scorecardresearch

Passport on DigiLocker : आधार, पैन की तरह अब पासपोर्ट भी आपके फोन में, जरूरत पड़ने पर तुरंत कर सकेंगे एक्सेस

Digital Passport on DigiLocker : पैन, डीएल, आधार या मार्कशीट की तरह पासपोर्ट भी DigiLocker, यानी डिजिटल डॉक्यूमेंट में उपलब्ध है. अब पासपोर्ट होल्डर्स अपना डिजिटल पासपोर्ट कहीं भी और कभी भी बिना किसी परेशानी के सुरक्षित तरीके से एक्सेस कर सकते हैं.

Digital Passport on DigiLocker : पैन, डीएल, आधार या मार्कशीट की तरह पासपोर्ट भी DigiLocker, यानी डिजिटल डॉक्यूमेंट में उपलब्ध है. अब पासपोर्ट होल्डर्स अपना डिजिटल पासपोर्ट कहीं भी और कभी भी बिना किसी परेशानी के सुरक्षित तरीके से एक्सेस कर सकते हैं.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
Digilocker Passport, DigiLocker Passport, Digital Passport India, Passport on DigiLocker, DigiLocker पासपोर्ट, डिजिटल पासपोर्ट कैसे देखें, पासपोर्ट DigiLocker में कैसे मिलेगा, How to access passport in DigiLocker, Passport Verification Record DigiLocker, PVR in DigiLocker, DigiLocker में पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिकॉर्ड, पासपोर्ट ऑनलाइन एक्सेस, Digital India Passport update, पासपोर्ट PVR ऑनलाइन, Download passport from DigiLocker, पासपोर्ट डाउनलोड कैसे करें, Secure digital passport access, DigiLocker डॉक्यूमेंट वॉलेट, Government digital document wallet, DigiLocker new features, डिजिटल इंडिया पासपोर्ट अपडेट, How to get Passport Verification Record (PVR) in DigiLocker, DigiLocker में पासपोर्ट कैसे जोड़ें, DigiLocker Passport digital access India, Passport now available on DigiLocker Hindi news, DigiLocker पर डिजिटल पासपोर्ट कैसे देखें

अब पासपोर्ट भी DigiLocker पर मिल जाएगा. अपना डिजिटल पासपोर्ट आप कभी भी, कहीं से भी सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं. (Image : X/Digilocker)

Govt Adds Passport to DigiLocker, Instant and Secure Digital Access : पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड और मार्कशीट की तरह अब पासपोर्ट भी आपके मोबाइल में हर समय उपलब्ध रहेगी. इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर एक खास डिजिटल सर्विस शुरू की है, जिसके बाद लोग अपने वेब या मोबाइल पर पासपोर्ट वेरीफिकेशन कार्ड यानी पासपोर्ट तुरंत एक्सेस कर सकेंगे. जरूरत पड़ने पर इसे किसी भी संस्थान को आसानी से दिखाया या शेयर किया जा सकता है.

इस सुविधा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि किसी भी फिजिकल कॉपी, फाइल या अटेस्टेशन की अब कोई जरूरत नहीं. यह रिकॉर्ड पूरी तरह सिक्योर, टेंपर-प्रूफ (tamper-proof) और सरकार के पेपरलेस ग्रीन गवर्नेंस विजन के अनुरूप है. उम्मीद है कि इससे पासपोर्ट से जुड़ी प्रक्रियाएं पहले से कहीं ज्यादा तेज, सरल और भरोसेमंद बनेंगी.

Advertisment

Also read : Sanchar Saathi App: संचार साथी ऐप का काम क्या है? ये यूजर और मोबाइल फोन, दोनों के लिए कैसे है फायदेमंद

2 दिसंबर 2025 को डिजिटल इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर बताया कि अब सभी लोग अपने पासपोर्ट यानी पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिकॉर्ड को DigiLocker पर कभी भी, कहीं भी सुरक्षित तरीके से देख सकेंगे. सरकार का उद्देश्य है कि लोग बिना किसी झंझट के, अपनी सुविधा के अनुसार, अत्यधिक भरोसेमंद और सहज सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकें.

डिजिटल इंडिया के मुताबिक यह कदम उस बड़े मिशन को और मजबूत करता है, जहां देश का हर नागरिक विश्वसनीय डिजिटल दस्तावेजों के जरिये सशक्त होता है और उसकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान बनती है.

DigiLocker में पासपोर्ट होने के फायदे

अब पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिकॉर्ड (PVR) सीधे DigiLocker में उपलब्ध है. यानी आप अपना PVR कभी भी, कहीं भी सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं. इसके कुछ बड़े फायदे भी हैं

  • वेब और मोबाइल पर तुरंत एक्सेस
  • फिजिकल कॉपी या अटेस्टेशन की जरूरत खत्म
  • पूरी तरह सुरक्षित और टेंपर प्रूफ डिजिटल रिकॉर्ड
  • ऑथराइज्ड इंस्टीट्यूशन के साथ आसान शेयरिंग
  • पेपरलेस और ग्रीन गवर्नेंस को बढ़ावा

कुल मिलाकर, यह सुविधा पासपोर्ट से जुड़ी प्रक्रियाओं को और भी सरल, तेज और भरोसेमंद बनाती है.

Also read : Sanchar Saathi App: अब हर नए फोन में होगा संचार साथी ऐप, फाइनेंशियल सिक्योरिटी को लेकर खास क्या हैं इसके मायने

क्या है डिजिलॉकर?

डिजिलॉकर भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मुहिम का एक अहम हिस्सा है. डिजिलॉकर इस्तेमाल करने वाले यूजर अपने जरूरी डाक्यूमेंट जैसे आधार, पैन, डीएल, गाड़ी का रजिस्‍ट्रेशन सर्टिफिकेट डिजिटल तौर पर मोबाइल फोन में रख सकते हैं. इसके अलावा मार्कशीट और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज रख सकते हैं. यहां वजह है कि इसे डाक्यूमेंट वालेट के नाम से भी जाना जाता है. हाल ही में विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट भी लोगों को डिजिलॉकर में जोड़ने की सुविधा उपलब्ध करवाई है. डिजिलॉकर में सेव कोई भी दस्तावेज कानूनी रूप से मान्य है.

डिजिलॉकर में ऐसे रखें पासपोर्ट, हार्ड कॉपी की नहीं होगी जरूरत

भारत में पासपोर्ट बनवाने का काम विदेश मंत्रालय के Passport Seva केंद्र करते हैं. अब इन केंद्रों पर बनने वाला पासपोर्ट यानी पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिकॉर्ड (PVR) सीधे और सुरक्षित तरीके से DigiLocker में मिल जाएगा. पासपोर्ट रखने वाले लोग इसे अपने DigiLocker अकाउंट में तुरंत देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

मोबाइल फोन में इंस्टाल डिजिलॉकर ऐप में पासपोर्ट रखना बेहद आसाना है ताकि जरूरत पड़ने तुरंत दिखा सकें. इसके लिए यहां स्टेप बाय स्टेप प्रासेस देखें 

  • सबसे पहले डिजिलॉकर पर लागइन करें.
  • सर्च डाक्यूमेंट सेक्शन में जॉकर पासपोर्ट टाइप करें और सर्च सिंबल कर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर Passport Seva - Ministry of External Affairs विकल्प नजर आएगा. ओपन करें.
  • अब Passport/Passport Verification विकल्प पर क्लिक करें
  • सामने आधार में दर्ज आपका नाम, जन्मतिथि और लिंग पहले से भरा हुआ नजर आएगा. चेक करके अब मांगी गई डिटेल जैसे  पासपोर्ट नंबर, जारी होने की तारीख, वैलिडिटी की आखिरी तारीख, पेरेंट का नाम भरें.
  • अपनी सहमित देने के लिए चेक बॉक्स पर क्लिक करें और Get Document बटन पर क्लिक करें.
  • कुछ ही देर में आपकी डिजिटल पासपोर्ट यानी पासपोर्ट वेरीफिकेशन रिपोर्ट इश्यूड डाक्यूमेंट सेक्शन में जुड़ जाएगा. यहां जब चाहे आसानी से एक्सेस कर सकेंगे.

पहले भी DigiLocker की वजह से पासपोर्ट बनवाना लोगों के लिए काफी आसान हुआ है. पासपोर्ट आवेदन के समय अगर आप अपने दस्तावेज DigiLocker से लिंक कर लेते हैं, तो अधिकतर मामलों में फिजिकल दस्तावेज लेकर जाने की जरूरत नहीं पड़ती. फरवरी 2021 से DigiLocker और Passport Seva Programme के बीच इंटीग्रेशन है, जिससे लोग अपनी पहचान, पता और अन्य जरूरी दस्तावेज जैसे आधार, पैन, मैट्रिक सर्टिफिकेट और राशन कार्ड सीधे DigiLocker के माध्यम से जमा कर पाते हैं. इससे पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में कागजी कॉपी साथ ले जाने की परेशानी काफी कम हो जाती है. अब डिजिलॉकर में इस अहम डाक्यूमेंट को रखने की सुविधा ने पासपोर्ट के इस्तेमाल को और आसान बना दिया है.

Digilocker Passport