/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/03/mcd-by-election-results-live-update-2025-12-03-08-43-47.jpg)
MCD By-Election Results 2025 Live : एमसीडी के 12 वार्ड्स में हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे. (Image: X/PTI)
MCD Bypoll Results 2025 Live | MCD By Election Result Ward-Wise Live Updates in Hindi : दिल्ली MCD के 12 वार्ड्स के उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. आज यानी बुधवार 3 दिसंबर को हुई वोटों की गिनती के बाद सामने आए परिणामों में 7 सीटें बीजेपी के खाते में गई हैं, जबकि 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजयी हुए हैं. वहीं कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को 1-1 सीट मिली है. उप-चुनाव से पहले 12 में 9 सीटें बीजेपी के पास और 3 आम आदमी पार्टी के पास थीं. यानी उप-चुनाव में बीजेपी को 2 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है, जबकि आम आदमी पार्टी को पहले जितनी ही सीटें मिली हैं. वहीं कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को एक-एक सीट का फायदा हुआ है.
जिन 12 वार्ड्स में उपचुनाव हुए वे हैं : मुंडका (जनरल), शालीमार बाग-B (महिला), अशोक विहार (महिला), चांदनी चौक (जनरल), चांदनी महल (जनरल), द्वारका-B (महिला), दिचाऊं कलां (महिला), नारायणा (जनरल), संगम विहार-A (जनरल), दक्षिण पुरी (अनुसूचित जाति), ग्रेटर कैलाश (महिला) और विनोद नगर (जनरल).
पोलिंग सिर्फ 12 वार्ड में क्यों हुई?
पोलिंग 30 नवंबर को 12 वार्ड में हुई थी, जिसमें 38.51% वोटिंग हुई थी. यह 12 खाली सीटों की वजह से हुई थी, जो 11 पार्षदों के बाद में दिल्ली विधानसभा और एक पार्षद के संसद के लिए चुने जाने की वजह से बनी थीं. इन खाली सीटों में खुद रेखा गुप्ता की शालीमार बाग-B वार्ड की एक सीट भी शामिल है. 12 वार्ड में से, चांदनी महल में सबसे ज़्यादा 55.93% वोटिंग हुई, जबकि ग्रेटर कैलाश में सबसे कम 26.76% वोटिंग हुई.
BJP और AAP में कड़ी टक्कर
250 सदस्यों वाले MCD के सदन में उपचुनाव से पहले BJP के पास 116 और AAP के पास 99 सीटें थीं. इनके अलावा इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के पास 15 और कांग्रेस के पास 8 सीटें थीं. नतीजों के बाद बीजेपी की 2 सीटें कम हो जाएंगी. जबकि कांग्रेस की एक सीट बढ़ेगी. आम आदमी पार्टी की सीटों की संख्या पहले जितनी ही बनी रहेगी.
- Dec 03, 2025 10:48 IST
Delhi MCD By Election Result 2025 Live Updates: बीजेपी ने ग्रेटर कैलाश की सीट जीती
Delhi MCD By Election Result 2025 Live Updates: दिल्ली एमसीडी के उप-चुनाव में बीजेपी ने ग्रेटर कैलाश (Greater Kailash) की सीट जीत ली है. BJP ने यह सीट 7097 वोटों के अंतर से जीती है.
- Dec 03, 2025 10:46 IST
Delhi MCD By Election Result 2025 Live Updates: एमसीडी में बीजेपी की सीटें घटीं
Delhi MCD By Election Result 2025 Live Updates : दिल्ली एमसीडी की जिन 12 सीटों पर उप-चुनाव हुए हैं, उनमें अब तक 9 बीजेपी के पास थीं, जबकि 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी के पार्षद थे. लेकिन उप-चुनाव में अब तक 4 सीटें विपक्ष जीत चुका है. इनमें 2 सीटों पर AAP के उम्मीदवार की जीत हुई है, जबकि 1-1 सीट कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को मिली है. यानी उप-चुनाव में बीजेपी की सीटें घटी हैं.
- Dec 03, 2025 10:42 IST
Delhi MCD By Election Result 2025 Live Updates: दिल्ली एमसीडी की चांदनी महल सीट फॉरवर्ड ब्लॉक ने जीती
Delhi MCD By Election Result 2025 Live Updates: दिल्ली एमसीडी की चांदनी महल (Chandni Mahal) सीट ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (All India Forward Bloc) ने जीत ली है. यहां 4692 वोटों के अंतर से जीत हासिल करने वाले फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक शोएब इकबाल के रिश्तेदार (brother-in-law) हैं.
- Dec 03, 2025 10:39 IST
Delhi MCD By Election Result 2025 Live Updates: बीजेपी ने जीती दिल्ली एमसीडी की दिचाऊं कलां सीट
Delhi MCD By Election Result 2025 Live Updates: दिल्ली एमसीडी उप-चुनाव में बीजेपी ने दिचाऊं कलां (Dichaon Kalan) सीट पर जीत हासिल कर ली है. पार्टी ने यह सीट 5637 वोट के मार्जिन से जीती है.
- Dec 03, 2025 10:37 IST
MCD Bypoll Results 2025 Live : मुंडका सीट पर AAP की जीत
Delhi MCD By Election Result 2025 Live Updates: दिल्ली एमसीडी उप-चुनाव में मुंडका (Mundka) की सीट आम आदमी पार्टी ने जीत ली है. AAP ने यह सीट 1577 वोट के मार्जिन से जीती है.
- Dec 03, 2025 10:07 IST
MCD Bypoll Results 2025 Live : शालीमार बाग में बीजेपी की बड़ी जीत
शालीमार बाग वार्ड से बीजेपी की अनीता जैन को करीब 10 हजार वोटों से जीत मिली है. उन्होंने AAP पार्टी की बबीता राणा को हराया है.
- Dec 03, 2025 10:02 IST
MCD Bypoll Results 2025 Live : संगम विहार में कांग्रेस को मिली जीत
दक्षिणपुरी में आम आदमी पार्टी और संगम विहार में कांग्रेस पार्टी ने जीत के साथ खाता खोला है. वहीं, बीजेपी ने शालीमार बाग और विनोद नगर वार्ड पर जीत दर्ज की है.
- Dec 03, 2025 09:57 IST
MCD Bypoll Results 2025 Live : BJP इन सीटों पर आगे
बीजेपी के कैंडिडेट शालीमार बाग बी वार्ड, द्वारका बी वार्ड, ग्रेटर कैलाश वार्ड और विनोद नगर वार्ड से आगे चल रहे हैं.
- Dec 03, 2025 09:54 IST
MCD Bypoll Results 2025 Live : दक्षिणपुरी सीट से आप की जीत
दक्षिणपुरी सीट से आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है. यहां AAP प्रत्याशी राम स्वरूप कनोजिया को 12372 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी की रोहिणी को 10110 वोट मिले हैं. यहां AAP कैंडिडेट राम स्वरूप कनोजिया ने 2262 वोटों से जीत दर्ज कर ली है.
- Dec 03, 2025 09:48 IST
MCD Bypoll Results 2025 Live : विनोद नगर सीट से बीजेपी आगे
चौथे राउंड की मतगणना के बाद विनोद नगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी सरला चौधरी 1850 वोट से आगे चल रही हैं.
- Dec 03, 2025 09:48 IST
MCD Bypoll Results 2025 Live : चांदनी चौक से BJP के सुमन गुप्ता जीते
चांदनी चौक वार्ड में भाजपा की जीत का खाता खुल गया है. यहां भाजपा प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता ने 1182 वोट से जीत दर्ज की है. इन्होंने आम आदमी पार्टी के हर्ष शर्मा को शिकस्त दी है.
- Dec 03, 2025 09:03 IST
MCD Bypoll Results 2025 Live : रेखा गुप्ता के वार्ड में भी हुआ है चुनाव
MCD Bypoll Results 2025 Live : दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में इस बार शालीमार बाग B वार्ड में भी उप-चुनाव हुए हैं, जहां से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पार्षद रही हैं. शालीमार बाग-B वार्ड में, BJP की तरफ से अनीता जैन को चुनाव लड़ाया गया है, जबकि आम आदमी पार्टी की तरफ से बबीता राणा और कांग्रेस की सरिता कुमारी भी चुनाव मैदान में हैं. अनीता के पास B.Com की डिग्री है, बबीता वकील हैं, और सरिता ने 10वीं क्लास तक की पढ़ाई की है.
- Dec 03, 2025 09:00 IST
MCD Bypoll Results 2025 Live : दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में कहां कितनी हुई वोटिंग
दिल्ली MCD उपचुनाव 12 वार्ड में हुआ है, जिसमें 580 बूथ पर वोटिंग हुई थी. कुल 51 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिनमें 26 महिलाएं हैं. पिछले पार्षदों के विधानसभा या संसद के लिए चुने जाने के बाद ये सीटें खाली हो गई थीं. चांदनी महल में सबसे ज़्यादा 55.93% वोटिंग हुई. मौजूदा 250 सदस्यों वाले MCD के सदन में BJP के पास 116 सीटें हैं. जबकि AAP के पास 99, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के पास 15 और कांग्रेस के पास 8 सीटें हैं.
- Dec 03, 2025 08:58 IST
MCD Bypoll Results 2025 Live : काउंटिंग सेंटर्स की ताजा तस्वीरें
MCD उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है. काउंटिंग सेंटर से ताजा विजुअल भी आने शुरू हो गए हैं.
VIDEO | The bypoll results of 12 wards of the Municipal Corporation of Delhi (MCD) will be declared after the counting of votes today. Visuals from inside the counting centre set up at CM Shri School, Rouse Avenue.#DelhiNews#MCDElectionResults
— Press Trust of India (@PTI_News) December 3, 2025
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/Pktr7jrtK1
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us