकरार रखी हैं. उप-चुनाव से पहले भी 12 में से 3 सीटें ही AAP के पास थीं. वहीं दिल्ली में अस्तित्व के संकट से जूझ रही कांग्रेस 1 सीट का फायदा होने पर थोड़ी राहत महसूस कर सकती है. वहीं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को भी एक सीट मिली है.

Also read : Tere Ishk Mein box office day 5: धनुष-कृति की ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, तीन दिन में 50 करोड़ पार

उपचुनाव क्यों कराने पड़े?

दिल्ली MCD उपचुनाव इसलिए कराए गए क्योंकि 11 वार्डों के पार्षद हाल ही में दिल्ली विधानसभा में चुने गए और एक पार्षद संसद पहुंच गए. इस वजह से 12 सीटें खाली हो गई थीं.

बीजेपी, AAP और कांग्रेस (Congress) - तीनों बड़े दलों ने मिलकर कुल 51 उम्मीदवार मैदान में उतारे, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया.

Also read : New Telecom Directive: ऑनलाइन मैसेजिंग ऐप्स अब सिम से लिंक, धोखाधड़ी पर लगेगी सख्त लगाम

दिल्ली की राजनीति के लिए इन नतीजों का मतलब

2025 विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल करने के बाद यह पहला मौका था जब जनता ने फिर से बीजेपी को परखा.
साथ ही, 2027 में होने वाले पूरे MCD चुनावों से पहले यह उपचुनाव जनता के मूड को समझने का अहम संकेत माना जा रहा है.

इन नतीजों से साफ है कि दिल्ली में बीजेपी थोड़े नुकसान के बावजूद अब भी मजबूत बनी हुई है. लेकिन AAP ने भी यह दिखाया है कि वह भी मैदान में मजबूती से टिकी हुई है. 

Congress Bjp Aap Rekha Gupta MCD Election