scorecardresearch

PM Kisan Yojana Big Update: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त पर बिग अपडेट, 19 नवंबर को आएंगे 9 करोड़ किसानों के खातों में 2000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi 21th Installment Date: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी. इस दिन 9 करोड़ किसानों के खातों में 2,000 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे.

PM Kisan Samman Nidhi 21th Installment Date: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी. इस दिन 9 करोड़ किसानों के खातों में 2,000 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
PM Kisan Yojana 21th Installment to 9 crore Scheme Beneficiaries, PM Kisan Yojana 21st Installment, PM Kisan 2000 rupees November update, PM Kisan 21st installment date, PM Kisan latest news 2025, PM Kisan beneficiary list 2025, PM Kisan e-KYC update, PM Kisan registration 2025, PM Kisan payment status check, PM Kisan 19 November installment, PM Kisan DBT status 2025, PM Kisan flood-affected states payment, PM Kisan installment release date, PM Kisan scheme for farmers India, PM Kisan 32 states beneficiaries, PM Kisan official update November, How to get PM Kisan 2000 rupees, PM Kisan Aadhaar linking, PM Kisan bank account update, PM Kisan portal registration, PM Kisan correction online

PM Kisan Samman Nidhi: यूपी, बिहार समेत देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 9 करोड़ लाभार्थी किसानों को बुधवार 19 नवंबर को 21वीं किस्त मिलेगी. (Image: X/@pmkisanofficia)

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 9 करोड़ पात्र लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त की तारीख की घोषणा कर दी है. यूपी, बिहार समेत देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लाभार्थी किसानों को अगले हफ्ते 2000 रुपये की किस्त मिलेगी. सरकार ने बाढ़ प्रभावित कुछ राज्यों जैसे पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के कुल 35.54 लाख से ज्यादा किसानों के खातें में यह किस्त इस साल सितंबर-अक्टूबर के महीने में ही एडवांस के रूप में भेजी दी थी. अब बाकी राज्यों के किसानों के किसानों को योजना की 21वीं किस्त जारी करने की तारीख बताई है.

19 नवंबर को किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये

एग्रीकल्चर मिनिस्ट्री के तहत आने वाले कृषि विभाग की ओर से पीएम किसान योजना की आधिकारिक एक्स हैंडल से किए एक पोस्ट में बताया गया है कि पीएम-किसान की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की जाएगी. 

Advertisment

Also read : Bihar Election : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना टॉप ट्रेंड में, कैसे उठा सकती हैं इसका लाभ?

समय पर निपटा लें ये जरूरी काम

किसानों को सलाह है कि किस्त जारी करने की तारीख नजदीक आने से पहले वे अपना ई-केवाईसी, बैंक खाता स्थिति और भूमि रिकॉर्ड जैसे जरूरी औपचारिएकताएं चेक कर लें और कोई काम अधूरा रह गया है, तो उसे 19 नवंबर तक या उससे पहले निपटा लें ताकि आप 2000 रुपये की किस्त समय पर पाने से वंचित न होने पाएं.

Also read : PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 2000 रुपये की किस्त उन्हीं को मिलेगी, जिनके पूरे होंगे ये जरूरी काम

इन राज्यों के किसानों को सितंबर-अक्टूबर 2025 में मिले थे 2000 रुपये

बता दें कि इस साल 7 अक्टूबर को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली से 8 लाख 54 हजार 586 लाभार्थी किसानों के खातों में 21वीं किस्त के तहत 170 करोड़ 91 लाख 72 हजार रुपये जमा किए थे. इससे पहले, 26 सितंबर 2025 को बाढ़ प्रभावित पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड के कुल 27 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में नई दिल्ली से कृषि मंत्री ने 540 करोड़ रुपये जमा किए थे, जिनमें लगभग 2.7 लाख महिला किसान भी शामिल हैं.

Pm Kisan PM Kisan Samman Nidhi PM Kisan Yojana