scorecardresearch

PM Kisan Yojana : पीएम मोदी ने 9 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 2-2 हजार रुपये, चेक करें अपना बैलेंस

pm kisan samman nidhi yojana 21st installment : आज 19 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर से पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करने वाले हैं. पीएम 18,000 करोड़ रुपये की राशि बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे.

pm kisan samman nidhi yojana 21st installment : आज 19 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर से पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करने वाले हैं. पीएम 18,000 करोड़ रुपये की राशि बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
PM Kisan 21th Installment, PM Kisan Samman Nidhi, PM Kisan 21th Installment Timing Today, PM Modi to transfer pm kisan installment today, pm kisan big updates, which famers should alert, पीएम किसान, पीएम किसान की 21वीं किस्त

PM Kisan 21th Installment : आज पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में 21वीं किस्त के पैसे आएंगे. (Image: X/@OfficeofSSC)

PM Kisan Samman Nidhi : देश के 9 करोड़ किसानों का इंतजार आज खत्म हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, आज 19 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी कर दी है. इस दौरान प्रधानमंत्री करीब 18,000 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की है. हर लाभार्थी किसान को इस बार भी 2,000 रुपये की किस्त भेजी गई है.

कोयंबटूर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पीएम किसान उत्सव दिवस (PM Kisan Utsav Diwas) के रूप में मनाया गया, जहां से प्रधानमंत्री ने देशभर के किसानों को संबोधित किया. इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देश के सभी जिलों में, कलेक्ट्रेट सभागारों, पंचायतों, कृषि विज्ञान केंद्रों, मंडियों और किसान समृद्धि केंद्रों में किया गया, ताकि किसान सीधे प्रधानमंत्री का संदेश सुन सकें.

Advertisment

SBI Large Cap Fund : 19 साल में 12%+ CAGR, 1 लाख को बनाया 9.45 लाख, किस स्ट्रैटेजी से बना स्टार?

लेकिन इन्हें नहीं मिलेगी 21वीं किस्त 

कृषि मंत्री के मुताबिक यह किस्त पहले ही आपदा प्रभावित कुछ राज्यों जैसे पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के किसानों को सितंबर–अक्टूबर 2025 में भेजी जा चुकी है. चारों राज्यों के कुल 35.54 लाख किसानों को एडवांस में यह राशि मिल चुकी है. इस वजह से 19 नवंबर को इन राज्यों के किसानों के खातों में 2,000 रुपये की किस्त नहीं आएगी. बाकी सभी राज्यों के पात्र किसानों को कल यह राशि मिलेगी.

Post Office NSC : 25 लाख के सटिफिकेट मैच्योरिटी पर देंगे 36.50 लाख, स्कीम का कैसे उठाएं फायदा

किसान इस खास दिन का हिस्सा बन सकते हैं अगर वे अपने पास के किसी भी आयोजन स्थल जैसे कृषि विज्ञान केंद्र, जिला या राज्य स्तरीय कार्यक्रम, पंचायत स्तर के आयोजन, स्थानीय मंडियां, किसान समृद्धि केंद्र या कृषि विश्वविद्यालयों में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचकर जुड़ें. सरकार ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अवश्य शामिल हों, क्योंकि यह दिन अन्नदाताओं के सम्मान में मनाया जा रहा है और यहां वे लाइव किस्त अंतरण के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुन सकेंगे.

EPFO ने बढ़ाई पैसिव फंड की रफ्तार, ETFs और इंडेक्स फंड बने निवेशकों की पहली पसंद

किन्हें मिले 4,000 रुपये 

जिन किसानों को योग्य होने के बाद भी किसी छोटी गलती या ईकेवाईसी न कराने से 20वीं किस्त नहीं मिली थी, अगर उन्होंने सारे डॉक्यूमेंट दुरुस्त करा लिए होंगे तो इस बार पिछली किस्त भी जुड़कर आएगी. यानी 2 किस्त के 4,000 रुपये उनके खातों में आएंगे.

eKYC अधूरी है तो इन स्टेप्स की मदद से करें पूरी 

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या मोबाइल ऐप PM Kisan App पर जाएं
‘किसान कॉर्नर’ में जाएं और e-KYC विकल्प चुनें
आधार नंबर भर और आधार लिंक मोबाइल पर आए ओटीपी से वेरिफाई करें
इसके 24 घंटे में आपके पहचान से जुड़ी e-KYC पूरी हो जाएगी.

NFO : इंफ्रास्ट्रक्चर थीम पर लॉन्च हुई नई म्यूचुअल फंड स्कीम, इस एनएफओ में क्या है खास

किसानों को यह सलाह भी है कि योजना के पात्र जो लोग आज जारी होने वाली 21वीं किस्त से वंचित रह जाते हैं, वे बिना देर किए अपनी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लें जैसे बैंक खाते को आधार से लिंक करना, आधार-लिंक्ड बैंक खाते में DBT विकल्प सक्रिय करवाना, e-KYC कराना और जमीन की सत्यापन प्रक्रिया पूरी करना ताकि रुकी हुई और आने वाली दोनों किस्तें समय पर मिल सकें.

Pm Kisan PM Kisan Samman Nidhi