scorecardresearch

New Changes From 1 December 2025 : रेलवे, पैन, आधार से लेकर से ITR तक, 1 दिसंबर से बदल रहे हैं ये बड़े नियम

New Rules From December 2025: दिसंबर 2025 अपने साथ कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है, और इसी महीने आधार–पैन लिंकिंग से लेकर टैक्स से जुड़ी कई महत्वपूर्ण डेडलाइन भी पड़ रही हैं जिन्हें भूलना आपके लिए भारी साबित हो सकता है.

New Rules From December 2025: दिसंबर 2025 अपने साथ कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है, और इसी महीने आधार–पैन लिंकिंग से लेकर टैक्स से जुड़ी कई महत्वपूर्ण डेडलाइन भी पड़ रही हैं जिन्हें भूलना आपके लिए भारी साबित हो सकता है.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
New Rules From December 2025, New Rules From December 2025, December 2025 rule changes, SBI mCash discontinued, Life Certificate last date, Jeevan Pramaan deadline, NPS to UPS deadline, Western Railway Tatkal OTP system, LPG price December 2025, CNG PNG ATF price hike, PAN Aadhaar linking deadline 2025, ITR filing last date December 2025, Belated ITR 2025 deadline, December financial deadlines, bank deadlines November 2025, pension deadlines India, Railway ticket OTP rule, UPS pension switch last date, Aadhaar PAN link last date, December tax deadlines India, SBI service discontinued 2025

दिसंबर में बदलेंगे कई बड़े नियम, पैन-आधार लिंकिंग से लेकर रेलवे OTP तक, हर बदलाव का आपके जेब पर पड़ेगा असर. (AI Image: Gemini)

New Rules From December 2025: नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और इसके साथ ही बैंक ग्राहकों, पेंशनर्स और आम लोगों से जुड़े कई अहम कामों की समयसीमा भी समाप्त हो रही है. ठीक आधी रात के बाद जब दिसंबर 2025 शुरू होगा, तो नए महीने के साथ कई बड़े बदलाव भी लागू हो जाएंगे.

इन बदलावों में SBI की एक महत्वपूर्ण सेवा का बंद होना, पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तारीख, और पेंशन योजनाओं में बदलाव का विकल्प चुनने का आखिरी मौका शामिल है. इसके साथ ही दिसंबर में टैक्सपेयर्स और पैन कार्ड धारकों के लिए भी कई महत्वपूर्ण डेडलाइनें तय हैं.

Advertisment

पश्चिम रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में भी बड़ा बदलाव किया है, जो 1 दिसंबर से लागू होगा. किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए इन तिथियों को समय पर पूरा करना बेहद जरूरी है.

नवंबर 2025 की प्रमुख डेडलाइन

जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तारीख

सरकारी पेंशनर्स को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है. देर होने पर अगले महीने की पेंशन रुक सकती है.

SBI mCASH सेवा बंद होगी

भारतीय स्टेट बैंक अपनी mCASH भेजने और प्राप्त करने वाली सेवा को 30 नवंबर के बाद बंद कर देगा. इसके बाद ग्राहक इस सुविधा का उपयोग नहीं कर सकेंगे. बैंक ने लोगों को सलाह दी है कि वे UPI, IMPS, NEFT या RTGS जैसे सुरक्षित डिजिटल भुगतान विकल्पों का इस्तेमाल करें.

NPS से UPS में स्विच करने की अंतिम तारीख

सरकारी कर्मचारियों के लिए NPS से यूनिफाइड पेंशन स्कीम UPS में स्विच करने का आखिरी मौका आज है. लाभ उठाने के इच्छुक लोगों को समयसीमा से पहले आवेदन करना होगा.

1 दिसंबर 2025 से लागू होने वाले बड़े बदलाव

तत्काल टिकट बुकिंग में OTP वेरिफिकेशन जरूरी

पश्चिम रेलवे 1 दिसंबर से तत्काल टिकट बुकिंग में OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य कर रहा है. अब बुकिंग के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर पर आया OTP सही ढंग से वेरिफाई होने के बाद ही टिकट जारी किया जाएगा. शुरुआत में यह नियम मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस पर लागू होगा.

LPG, CNG और ATF की कीमतों में बदलाव

1 दिसंबर को घरेलू LPG सिलेंडर, व्यावसायिक LPG, CNG, PNG और ATF यानी जेट फ्यूल की नई दरें जारी होंगी. इसका असर सीधे घरों के बजट और हवाई किराए पर पड़ सकता है.

दिसंबर 2025 की टैक्स संबंधी अहम डेडलाइन

PAN और आधार लिंक करने की डेडलाइन

जिन लोगों ने 1 अक्टूबर 2024 से पहले Aadhaar Enrolment ID के आधार पर PAN बनवाया था, उन सभी के लिए PAN को आधार से लिंक करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 है.

टैक्स ऑडिट मामलों के लिए ITR की नई तारीख

CBDT ने टैक्स ऑडिट मामलों में ITR दाखिल करने की तारीख बढ़ाकर 10 दिसंबर 2025 कर दी है.

बिलेटेड ITR दाखिल करने की डेडलाइन

वित्तीय वर्ष 2024–25 का देर से दाखिल किया जाने वाला आयकर रिटर्न यानी बिलेटेड ITR 31 दिसंबर 2025 तक भरा जा सकता है.

अन्य डेडलाइन

लाड़की बहीण योजना के लिए e-KYC की डेडलाइन

महाराष्ट्र सरकार की लाड़की बहीण योजना से जुड़ी महिला लाभार्थियों के लिए e-KYC की डेडलाइन बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 की गई है. यानी उन लाडकी बहनों के लिए दिसंबर महीना अहम रहने वाला है जिन्होंने अभी तक अपनी e-KYC पूरी नहीं की है.ऐसी लाखों महिलाओं के पास महीनेभर का समय है.

कुल मिलाकर दिसंबर अपने साथ कई जरूरी बदलाव और डेडलाइन एक साथ लेकर आ रही हैं. इनमें से किसी भी डेडलाइन को मिस करने से वित्तीय मदद रुक सकती है, बैंक सेवाओं में दिक्कत आ सकती है, टैक्स पेनल्टी लग सकती है और यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Railways Nps Pension Pensioners Income Tax Filing UPS Ladki Bahin Yojana