/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/10/pariksha-pe-charcha-x-ministry-of-edu-2025-12-10-12-52-19.jpg)
Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, छात्र, शिक्षक और अभिभावक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन. (Image Shared on X by @EduMinOfIndia)
Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा का समय करीब आते ही बच्चों, पैरेंट्स और टीचर्स के मन में कई तरह की चिंताएं बढ़ जाती हैं. इन्हीं चिंताओं को कम करने और छात्रों को पॉजिटिव सोच के साथ पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha) कार्यक्रम करते हैं. 'परीक्षा पे चर्चा' के नए एडिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, जिसके जरिये देशभर के छात्र, शिक्षक और अभिभावक इस खास बातचीत में शामिल हो सकते हैं.
परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए कब तक होगा रजिस्ट्रेशन
परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) के 9वें एडिशन (9th Edition) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. जो लोग इसमें शामिल होना चाहते हैं वे innovateindia1.mygov.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 11 जनवरी 2026 रखी गई है. पीएम मोदी (PM Modi) के साथ संवाद का यह कार्यक्रम छात्रों को पढ़ाई का दबाव कम करने, बेहतर तरीके से परीक्षा की तैयारी करने और परीक्षा को एक उत्सव (Utsav of Learning) की तरह देखने के लिए प्रेरित करता है. इस बार भी भारत सहित दुनिया के कई देशों से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के इसमें जुड़ने की उम्मीद है.
ऑनलाइन प्रतियोगिता के जरिये होगा सेलेक्शन
इस साल पार्टिसिपेंट्स के चयन के लिए एमसीक्यू आधारित ऑनलाइन प्रतियोगिता (MCQ-based online competition) आयोजित की जा रही है. यह कंपटीशन 1 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक चलेगा. इसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के साथ ही शिक्षक और अभिभावक, सभी हिस्सा ले सकते हैं. सभी पार्टिसिपेंट्स को कार्यक्रम पूरा करने के बाद Participation Certificate भी दिया जाएगा.
Registrations for Pariksha Pe Charcha 2026 are now LIVE!
— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) December 10, 2025
Students (Classes 6–12), teachers and parents are invited to join this inspiring nationwide conversation with Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi where exam fears turn into confidence, curiosity and growth.… pic.twitter.com/YhFXgAJkpp
क्या है परीक्षा पे चर्चा?
‘परीक्षा पे चर्चा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का सालाना डायलॉग है, जहां वे छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों से सीधे बातचीत करते हैं. इसमें प्रधानमंत्री परीक्षा से जुड़े तनाव, स्ट्रेस मैनेजमेंट (Stress Management), पढ़ाई की अच्छी आदतों और पॉजिटिव सोच पर बातें करते हैं. इसका मकसद इस बात पर जोर देना है कि परीक्षा को डर की वजह नहीं, बल्कि सीखने का उत्सव बनाया जाए. हर साल लाखों लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं.
Pariksha Pe Charcha 2026 में रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस
Step 1: सबसे पहले innovateindia1.mygov.in पर जाएं.
Step 2: होमपेज पर दिख रहे ‘Participate Now’ बटन पर क्लिक करें.
Step 3: अपनी कैटेगरी चुनें—Student, Parent या Teacher.
Step 4: अपने बारे में मांगे गए बेसिक डिटेल भरें और फिर अपनी क्रिएटिव एंट्री अपलोड करें.
Step 5: सभी एक्टिविटी मॉड्यूल पूरे करें.
Step 6: फॉर्म सबमिट करके डाउनलोड कर लें.
यह प्रॉसेस काफी आसान है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है.
परीक्षा पे चर्चा 2025 ने बनाया था रिकॉर्ड
‘परीक्षा पे चर्चा’ के 8वें एडिशन का आयोजन 10 फरवरी 2025 को नई दिल्ली की सुंदर नर्सरी में हुआ था. इसमें देश के हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से चुने गए 36 छात्रों ने हिस्सा लिया था. सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, नवोदय विद्यालयों से लेकर CBSE के छात्र भी शामिल हुए थे. 2025 के इस एडिशन में 245 देशों के छात्रों, 153 देशों के शिक्षकों और 149 देशों के अभिभावकों ने हिस्सा लेकर एक नया रिकॉर्ड भी बनाया था.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us