scorecardresearch

PM Kisan : पीएम किसान की 21वीं किस्त के 2000 रुपये आपके खाते में आए या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 21st Instalment: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी हो चुकी है. आपके खाते में 2000 रुपये पहुंचे या नहीं ये जानने के लिए चेक करें लाभार्थी लिस्ट और स्टेटस.

PM Kisan 21st Instalment: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी हो चुकी है. आपके खाते में 2000 रुपये पहुंचे या नहीं ये जानने के लिए चेक करें लाभार्थी लिस्ट और स्टेटस.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
PM Kisan 21st instalment status check guide for farmers

PM Kisan 21st instalment status check: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस और गांव की लाभार्थी लिस्ट. (File Photo : Reuters)

PM Kisan 21st instalment status check guide for farmers :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशभर के करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त के 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं. उन्होंने तमिलनाडु के कोयंबटूर के कार्यक्रम के दौरान कुल मिलाकर लगभग 18,000 करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर की है. अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके खाते में भी 2000 रुपये आए होंगे. अगर आपके पास अब तक खाते में पैसे जमा होने का मैसेज नहीं नहीं आया या आपके पैसे आपके खाते में नहीं पहुंचे हैं, तो परेशान न हों. यहां बताए जा रहे आसान स्टेप्स से आप फौरन पीएम किसान के लिए अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. 

लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम (PM Kisan village list check)

सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि आपका नाम पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की लाभार्थी सूची में है या नहीं.

Advertisment
  • अपना नाम सूची में देखने के लिए आपको सिर्फ पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (PM Kisan portal) पर जाना है.

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं. 

  • यहां होमपेज पर आपको “Farmers Corner” दिखाई देगा. 

  • इस पर क्लिक करके “Beneficiary List” का विकल्प चुनें. 

  • अब अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम सेलेक्ट करें. 

  • Get Report पर क्लिक करें. 

  • इसके बाद आपके गांव की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी जिसमें आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं. 

Also read : Gold Rate Today : सोना 1500 रुपये बढ़कर 1,27,300 पर, चांदी 4,000 रुपये की उछलकर 1.6 लाख पर पहुंची, क्या है एक्सपर्ट्स की राय

क्यों नहीं आया आपका पैसा? (PM Kisan 21st instalment)

कई बार बैंक वेरिफिकेशन, आधार सीडिंग या गलत डिटेल्स की वजह से रकम अटक सकती है. अगर आप पहले पीएम किसान योजना के लाभार्थी रहे हैं या आवेदन किया था और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किस्त जारी किए जाने के बाद भी आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट में नहीं दिखता, तो हो सकता है आपकी किस्त किसी वजह से रुक गई हो. इसलिए अपनी जानकारी को अपडेट रखना बेहद जरूरी है. (PM Kisan beneficiary check)

Also read : Income Tax Refund Status: कब आएगा आपका ITR रिफंड, क्यों हो रही है देरी? ऐस चेक करें स्टेटस

किस्तें कब आती हैं? जानें पूरा पेमेंट शेड्यूल (PM Kisan payment schedule)

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जिसे तीन हिस्सों में बांटा गया है. हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. पिछली किस्त अगस्त में आई थी, मौजूदा किस्त नवंबर में भेजी गई है और अब अगली किस्त फरवरी 2026 में मिलने की उम्मीद है.

Also read : चुनाव से ठीक पहले 10,000 रुपये के भुगतान ने बदल दिया सारा खेल - बिहार में NDA की भारी जीत पर प्रशांत किशोर का दावा

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ? (PM Kisan eligibility)

जिन किसानों के नाम पर खेती की जमीन है, वे इस स्कीम के लिए एलिजिबल माने जाते हैं. रजिस्ट्रेशन के दौरान किसान या उसके जीवनसाथी का नाम, जन्मतिथि, बैंक अकाउंट नंबर, IFSC/MICR कोड, मोबाइल नंबर और आधार नंबर देना जरूरी होता है. पासबुक में उपलब्ध बाकी जानकारी की भी जरूरत पड़ सकती है.

Pm Kisan PM Kisan Samman Nidhi PM Kisan Yojana