/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/17/pm-kisan-yojana-21th-installment-to-9-crore-scheme-beneficiaries-3-2025-11-17-12-30-40.jpg)
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: घर बैठे 6 आसान स्टेप में पूरी कर सकते हैं e-KYC. (Image: X/@pmkisanofficial)
PM Kisan Yojana: e-KYC, Land Verification and Aadhaar Linking Mandatory for 21th Installments: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित हो चुकी है. यूपी, बिहार सहित 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 9 करोड़ किसानों को बुधवार, 19 नवंबर 2025 को 2000 रुपये की अगली किस्त उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार दोपहर 2 बजे डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे.
बिहार में नई सरकार गठन की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी लाभार्थी किसानों के खातों में 2000 रुपये की किस्त भेजेंगे. ध्यान देने वाली बात यह है कि पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे बाढ़ प्रभावित राज्यों के 35.54 लाख किसानों को यह किस्त पहले ही सितंबर–अक्टूबर 2025 में भेजी जा चुकी है. अब बाकी राज्यों के किसान 21वीं किस्त पाने वाले हैं.
निपटा लें ये जरूरी काम वरना रुक जाएगी 21वीं किस्त
किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने जरूरी औपचारिकताएं पूरी की हैं. सरकार ने कई मौकों पर साफ कहा है कि 21वीं किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने समय पर अपनी e-KYC, जमीन रिकॉर्ड वेरीफिकेशन (Land Verification) और बैंक खाते से आधार लिंकिंग पूरा कर लिया है, या फिर अगली किस्त जारी होने से पहले इसे पूरा कर देंगे.
घर बैठे कुछ ही मिनट में e-KYC करें पूरी
पीएम किसान योजना की किस्त के लिए e-KYC अनिवार्य है, क्योंकि इसके जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि राशि केवल सही और पात्र किसानों तक ही पहुंचे. फर्जी लाभार्थियों पर नकेल करने के लिए हर साल योजना से जुड़ी 5 से 10 फीसदी लाभार्थियों का फिजिकल वेरीफिकेशन भी अनिवार्य रूप से किया जाता है.
पीएम किसान योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। यदि आपने इस प्रक्रिया को पूर्ण नहीं किया है तो अभी दिए गए विकल्पों के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी करवाएं व योजना का लाभ उठाएं। #PMKisanSamman#eKYCpic.twitter.com/6DWUYijUWY
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) October 5, 2024
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के लिए e-KYC पूरी करना बहुत ही आसान है. अगर आपने अभी तक यह जरूरी काम नहीं किया है, तो यहां बताए गए 6 सरल स्टेप्स की मदद से आप अपनी e-KYC तुरंत पूरी कर सकते हैं.
- PM-Kisan वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं
- दाईं ओर दिए गए e-KYC विकल्प पर क्लिक करें
- आधार नंबर और कैप्चा भरकर Search पर क्लिक करें
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर Get OTP क्लिक करें
- OTP डालकर सबमिट करें
- सफल e-KYC का मैसेज SMS, ईमेल पर मिल जाएगा
लाभार्थी किसान चाहें तो e-KYC प्रक्रिया पूरी करने में पीएम किसान मोबाइल ऐप (PM Kisan Mobile App) की मदद ले सकते हैं. इसके अलावा वे इस ऐप का इस्तेमाल कर नया पंजीकरण, पिछली किस्तों और पेमेंट की स्थिति चेक कर सकते हैं.
किसानों का स्मार्ट साथी: PM Kisan Mobile App
- स्वयं पंजीकरण की सुविधा
- किस्तों और भुगतान की स्थिति देखें
- आधार नंबर से डिटेल सत्यापित करें
- पूरी किस्त का विवरण ऐप में उपलब्ध
- किसान मित्र चैटबॉट से अपनी भाषा में जानकारी प्राप्त करें
साफ है कि बिना e-KYC किसी भी किसान को पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. बैंक और आधार की लिंकिंग भी अनिवार्य है ताकि भुगतान में कोई रुकावट न आए. e-KYC की मदद से फर्जी या अपात्र लाभार्थियों को बाहर किया जा सकता है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि असली किसान ही सीधे डीबीटी के जरिए योजना का पूरा लाभ पा सकें.
9.7 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला था 20वीं किस्त का लाभ
2 अगस्त 2025 को जारी की गई पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त में सरकार ने कुल 9.7 करोड़ किसानों को लाभ दिया और 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की. इसमें यूपी के 2.29 करोड़ किसानों के खातों में 5047.58 करोड़ रुपये और बिहार के 73.65 लाख किसानों के खातों में 1511.02 करोड़ रुपये भेजे गए थे.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us