scorecardresearch

Ram Mandir Dhwajarohan LIVE Updates: राम मंदिर के शिखर पर पीएम मोदी ने फहराया केसरिया ध्वज

PM Modi Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 Abhijit Muhurat Live: इस वक्त पूरा अयोध्या राममय है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज फहरा दिया है, जो इस बात का प्रतीक है कि मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है.

PM Modi Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 Abhijit Muhurat Live: इस वक्त पूरा अयोध्या राममय है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज फहरा दिया है, जो इस बात का प्रतीक है कि मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
Ayodhya Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony Live, ram mandir dhawajarohan live, ram mandir flag hoisting ceremony live, pm modi ram mandir dhawajarohan live, ram mandir dhwajarohan Abhijit muhurat live, pm modi flag hoisting live at ram mandir, राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह लाइव, राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह लाइव, पीएम मोदी राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह लाइव, राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह लाइव, पीएम मोदी राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह लाइव

PM Modi at Shri Ram Janmabhoomi Mandir Dhwajarohan Utsav Live Coverage: यूपी के अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर की झलक. (Image: X/@ShriRamTeerth)

PM Modi Ram Mandir Dhwajarohan Live: अयोध्या आज एक ऐतिहासिक और भावनाओं से भरा पल जी उठी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर केसरिया धर्म ध्वजा फहराया. यह ध्वजारोहण राम मंदिर के निर्माण कार्य की पूर्णता का पवित्र प्रतीक माना जा रहा है. इस समारोह में आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद रहे, और जैसे ही भगवा ध्वज शिखर पर लहराया, पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ के जयघोष से गूंज उठा.

पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर शैली में बने राम मंदिर के शिखर पर फहराया गया यह समकोण तिरंगा ध्वज 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा है. ध्वज पर उकेरा गया दीप्तिमान सूर्य भगवान श्रीराम के तेज और शौर्य का प्रतीक है, जबकि कोविदार वृक्ष की आकृति और ‘ॐ’ का चिन्ह इसे धर्म, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देता है. ध्वज लहराते ही भक्तों की खुशी देखते ही बन रही थी, लोग भाव-विभोर होकर झूम उठे.

Advertisment

मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी ने राम पथ पर रोड शो किया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए. इसके बाद वे सप्तमंदिर पहुंचे और महर्षि वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी के मंदिरों में पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी ने शेषावतार मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर में भी दर्शन किए. दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने ध्वजारोहण कर मंदिर के पूर्ण निर्माण का आधिकारिक प्रतीक स्थापित किया.

  • Nov 25, 2025 12:16 IST

    PM Modi Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan LIVE : धर्म ध्वज की खासियत

    धर्म ध्वज की ऊंचाई 10 फीट और लंबाई 20 फीट है. इस पर एक चमकते सूरज की तस्वीर है जो भगवान श्री राम की चमक और वीरता का प्रतीक है. इस पर 'ॐ' और कोविदार वृक्ष की तस्वीर भी बनी हुई है. यह पवित्र ध्वजा गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देती है तथा रामराज्य के आदर्शों का प्रतीक मानी जाती है. बयान के अनुसार, यह धर्म ध्वजा पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर शैली में निर्मित मंदिर के ‘शिखर’ पर फहराई जाएगी, जबकि इसके चारों ओर बना लगभग 800 मीटर लंबा परकोटा दक्षिण भारतीय वास्तुकला में डिजाइन किया गया है, जो मंदिर की वास्तुशिल्प विविधता को दर्शाता है.



  • Nov 25, 2025 12:14 IST

    PM Modi Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan LIVE : राम मंदिर पर केसरिया ध्वज लहराते देख झूम उठे भक्त

    पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर आर्किटेक्चरल स्टाइल में बने श्री राम जन्मभूमि मंदिर शिखर पर भगवा ध्वज लहराते ही भक्त खुशी से झूम उठे. 10 फीट ऊंचे और 20 फीट लंबे इस समकोण तिकोनी ध्वज पर एक चमकते सूरज की तस्वीर है, जो भगवान श्री राम की चमक और वीरता का प्रतीक है. इस पर कोविदार वृक्ष की तस्वीर के साथ 'ॐ' लिखा है. पवित्र भगवा ध्वज राम राज्य के आदर्शों को दिखाते हुए, गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देता है.



  • Nov 25, 2025 12:13 IST

    PM Modi Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan LIVE : राम मंदिर के शिखर पर पीएम मोदी ने फहराया केसरिया ध्वज

    अयोध्या में ऐतिहासिक पल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राम मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज फहराया. यह ध्वजारोहण मंदिर निर्माण के पूर्ण होने का पवित्र प्रतीक माना जा रहा है. समारोह के दौरान आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद रहे.



  • Nov 25, 2025 11:34 IST

    PM Modi Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan LIVE : पीएम मोदी ने की रामलला की पूजा अर्चना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की. इससे पहले वे अन्नपूर्णा मंदिर और शेषावतार मंदिर में दर्शन कर चुके थे, और सबसे पहले उन्होंने सप्तमंदिर में पूजा-अर्चना की थी. मंगलवार को ध्वजारोहण के लिए अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी ने रामपथ पर रोड शो भी किया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उनका स्वागत करने पहुंचे.



  • Nov 25, 2025 11:04 IST

    PM Modi Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan LIVE : ध्वजारोहण दिवस की सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

    अयोध्या आज पूरी तरह राममय हो चुकी है. राम मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज फहराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं. इससे पहले उन्होंने सप्तमंदिर और शेषावतार मंदिर में पूजा-अर्चना की. ध्वजारोहण समारोह को लेकर पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल है, और इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस ऐतिहासिक क्षण पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं.

    उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे, जो मंदिर निर्माण पूर्ण होने का प्रतीक है, और इस पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.



  • Nov 25, 2025 10:50 IST

    PM Modi Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan LIVE: सप्तमंदिर के बाद शेषावतार मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा अर्चना

    राम मंदिर पर केसरिया ध्वज फहराने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेषावतार मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे, जो लक्ष्मण जी को समर्पित है. इससे पहले पीएम ने सप्तमंदिर में दर्शन किए थे, जहां भगवान राम के गुरुओं और उनसे जुड़े महापुरुषों महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी के मंदिर स्थित हैं.



  • Nov 25, 2025 10:43 IST

    PM Modi Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan LIVE: सप्त मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

    राम मंदिर पर केसरिया ध्वज फहराने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सप्तमंदिर के दर्शन करने पहुंचे. इस परिसर में भगवान राम के गुरुओं और उनसे जुड़े महापुरुषों के मंदिर हैं, जिनमें महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी के मंदिर शामिल हैं.



  • Nov 25, 2025 10:35 IST

    PM Modi Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan LIVE: CM धामी बोले, ध्वजारोहण रामराज्य को जीवन में उतारने की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक

    अयोध्या में चल रहे ध्वजारोहण कार्यक्रम पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि “रामराज्य” के आदर्शों को जीवन में उतारने की देश की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

    राम मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज फहराने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राममय अयोध्या पहुंच गए हैं. ध्वजारोहण से पहले उन्होंने रोड शो किया. अब कुछ ही देर में वह सप्तमंदिर के लिए नजर आएंगे.



  • Nov 25, 2025 10:24 IST

    PM Modi Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan LIVE: रोड शो के बाद सप्त मंदिर जाएंगे पीएम मोदी

    • रोड शो के बाद पीएम मोदी सप्त मंदिर जाएंगे, जहां महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुह और माता शबरी के मंदिर हैं. इसके बाद वे शेषावतार मंदिर भी जाएंगे.
    • सुबह करीब 11 बजे माता अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद राम दरबार गर्भगृह में दर्शन और पूजा करेंगे. जव रामलला गर्भगृह में भी दर्शन करेंगे. इसके बाद राम जन्मभूमि.
    • दोपहर करीब 12 बजे: प्रधानमंत्री पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर पावन भगवा ध्वज फहराएंगे.
    • इस मौके पर PM जनसभा को संबोधित भी करेंगे.



  • Nov 25, 2025 10:11 IST

    PM Modi Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan LIVE: अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ‘ध्वजारोहण’ समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे.



  • Nov 25, 2025 09:52 IST

    PM Modi Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan LIVE: सम्राट चौधरी ने राम-जानकी विवाह पंचमी की दी शुभकामनाएं

    अयोध्या में धर्म-ध्वजा फहराने से पहले पूरे देश में रामभक्ति और उत्सव का माहौल है, और इसी भावनात्मक लहर के बीच बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने विवाह पंचमी के मौके पर अपने एक्स पोस्ट के जरिए भगवान राम-सीता को नमन करते हुए शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने लिखा— “श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे, रघुनाथाय नाथाय, सीताया पतये नमः.”

    सम्राट चौधरी ने विवाह पंचमी को भगवान श्रीराम और माता जानकी के दिव्य मिलन का पावन पर्व बताते हुए देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम और जनकनंदिनी जानकी की कृपा से सभी परिवारों में सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय ऊर्जा बनी रहे.



  • Nov 25, 2025 09:46 IST

    PM Modi Ayodhya Visit LIVE : गुजरात सीएम बोले, ध्वजारोहण सनातन परंपरा के पुनर्स्थापना का प्रतीक

    अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराने से पहले पूरे देश में उत्साह चरम पर है, और इसी बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक्स पर लिखा कि यह ऐतिहासिक पल हर भारतवासी के लिए गर्व और आस्था से भरी घड़ी होगा; उन्होंने कहा कि अयोध्या में केसरिया ध्वज का आरोहण हमारी रामभक्ति, संस्कृति और सनातन परंपरा के पुनर्स्थापन का अद्भुत प्रतीक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस गौरवपूर्ण अध्याय को साकार होते देखना पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक है.

     

    सीएम पटेल ने कहा कि देश उस क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहा है जब पीएम मोदी रामलला मंदिर के शिखर पर पवित्र केसरिया ध्वज फहराएंगे, जो रामलला की पुनर्स्थापित महिमा और भारत की सांस्कृतिक विरासत का संदेश देगी; उन्होंने अंत में लिखा कि इस अवसर पर हर भारतीय दिल से गर्व और श्रद्धा महसूस कर रहा है. अंत में उन्होंने लिखा - जय श्री राम!



  • Nov 25, 2025 09:38 IST

    PM Modi Ayodhya Visit LIVE : ध्वजारोहण दिवस पर राजस्थान सीएम ने दी शुभकामनाएं

    अयोध्या में धर्म ध्वजारोहण से पहले पूरे देश में उत्साह का माहौल है, और इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी आज राम मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज फहराने वाले हैं, जिसे मंदिर निर्माण पूर्ण होने का ऐतिहासिक प्रतीक माना जा रहा है. इस पवित्र अवसर पर सीएम शर्मा ने अपने एक्स पोस्ट में राम भक्ति से भरी चौपाई साझा की और भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की.

    उन्होंने लिखा -

    ध्वज पताक तोरन पुर छावा.

    कहि न जाइ जेहि भांति बनावा॥

    सुमनबृष्टि अकास तें होई.

    ब्रह्मानंद मगन सब लोई॥

    जय श्री राम!”



  • Nov 25, 2025 09:31 IST

    PM Modi Ayodhya Visit LIVE : अब से कुछ देर में अयोध्या में पहुंचेंगे पीएम मोदी

    अयोध्या में ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह से पहले तैयारियां चरम पर हैं, और इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह सरयू अतिथि गृह से निकलकर साकेत डिग्री कॉलेज हेलीपैड के लिए रवाना हुए, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करेंगे; पीएम मोदी आज राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराने वाले हैं, और इस बड़े आयोजन को लेकर प्रशासन सुरक्षा से लेकर प्रोटोकॉल तक पूरी व्यवस्था की निगरानी खुद शीर्ष स्तर से कर रहा है.



  • Nov 25, 2025 09:05 IST

    PM Modi Ayodhya Visit LIVE : CM फडणवीस बोले, रामलला के मंदिर पर ध्वजारोहण सदियों तक रखा जाएगा याद

    अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज फहराने के ऐतिहासिक कार्यक्रम से पहले पूरे देश में उत्साह चरम पर है, और इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या धाम में रामलला के दिव्य मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज के विधिवत आरोहण के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे, जो पूरे राष्ट्र के लिए भाव-विह्वल करने वाला और आध्यात्मिक उत्कर्ष का अवसर है.

    CM फडणवीस ने कहा कि रामलला के मंदिर शिखर पर केसरिया ध्वज का आरोहण हमारी आस्था, परंपरा और राष्ट्रधर्म की अनंत ज्योति का प्रतीक बनकर सदियों तक याद रखा जाएगा, क्योंकि प्रभु श्रीराम केवल आराध्य नहीं, बल्कि भारतवर्ष की आत्मा, चेतना और आदर्शों के शाश्वत प्रकाश हैं.



  • Nov 25, 2025 09:01 IST

    PM Modi Ayodhya Visit LIVE : अयोध्या पहुंच रहे अतिथियों के नाम सीएम योगी का स्वागत संदेश

    अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर होने वाले केसरिया ध्वजारोहण से पहले पूरा शहर उत्सव के माहौल में डूबा है, और इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट जारी कर कहा कि इस पावन समारोह में शामिल होने आ रहे सभी माननीय अतिथियों और महानुभावों का वे प्रभु श्रीराम की प्रिय नगरी अयोध्या धाम में हृदय से स्वागत और अभिनंदन करते हैं. उन्होंने लिखा कि सत्य, धर्म और करुणा के साकार स्वरूप मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर पर होने वाला यह दिव्य-भव्य ध्वजारोहण पूरे देश के लिए गर्व और आध्यात्मिक ऊर्जा का क्षण होगा



  • Nov 25, 2025 08:44 IST

    PM Modi Ayodhya Visit LIVE : 5 सदियों बाद आया ऐतिहासिक पल, बोले गोविंद गिरी

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रेज़रर गोविंद देव गिरी महाराज ने ध्वजारोहण से पहले कहा कि “आखिरकार पाँच सदियों के बाद वह दिन आ ही गया है.” उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं. महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सभी इंतज़ामों का रिव्यू किया था, वहीं सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वे तैयारियों से संतुष्ट नजर आए.



  • Nov 25, 2025 07:02 IST

    PM Modi Ayodhya Visit LIVE : ध्वजारोहण से पहले रोशनी से जगमगा उठा राम मंदिर

    ध्वजारोहण से एक दिन पहले श्री राम जन्मभूमि मंदिर रोशनी से जगमगा उठा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार शाम की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें पूरा परिसर खूबसूरती से प्रकाशित नजर आया. यहां एक्स पोस्ट में तस्वीरें देखें



  • Nov 25, 2025 06:51 IST

    PM Modi Ayodhya Visit LIVE : पीएम मोदी कब फहराएंगे धर्म ध्वजा?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 25 नवंबर को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचेंगे. पीएमओ के मुताबिर सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री सप्तमंदिर परिसर जाएंगे. इसके बाद वे शेषावतार मंदिर के दर्शन करेंगे. लगभग 11 बजे प्रधानमंत्री माता अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे. इसके बाद वे राम दरबार गर्भगृह और फिर रामलला गर्भगृह में दर्शन करेंगे. दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री राम मंदिर के शिखर पर भगवा धर्म ध्वज फहराएंगे. यह ध्वज मंदिर निर्माण कार्य के पूर्ण होने और सांस्कृतिक उत्सव तथा राष्ट्रीय एकता के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक होगा. कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.



  • Nov 25, 2025 06:46 IST

    PM Modi Ayodhya Visit LIVE : भारत–नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे को देखते हुए भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. महराजगंज में यूपी पुलिस और एसएसबी ने सभी बॉर्डर चौकियों को हाई अलर्ट पर रखकर गश्त बढ़ा दी है. एसपी सोमेंद्र मीणा के अनुसार हर आने-जाने वाले की पहचान की सख्त जांच की जा रही है और सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. खुफिया इनपुट में कुछ संदिग्ध तत्वों की गतिविधि की आशंका के बाद सोनौली बॉर्डर पर निगरानी और तेज कर दी गई है. धार्मिक स्थलों, होटल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी अतिरिक्त पुलिस तैनाती की गई है.



  • Nov 25, 2025 06:44 IST

    PM Modi Ayodhya Visit LIVE : अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात

    अयोध्या में श्रीराम मंदिर के धर्म ध्वज स्थापना समारोह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा पूरी तरह कड़ी कर दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहर में भारी पुलिस बल और विशेष इकाइयाँ तैनात की गई हैं. सुरक्षा व्यवस्था में 30 पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, 90 पुलिस उपाधीक्षक, 242 उपनिरीक्षक, 1060 पुरुष निरीक्षक, 80 महिला उपनिरीक्षक, 3090 पुरुष हेड कांस्टेबल, 448 महिला हेड कांस्टेबल और 800 से ज्यादा ट्रैफिक कर्मी लगाए गए हैं. संवेदनशील बिंदुओं पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, वीवीआईपी सुरक्षा टीम, ATS कमांडो, NSG स्नाइपर यूनिट और एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात हैं. सीसीटीवी, एक्स-रे मशीन, सुरक्षा वैन, गश्ती वाहन और एंबुलेंस जैसे उपकरण भी मुहैया कराए गए हैं ताकि भीड़ नियंत्रण, तलाशी, जांच और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.



  • Nov 25, 2025 06:43 IST

    PM Modi Ayodhya Visit LIVE : पीएम आज राम मंदिर के शिखर पर फहराएंगे धर्म ध्वजा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे. इसकी जानकारी खुद उन्होंने एक्स पर किए पोस्ट में दी. उन्होंने कहा - उनके लिए यह बड़ा सौभाग्य होगा कि वह 25 नवंबर की सुबह लगभग 10 बजे अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन का मौका मिलेगा. उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह रामलला के पवित्र मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज के विधिवत आरोहण के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे.

    पीएम मोदी ने कहा कि यह ध्वज भगवान श्रीराम के तेज, शौर्य, आदर्शों और हमारी आस्था, अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. पीएम मोदी ने भगवान राम को  भारतवर्ष की आत्मा, उसकी चेतना और गौरव का आधार बताया.



  • Nov 25, 2025 06:32 IST

    PM Modi Flag Hoisting at Ayodhya Ram mandir Today LIVE Updates: पीएम मोदी आज अयोध्या में

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में होंगे, यहां वह राम मंदिर के शिखर पर केसरिया धर्म ध्वजा फहराएंगे. इसे मंदिर निर्माण पूरा होने का प्रतीक माना जा रहा है. पीएम मोदी के दौरे से पहले अयोध्या में सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है.



Narendra Modi Ayodhya Ram Mandir