scorecardresearch

Putin Fitness : 73 की उम्र में पुतिन कैसे रहते हैं इतने फिट, उनकी डाइट चार्ट में क्या-क्या होता है शामिल

Putin Fitness Secret : गुरुवार शाम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पुतिन के गर्मजोशी भरे स्वागत के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि पुतिन भारत में क्या खाते हैं, कहां ठहरते हैं और उनकी लाइफस्टाइल कैसी है. आइए जानते हैं

Putin Fitness Secret : गुरुवार शाम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पुतिन के गर्मजोशी भरे स्वागत के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि पुतिन भारत में क्या खाते हैं, कहां ठहरते हैं और उनकी लाइफस्टाइल कैसी है. आइए जानते हैं

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
Putin Routine From Dinner to Stay

Putin Fitness Plan : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा का आज दूसरा और आखिरी दिन है. (Image : X/@KremlinRussia_E)

Putin Fitness Routine : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा का आज दूसरा और आखिरी दिन है, लेकिन दिल्ली में बिताई उनकी पहली ही शाम ने दुनिया का ध्यान खींच लिया है. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर जाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, और उसी पल से यह हाई-प्रोफाइल दौरा सिर्फ कूटनीति तक सीमित नहीं रहा.

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की होने लगी कि आखिर दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक, पुतिन 73 साल की उम्र में इतने फिट कैसे हैं उनके डाइट चार्ट में क्या-क्या शामिल होता. भारत में गुरुवार शाम पहुंचे पुतिन ने डिनर में क्या खाया और कहां ठहरे. आइए जानते हैं पुतिन के लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ चीजों के बारे में...

Advertisment

पुतिन की फिटनेस का क्या है राज?

पुतिन के खानपान का प्रबंधन किसी राजकीय भोज जैसा नहीं, बल्कि एक मिलिट्री-ग्रेड सुरक्षा ऑपरेशन जैसा होता है. वे जहां भी जाते हैं, उनके लिए एक अलग कंट्रोल्ड किचन बनाया जाता है, खास शेफ की टीम साथ रहती है और एक मोबाइल फूड-टेस्टिंग लैब हर व्यंजन की जांच करती है. खाने की सामग्री या तो रूस से लाई जाती है या पहले से गहन जांच के बाद इस्तेमाल होती है.

सुरक्षा इतनी कड़ी है, पर भोजन उतना ही सरल. पुतिन का डाइट हाई-प्रोटीन और लो-शुगर पर आधारित है - शहद के साथ रुसी पनीर, दलिया, ताजा जूस, कभी-कभी कच्चे बटेर के अंडे या साधारण ऑमलेट. दोपहर और रात के खाने में वे मछली को प्राथमिकता देते हैं और साथ में टमाटर, खीरा जैसी साधारण सलाद पसंद करते हैं. हालांकि अनुशासन बेहद सख्त है, पर उनकी एक मीठी पसंद हमेशा चर्चा में रहती है - पिस्ता आइसक्रीम.

भारत में पुतिन के ठहरने का इंतजाम

लेकिन सिर्फ उनका भोजन ही नहीं, बल्कि ठहरने का स्थान भी इस दौरे को चर्चा में ला रहा है. बताया जा रहा है कि पुतिन और उनके साथ आए डेलिगेशन के ठहरने का इंतजाम दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल के मशहूर ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट “चाणक्य” में किया गया है. 4,700 वर्ग फुट में फैला यह सुइट भारतीय कला, शाही इंटीरियर, प्राइवेट जिम, मिनी स्पा और एक शानदार डाइनिंग एरिया से सुसज्जित है. इसके एंट्री गेट पर चाणक्य की आकर्षक मूर्ति इसकी थीम को और विशिष्ट बनाती है.

यह वही सुइट है जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और जॉर्ज बुश भी ठहर चुके हैं. इस बार पुतिन के साथ आए बड़े रूसी प्रतिनिधिमंडल के लिए 400 कमरे भी रिजर्व किए गए हैं ताकि सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित की जा सके. चाणक्य सुइट की एक रात की कीमत 8 से 10 लाख रुपये तक होती है.

पुतिन की यह यात्रा कूटनीति, रणनीतिक साझेदारी और 2030 के रोडमैप के लिहाज से बेहद अहम है, लेकिन उनके भोजन, लाइफ़स्टाइल और ठहरने के इंतजाम ने दिल्ली समेत देशभर में एक अलग ही चर्चा छेड़ दी है. जो यह दिखाती है कि राजनीति और व्यक्तित्व का मेल दुनिया में कितना गहरा असर छोड़ता है.

Vladimir Putin