scorecardresearch

Parliament Winter session : 1 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, इस तारीख तक चलेगी कार्यवाही

Winter Session of Parliament : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र की 1 से 19 दिसंबर तक तय अवधि संसदीय कार्यों की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित की गई है और जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव संभव है.

Winter Session of Parliament : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र की 1 से 19 दिसंबर तक तय अवधि संसदीय कार्यों की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित की गई है और जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव संभव है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Parliament Winter Session 2025 Schedule, India Parliament Winter Session Dates, Winter Session of Parliament 2025 News, Kiren Rijiju Winter Session Announcement, President Droupadi Murmu Approves Winter Session, Parliament Winter Session Start and End Date, Winter Session Lok Sabha and Rajya Sabha 2025, Parliament 1 December to 19 December Session, Winter Session Parliament 2025 Updates, Parliament Winter Session Bills and Agenda, India Winter Session Parliament Duration, Kiren Rijiju Parliament Winter Session Tweet, Winter Session of Parliament 2025 Highlights, Parliament Winter Session News Today, Indian Parliament December 2025 Session, Parliament Session Date Confirmed 2025, Winter Session of Indian Parliament 2025, Parliament Winter Session Business and Bills, Winter Session Parliament President Approval, Parliament 2025 Session Schedule and Details

Winter session : राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर, शीतकालीन सत्र, 2025 के लिए संसद के दोनों सदनों को 1 दिसंबर से 10 दिसंबर, 2025 तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. (Image: PTI)

Parliament Winter sessionSchedule: संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होग और यह 19 दिसंबर तक चलेगा. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी अपने एक्स हैंडल से शनिवार को दी. पोस्ट के जरिए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के शीतकालीन सत्र को 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यानी इस बार विंटर सेशन में संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही करीब 15 दिन देखने मिलेगी. हालांकि शीतकालीन सत्र की अवधि जरूरत के हिसाब से बढ़ाई भी जा सकती है. पिछले साल शीतकालीन सत्र की अवधि 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक तय की गई थी.

इस तारीख तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र

संसद के शीतकालीन सत्र की अवधि संसद के कार्यों की आवश्यकता के अनुसार तय की गई है. केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने अपने लेटेस्ट एक्स पोस्ट में कहा कि जरूरत पड़ने पर शीतकालीन सत्र की अवधि में बदलाव संभव है. यानी 19 दिसंबर के बाद भी संसद की कार्यवाही देखने को मिल सकती है. राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर, शीतकालीन सत्र, 2025 के लिए संसद के दोनों सदनों को 1 दिसंबर से 10 दिसंबर, 2025 तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

Advertisment

Also read : Vande Bharat : पीएम मोदी ने 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी को मिली दो और सेमी हाईस्पीड ट्रेन

(खबर अपडेट की जा रही है..)

Parliament Parliament Winter Session