/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/07/visa-free-destinations-countries-2025-12-07-12-52-50.jpg)
Visa free countries for Indians : ये वीजा फ्री डेस्टिनेशन बना भारतीयों की पहली पंसद. (Image : IE)
Best visa free country for Indian Travellers : ज्यादातर लोगों के लिए वीज़ा-फ्री डेस्टिनेशन का मतलब अब सिर्फ थाईलैंड, वियतनाम, सिंगापुर या मलेशिया नहीं रहा. साउथ एशिया का अपेक्षाकृत कम चर्चित लेकिन बेहद खूबसूरत देश फिलिपींस तेजी से भारतीयों की नई पसंद बनकर उभर रहा है. राजधानी मनिला वाला यह आईलैंड अपने आसान ट्रैवल रुल्स, कम उड़ान समय और खर्च, घूमने-मौज करने के ढेरों एडवेंचर की वजह से भारतीय ट्रैवलर को पहले से कहीं अधिक आकर्षित कर रहा है.
सबसे खास बात यह है कि भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को यहां पहुंचने के लिए किसी भी जटिल वीजा प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता, जिससे फिलिपींस मौजूदा समय में सबसे सुविधाजनक और लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय यात्रा स्थलों में शामिल हो गया है.
अचानक फिलिपींस के पापुलर होने की वजह क्या है?
भारतीय पर्यटकों की बढ़ती संख्या देखकर यह ट्रेंड बिल्कुल भी हैरान नहीं करता. मनिला एक आधुनिक, तेज़-रफ़्तार शहर है जहां शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, नाइटलाइफ और सांस्कृतिक जगहों की भरमार है. लेकिन फिलिपींस की असली खूबसूरती इसके द्वीपीय इलाकों में बसती है. बोरेकाय के सफेद रेत वाले बीच, पलावान की ऊँची चूना-पत्थर की चट्टानें और सेबू की अंडरवाटर दुनिया - ये सब मिलकर भारतीय यात्रियों के लिए एक परफेक्ट ट्रॉपिकल गेटवे बनाते हैं.
और चूंकि फिलिपींस भारतीयों के लिए वीज़ा-फ्री है, इसलिए वहां की यात्रा की योजना बनाना अब बेहद आसान हो गया है. न लंबा फॉर्म, न एम्बेसी के चक्कर, न लंबा इंतज़ार. बस टिकट बुक करें और निकल पड़ें. उड़ान का समय भी अपेक्षाकृत कम है, जिससे यह लंबे वीकेंड या अचानक प्लान किए गए ट्रिप के लिए भी बेहतरीन डेस्टिनेशन बन जाता है.
कैसे पहुंचें फिलिपींस?
कुछ समय पहले तक भारत से मनिला जाना काफी लंबी यात्रा माना जाता था. ज़्यादातर यात्रियों को सिंगापुर, बैंकॉक या कुआलालंपुर में लंबे लेओवर झेलने पड़ते थे और मंज़िल तक पहुँचते-पहुँचते पूरा दिन निकल जाता था. यही परेशानी कई भारतीय यात्रियों को वहां जाने से रोक देती थी.
लेकिन अब स्थिति बदल गई है. एयर इंडिया ने दिल्ली से मनिला के लिए पहली नॉन-स्टॉप उड़ान की शुरुआत कर दी है, जिससे एक तरफ़ का सफर सिर्फ़ लगभग छह घंटे में पूरा हो जाता है. इससे फिलिपींस भारत से सबसे आसान और तेज़ अंतरराष्ट्रीय यात्रा विकल्पों में शामिल हो गया है.
फिलिपींस में ठहरने, ट्रैवल करने और खाने पर कितना खर्च?
भारतीय पर्यटकों के लिए फिलिपींस एक किफायती देश है. स्थानीय परिवहन, हॉस्टल, होटल और खाने-पीने—हर चीज़ का खर्च बजट में फिट हो जाता है. यहां का स्ट्रीट फूड सस्ता और बेहद स्वादिष्ट है, जिसमें ग्रिल्ड सीफूड से लेकर कई स्थानीय स्नैक्स तक सबकुछ मिलता है. द्वीपों पर घूमने, बोट टूर, स्नॉर्कलिंग और डे ट्रिप जैसी गतिविधियां भी जेब पर भारी नहीं पड़तीं.
ठहरने के लिए भी हर तरह के विकल्प मौजूद हैं—समुद्र किनारे लग्ज़री रिसॉर्ट से लेकर साधारण होमस्टे तक. इसलिए यह जगह बैकपैकर्स, परिवारों, हनीमून कपल्स और ग्रुप ट्रैवलर्स—सभी के लिए उपयुक्त डेस्टिनेशन साबित होती है.
फिलिपींस में क्या–क्या कर सकते हैं?
फिलिपींस में 7,000 से ज्यादा द्वीप हैं, इसलिए घूमने और देखने के लिए विकल्पों की कोई कमी नहीं है. आप दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच पर आराम कर सकते हैं, आईलैंड हॉपिंग कर सकते हैं, रंग-बिरंगी समुद्री दुनिया के बीच डाइविंग कर सकते हैं, गुफाओं की सैर कर सकते हैं, झरनों का पीछा कर सकते हैं या फिर मनिला के कैफे और नाइटलाइफ का आनंद ले सकते हैं.
एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यहां क्लिफ जंपिंग, स्कूबा डाइविंग और शिपव्रेक टूर शानदार अनुभव देते हैं, खासकर कोरोन और सेबू जैसे स्थानों पर. प्रकृति प्रेमी बोहोल जा सकते हैं, जहां घने जंगल और मशहूर चॉकलेट हिल्स देखने को मिलते हैं. समुद्र तट, रोमांच, खाना, संस्कृति और किफायती खर्च—इन सबका मिश्रण फिलिपींस को भारतीय पर्यटकों के लिए एक परफेक्ट पैकेज बनाता है.
वीज़ा-फ्री एंट्री, सीधी उड़ानें और ढेरों गतिविधियों की वजह से फिलिपींस अब तेज़ी से भारतीय यात्रियों की पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन की सूची में शामिल होता जा रहा है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us