/financial-express-hindi/media/media_files/2025/07/28/pm-kisan-20th-installment-19-2025-07-28-11-33-52.jpg)
PM Kisan : पीएम किसान योजना के तहत जिन योग्य किसानों की किस्त गाइडलाइंस पालन न होने के चलते रुकी थी, उनके लिए राहत की खबर है. (Image: X/@AgrGOI)
PM Kisan Samman Nidhi 21th Instalment : पीएम किसान योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है. 21वीं किस्त आने में इस बार देरी हो रही है. देरी और अगली किस्त को लेकर सरकार की ओर से नया अपडेट है. असल में 20वीं किस्त के पहले देखा गया कि लाखों किसान योग्य होने के बाद भी इस योजना के नियमों या गाइडलाइंस का सही से पालन नहीं कर रहे. जिसके चलते उन्हें सभी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है. साथ ही किस्त फाइनल होने के पहले कुछ जरूरी काम पूरे करने को कहा गया. जिसके चलते इस बार किस्त आने में देरी हो रही है.
सरकार ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पष्ट किया है कि लाखों किसान ऐसे हैं जो योजना के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे या अयोग्य होते हुए भी लाभ ले रहे थे. इसी के चलते 20वीं किस्त के दौरान लाखों किसानों को इसका (PM Kisan Yojana) फायदा नहीं मिला और लिस्ट से उनके नाम हटाए गए. करीब 35 लाख किसानों के नाम हटाए जाने का अपडेट है. इनमें से जो योग्य हैं, उन्हें जरूरी जानकारी देने को कहा गया है और उनका फिजिकल वेरीफिकेशन चल रहा है, जिसके बाद योग्य किसानों को दोबारा योजना का लाभ मिलेगा.
SBI म्यूचुअल फंड की ये स्कीम 10 और 15 साल के चार्ट पर नंबर वन, 18% CAGR से अधिक दिखाई ग्रोथ
20वीं किस्त रुक गई थी, मिलेंगे 4,000 रुपये?
पीएम किसान योजना के तहत जिन योग्य किसानों की किस्त गाइडलाइंस पालन न होने के चलते रुकी थी, उनके लिए राहत की खबर है. सरकार की ओर से साफ किया जाता रहा है कि ऐसे किसान जरूरी जानकेारियों के साथ अपडेट होते हैं, तो रुकी किस्त भी अगली किस्त के साथ दी जाएगी. यानी अगर किसी डॉक्यूमेंट या गलती से गलत जानकारी भरने के चलते किस्त रुकी है, तो सब कुछ अपडेट होने के बाद रुकी किस्त भी अगली किस्त के साथ जारी की जाएगी.
PPF Secret : जीरो रिस्क के साथ लाइफ टाइम इनकम, आपको पता है पीपीएफ का ये राज
आपके भी ये काम अधूरे तो नहीं
अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो ये काम तुरंत करें :
ई-केवाईसी पूरी करें ताकि योजना का पैसा बिना रुकावट सीधे खाते में आए.
आधार को बैंक खाते से लिंक करें, वरना किस्त ट्रांसफर नहीं होगी.
बैंक अकाउंट की डिटेल चेक करें - नाम, खाता नंबर और IFSC कोड सही होना चाहिए.
जमीन के रिकॉर्ड अपडेट कराएं अगर खतौनी या खसरा में कोई गलती है.
लाभार्थी स्थिति जांचें - pmkisan.gov.in पर जाकर देखें कि आपका नाम सूची में है या नहीं.
मोबाइल नंबर अपडेट करें ताकि OTP और किस्त से जुड़ी सूचनाएं समय पर मिलें.
कुछ राज्यों में पीएम किसान योजना की किस्त के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराने की अनिवार्यता की बात सामने आ रही है. जिन्होंने नहीं कराई है, वे फटाफट यह जरूरी काम निपटाएं.
योग्यता साबित करना जरूरी
संदिग्ध में शामिल योग्य किसानों के पास मौका भी है. जिन किसानों के नाम हटा दिए गए हैं और वे पात्र हैं, वे दोबारा आवेदन कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं. यह काम मोबाइल या नजदीकी मीसेवा केंद्रों से किया जा सकता है. केंद्र सरकार ने अपने बयान में कहा है कि जिन किसानों के नाम लाभार्थी सूची से हटाए गए हैं, यह कार्रवाई स्थायी नहीं, बल्कि अस्थायी है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us