scorecardresearch

महापरिनिर्वाण दिवस पर पीएम मोदी ने डॉ अंबेडकर को किया याद, कहा - विकसित भारत की राह बाबासाहेब के विचारों से प्रेरित

महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा - बाबासाहेब की दूरदर्शिता और न्याय-समानता के प्रति समर्पण आज भी राष्ट्र को दिशा देता है.

महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा - बाबासाहेब की दूरदर्शिता और न्याय-समानता के प्रति समर्पण आज भी राष्ट्र को दिशा देता है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
PM Modi Ambedkar tribute, Mahaparinirvan Diwas 2025, Babasaheb Ambedkar death anniversary, PM Modi remembers Ambedkar, Narendra Modi Ambedkar message, Ambedkar social justice legacy, Ambedkar equality justice dignity, Viksit Bharat Ambedkar vision, Parliament tribute to Ambedkar, Ambedkar 70th death anniversary, Rahul Gandhi Ambedkar tribute, Mahaparinirvan Diwas significance, Dr Ambedkar Constitution maker, Ambedkar human dignity democracy, महापरिनिर्वाण दिवस 2025, बाबा साहेब अंबेडकर पुण्यतिथि, पीएम मोदी ने अंबेडकर को किया नमन, संसद भवन श्रद्धांजलि कार्यक्रम, डॉ अंबेडकर की विरासत, अंबेडकर सामाजिक न्याय समानता, अंबेडकर 70वीं पुण्यतिथि, अंबेडकर का महत्व, विकसित भारत और अंबेडकर की सोच, राहुल गांधी ने अंबेडकर को याद किया, संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर, महापरिनिर्वाण दिवस क्यों मनाया जाता है, अंबेडकर के विचार और आदर्श

Mahaparinirvan Diwas : महापरिनिर्माण दिवस पर संसद परिसर में डॉ अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (Screenshot : YT/@NarendraModi)

PM Modi Honors Dr Babasaheb Ambedkar on Mahaparinirvan Diwas : आज महापरिनिर्वाण दिवस पर देशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया जा रहा है. सामाजिक न्याय, समानता और मानव गरिमा की लड़ाई को नई दिशा देने वाले बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर विभिन्न राज्यों में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. राजधानी दिल्ली का संसद भवन परिसर भी सुबह से श्रद्धांजलि के माहौल में डूबा रहा, जहां देश का शीर्ष नेतृत्व बाबा साहेब को नमन करने पहुंचा.

संसद परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और बड़ी संख्या में सांसदों ने उपस्थित होकर प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की.

Advertisment

Also read : Budget 2026: 80% टैक्सपेयर ने चुन ली नई टैक्स रिजीम, अब बंद हो जाएगी ओल्ड टैक्स रिजीम? क्या बता रहे हैं एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि बाबासाहेब का दूरदर्शी नेतृत्व और न्याय, बराबरी तथा संविधान के प्रति उनका समर्पण आज भी देश का मार्गदर्शन करता है. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अंबेडकर ने पीढ़ियों को सिखाया है कि मानव गरिमा कैसे बनाए रखी जाए और लोकतंत्र को कैसे मजबूत किया जाए.

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, अंबेडकर के आदर्श हमें प्रकाश देते रहेंगे.

LoP राहुल गांधी ने भी बाबासाहेब को किया नमन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर को नमन किया. उन्होंने लिखा कि बाबासाहेब की न्याय, समानता और मानव गरिमा की विरासत उन्हें संविधान की रक्षा के संकल्प को और मजबूत करती है. राहुल गांधी के अनुसार, अंबेडकर की सोच ही भारत को अधिक समावेशी और संवेदनशील राष्ट्र बनाने की प्रेरणा देती है.

Also read : Voter List SIR: वोटर लिस्ट स्क्रूटनी के लिए एसआईआर फार्म भरना जरूरी, चूके तो क्या होगा?

महानिर्वाण दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी संसद से बाहर निकलते दिखाई दिए. उन्होंने कहा, “अंबेडकर जी हमारे लिए आइकॉन हैं. उन्होंने पूरे देश को रास्ता दिखाया और हमें संविधान दिया. इसलिए हम उन्हें याद करते हैं और उनके विचारों व संविधान की रक्षा करते हैं. मीडिया के बातचीत में नेता विपक्ष ने कहा - आज हर भारतीय का संविधान खतरे में है, और उसकी रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है.

महापरिनिर्वाण दिवस का महत्व

  • आज ही के दिन, 6 दिसंबर 1956 को, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का निधन हुआ था. उनकी पुण्यतिथि को देशभर में महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है.
  • महापरिनिर्वाण दिवस 2025 संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉ बी आर अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि है. 
  • देशभर में आज अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि पर कई स्मृति कार्यक्रम, व्याख्यान और सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं.
  • इन आयोजनों का उद्देश्य वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को उस विचारधारा से परिचित कराना है जिसने भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की नींव रखी.
  • डॉ. अंबेडकर को आज उनके सामाजिक सुधारों, जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए याद किया जाता है.
  • संविधान निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका और न्याय, समानता व मानव गरिमा पर आधारित उनकी सोच को अब भी भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का मार्गदर्शक माना जाता है.
  • हर साल 6 दिसंबर का दिन भारत रत्न डॉ. भीमराव राम जी अंबेडकर की पुण्यतिथि को महा परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है.

संसद परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उपस्थित लोगों को उपहार भी भेंट किए. वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि अंबेडकर का दर्शन, जिसमें सभी को समान अवसर और सम्मान देने पर जोर है, आज के नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

Ambedkar Dr Ambedkar Dr Babasaheb Ambedkar Narendra Modi