scorecardresearch

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना पर बिग अपडेट, 1.14 करोड़ लोगों की बंद हुई 2000 रुपये की किस्त!

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : पीएम किसान योजना के तहत पहली से लेकर 21वीं किस्तों के बीच सबसे अधिक लाभार्थी 11वीं किस्त में शामिल थे, जिनकी संख्या योजना की आखिरी किस्त के लाभार्थियों की तुलना में 1.14 करोड़ से अधिक थी. आंकड़ों से समझिए पूरी डिटेल

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : पीएम किसान योजना के तहत पहली से लेकर 21वीं किस्तों के बीच सबसे अधिक लाभार्थी 11वीं किस्त में शामिल थे, जिनकी संख्या योजना की आखिरी किस्त के लाभार्थियों की तुलना में 1.14 करोड़ से अधिक थी. आंकड़ों से समझिए पूरी डिटेल

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
PM Kisan, PM Kisan Yojana, Farmers, PM Kisan Date

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त में लाभार्थियों की संख्या पिछली यानी 20वीं किस्त से 37 लाख कम रही. (Image: PTI)

PM Kisan Yojana Update : पीएम-किसान सम्मान निधि देशभर के किसानों की उन्नति के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसे फरवरी 2019 में किसानों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था. इस योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की सहायता तीन किस्तों में सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है.

योजना का लाभ पाने के लिए किसान के पास खेती योग्य भूमि होना अनिवार्य है. वहीं, उच्च आर्थिक वर्ग या विशेष श्रेणियों में आने वाले कुछ व्यक्तियों को योजना से बाहर रखा गया है. सरकार ने इस योजना के लिए एक मजबूत डिजिटल इनफ्रास्ट्रक्टर तैयार किया है, जिससे पैसा सीधे किसानों तक पहुंचे और किसी प्रकार के बिचौलिये की गुंजाइश न रहे. पारदर्शी रजिस्ट्रेशन और वेरीफिकेश प्रक्रिया के माध्यम से सरकार अब तक 21 किस्तों में किसानों को 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित कर चुकी है.

Advertisment

Also read : Sanchar Saathi के बाद छिड़ी नई बहस, हमेशा फोन का GPS रहेगा ऑन? Apple, Samsung और Google ने जताई नाराजगी

करीब दो महीने बाद पीएम-किसान योजना (PM Kisan) के सात वर्ष पूरे हो जाएंगे, और इसी अवधि में किसानों को 22वीं किस्त जारी की जानी है. पहली से 21वीं किस्त तक के रिकॉर्ड देखें तो सबसे अधिक लाभार्थी 11वीं किस्त में जुड़े थे. वहीं, ताजा आंकड़ों के अनुसार योजना की आखिरी किस्त में 1.14 करोड़ किसानों की 2,000 रुपये वाली किस्त बंद हो गई. यहां दिए गए आंकड़ों से पूरी स्थिति विस्तार से समझी जा सकती है.

1.14 करोड़ लोगों की बंद हुई 2000 रुपये की किस्त!

योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 11वीं किस्त सबसे बड़ी रही है. वित्त वर्ष 2022-23 में जारी 11वीं किस्त के तहत 1,04,843,465 किसानों को लाभ मिला था, जो योजना के इतिहास की सबसे बड़ी संख्या है. उस समय 22,617.98 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजे गए थे. हालांकि, इसी रिकॉर्ड से तुलना करें तो पिछले महीने जारी 21वीं किस्त में लाभार्थियों की संख्या घटकर 93,403,157 रह गई. इस दौरान सरकार ने 18,680.63 करोड़ रुपये किसानों के खातों में जमा किए. आंकड़ों बता रहे हैं कि 11वीं किस्त के बाद से अब तक 1.14 करोड़ से अधिक किसानों को योजना से बाहर किया जा चुका है.

पीएम किसान की पहली और आखिरी किस्त कब और कितने लोगों को मिली

किस्त संख्या

तारीख

इनस्टॉलमेंट पीरियड

लाभार्थी किसानों की संख्या

ट्रांसफर रकम (करोड़ में)

पहली किस्त

24 फरवरी 2019

दिसंबर, 2018 - मार्च, 2019

3,16,21,382

6,324.28

दूसरी किस्त

2 मई 2019

अप्रैल, 2019 - जुलाई, 2019

6,00,34,808

13,272.00

तीसरी किस्त

1 नवंबर 2019

अगस्त, 2019 - नवंबर, 2019

7,65,99,962

17,526.92

चौथी किस्त

4 अप्रैल 2020

दिसंबर, 2019 - मार्च, 2020

8,20,91,433

17,942.95

पाचवीं किस्त25 जून 2020

अप्रैल, 2020 - जुलाई, 2020

92,693,902

20,989.46

6वीं किस्त

9 अगस्त 2020

अगस्त, 2020 - नवंबर, 2020

9,72,27,173

20,476.24

7वीं किस्त

25 दिसंबर 2020

दिसंबर, 2020 - मार्च, 2021

9,84,75,226

20,474.95

8वीं किस्त

14 मई 2021

अप्रैल, 2021 - जुलाई, 2021

9,99,15,224

22,415.06

9वीं किस्त

9 अगस्त 2021

अगस्त, 2021- नवंबर, 2021

10,34,45,600

22,395.43

10वीं किस्त

1 जनवरी 2022

दिसंबर, 2021- मार्च, 2022

10,41,67,787

22,343.30

11वीं किस्त

31 मई 2022

अप्रैल, 2022 - जुलाई, 2022

10,48,43,465

22,617.98

12वीं किस्त

17 अक्टूबर 2022

अगस्त, 2022 - नवंबर, 2022

8,57,37,576

18,041.35

13वीं किस्त

27 फरवरी 2023

दिसंबर, 2022 - मार्च, 2023

8,12,37,172

17,650.07

14वीं किस्त

27 जुलाई 2023

अप्रैल, 2023 - जुलाई, 2023

8,56,78,805

19,203.74

15वीं किस्त

15 नवंबर 2023

अगस्त, 2023 - नवंबर, 2023

8,12,16,535

19,596.74

16वीं किस्त

28 फरवरी 2024

दिसंबर, 2023 - मार्च, 2024

9,04,30,715

23,088.88

17वीं किस्त

18 जून 2024

अप्रैल, 2024 - जुलाई, 2024

93,801,580

21,057.13

18वीं किस्त

5 अक्टूबर 2024

अगस्त, 2024 - नवंबर, 2024

95,928,628

20,666.20

19वीं किस्त

24 फरवरी 2025

दिसंबर, 2024 - मार्च, 2025

100,685,615

23,500.83

20वीं किस्त

2 अगस्त 2025

अप्रैल, 2025 - जुलाई 2025

97,133,502

20,843.44

21वीं किस्त

सितंबर-अक्टूबर और 19 नवंबर

अगस्त, 2025 - नवंबर 2025

 93,403,157

18,680.63

योजना के तहत जारी पिछली दो किस्तों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 21वीं किस्त में लाभार्थियों की संख्या पिछली यानी 20वीं किस्त से 37 लाख कम रही. 20वीं किस्त में सरकार ने 97,133,502 लाभार्थियों के खातों में 20,843.44 करोड़ रुपये भेजे थे, जबकि 21वीं किस्त में 93,403,157 किसानों के खाते में 18,680.63 करोड़ रुपये जारी किए गए.

Also read : Best Travel Credit Card : विदेश यात्रा के लिए बेस्ट ट्रैवल क्रेडिट कार्ड्स, मिलेंगे फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस समेत तमाम बेनिफिट

हालांकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi)  पहली और आखिरी किस्त के आंकड़ें बता रहे हैं कि 2000 रुपये की किस्त पाने वाले किसानों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है. पहली किस्त तहत सरकार ने 24 फरवरी 2019 को 3,16,21,382 लाभार्थी किसानों के खातों में 6,324.28 करोड़ रुपये जमा कराए थे. जबकि योजना की आखिरी किस्त की तहत 93,403,157 लाभार्थी किसानों के खातों में 18,680.63 रुपये भेजे. आंकड़ों के हिसाब से पहली किस्त की तुलना में 21वीं किस्त का लाभ 6 करोड़ 17 लाख 81 हजार 775 ज्यादा किसानों को मिला है.

योजना की शुरूआत के बाद कई मौकों पर कहा गया है कि ज्यादा से ज्यादा पात्र किसान योजना से जुड़कर सालाना 6000 रुपये की वित्तीय मदद मिल सके, इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया जारी है. पात्र किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. किसानों की सहूलियत के लिए सरकार ने पीएम किसान ऐप भी उपलब्ध कराया है. इसके जरिए पात्र लोग अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन के दौरान किसान यानी फार्मर आईडी, आधार, जमीन रिकॉर्ड और बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर जैसे डिटेल की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में रजिस्ट्रेशन के लिए पहले ये अपने पास ये डाक्यूमेंट तैयार रख लें. उसके बाद सावधानी से पंजीकर करें. 

(नोट : इसी शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के एनालिसिस पर आधारित यह लेख आपकी जानकारी के लिए है.)

Pm Kisan PM Kisan Yojana PM Kisan Samman Nidhi