scorecardresearch

PM Kisan Yojana: 19 नवंबर को आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त, क्या आपके eKYC समेत ये 7 काम हैं पूरे?

PM Kisan 21st Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर, बुधवार को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं. इस दिन यूपी-बिहार समेत 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पात्र किसानों के खातों में पैसे भेजी जाएगी.

PM Kisan 21st Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर, बुधवार को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं. इस दिन यूपी-बिहार समेत 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पात्र किसानों के खातों में पैसे भेजी जाएगी.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
PM KISAN 21th Installment to be released soon, PM Kisan Samman Nidhi Yojana, PM Kisan 21st Installment, PM Kisan installment date November 19, PM Kisan eKYC update, PM Kisan beneficiary status check, How to complete PM Kisan eKYC, PM Kisan land record update, PM Kisan Aadhaar linking, PM Kisan bank account update, PM Kisan 2025 latest update, PM Kisan payment not received, PM Kisan 2000 rupees installment, PM Kisan eligibility rules, PM Kisan mandatory documents, PM Kisan registration update, PM Kisan Aadhaar mismatch solution, PM Kisan mobile number update, PM Kisan portal pmkisan.gov.in, Government schemes for farmers India, Farmer scheme latest news, PM Kisan scheme status check, Why PM Kisan installment stopped, PM Kisan 3.70 lakh crore assistance, PM Kisan payment troubleshooting

पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जिनकी जमीन का रिकॉर्ड PM-KISAN पोर्टल पर अपडेट है, बैंक अकाउंट से आधार लिंक है और e-KYC पूरी है. (Image: X/@pmkisanofficial)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए इस हफ्ते बड़ी राहत आने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर, बुधवार को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे. इस दिन यूपी और बिहार सहित 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पात्र किसानों के खातों में राशि भेजी जाएगी. पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के किसानों को यह किस्त पहले ही मिल चुकी है. इस हफ्ते बाकी राज्यों के किसानों को भी 21वीं किस्त का लाभ मिल जाएगा. सरकार की ओर से बताया गया है कि 21वीं किस्त के तहत करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे.

इस किस्त के जारी होने के साथ ही योजना के तहत किसानों को दी गई कुल सहायता राशि 3 लाख 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी. हालांकि, बड़ी संख्या में किसान ऐसे भी हैं जिन्हें इस बार की किस्त नहीं मिल पाएगी. इसकी वजह है - अधूरी औपचारिकताएं, जैसे eKYC, आधार लिंकिंग, लैंड रिकॉर्ड अपडेट आदि. इसलिए किस्त आने से पहले अपने जरूरी काम पूरे करना बेहद जरूरी है.

Advertisment

Also read : Aadhaar Update: पोस्ट ऑफिस में आधार से जुड़ी कई सेवाएं हैं फ्री, मामूली खर्च पर नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और पता करा सकते हैं अपडेट

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

यह केंद्र सरकार की योजना है, जो 24 फरवरी 2019 से चल रही है. इसके तहत हर पात्र किसान परिवार को साल में 6000 रुपये मिलते हैं. अब तक इस योजना की 20 किस्तों में 3.70 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा राशि 11 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है. योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जिनकी जमीन का रिकॉर्ड PM-KISAN पोर्टल पर अपडेट है, बैंक अकाउंट से आधार लिंक है और e-KYC पूरी है.

PM-Kisan: समय पर 2,000 रुपये पाने के लिए पूरे करें ये 7 जरूरी काम

बेनेफिशियरी स्टेटस चेक करें

PM-KISAN पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर “Beneficiary Status” में अपना नाम व भुगतान स्थिति चेक करें.

लैंड रिकॉर्ड वेरिफाई कराएं

जमीन का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपडेट और वेरिफाई होना चाहिए. यदि कोई इश्यू पेंडिंग है, तो उसे तुरंत ठीक कराएँ.

e-KYC पूरा करें

PM-KISAN में eKYC अनिवार्य है. OTP, बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन से इसे पूरा करें. बिना eKYC के किस्त नहीं आएगी.

आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करें

किस्त उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी जो आधार से लिंक और सक्रिय हो.

बैंक अकाउंट डिटेल वेरिफाई करें

गलत या निष्क्रिय खाते में पैसा नहीं पहुँचता. IFSC, अकाउंट नंबर और नाम जरूर चेक करें.

मोबाइल नंबर अपडेट करें

eKYC का OTP और किस्त से जुड़े संदेश रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आते हैं. गलत नंबर अपडेट होने पर प्रक्रिया रुक सकती है.

नाम और डिटेल में कोई मिसमैच न हो

PM-KISAN रजिस्ट्रेशन और आधार कार्ड में नाम, उम्र, पता और अन्य डिटेल एक जैसी होनी चाहिए. छोटा सा मिसमैच भी किस्त रोक सकता है.

Also read : Post Office Scheme vs FD: एफडी पर कम मिल रहा है ब्याज! पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम करा सकते हैं फायदा

क्यों जरूरी है ये सभी अपडेट पूरा करना?

21वीं किस्त बुधवार को जारी होगी, और यदि कोई भी दस्तावेज अधूरा या गलत है, तो किस्त आपके खाते में नहीं आएगी. इससे न केवल इस किस्त का लाभ रुकेगा बल्कि अगली किस्त भी अटक सकती है.

Pm Kisan PM Kisan Samman Nidhi PM Kisan Yojana