/financial-express-hindi/media/media_files/2025/07/26/saiyaara-box-office-collection-day-5-2025-07-26-15-07-59.jpg)
सैयारा में डेब्यू कर रहे आहान पांड्या और अनीत पड्डा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसकी बदौलत फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. (Image: IE)
Saiyaara becomes 2nd biggest movie of 2025: बॉलीवुड के लिए 2025 का बॉक्स ऑफिस बेहद दिलचस्प मोड़ ले रहा है, जहां एक ओर बड़े सितारों से सजी 'हाउसफुल 5' को उम्मीद से कम सफलता मिली, वहीं दूसरी ओर डेब्यू स्टाररर आहान पांड्या और अनीत पड्डा की 'सैयारा' ने सबको चौंकाते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डाली. मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा ने महज 9 दिनों में करीब 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है और अब यह अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर 'हाउसफुल 5' को पछाड़कर साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
फिल्म 'सैयारा' की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि यह ऐसे दौर में आई है जब एक्शन और बड़े बजट वाली फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर चल रही थीं. वहीं इसके मुकाबले 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस और रितेश देशमुख जैसे सितारों की लंबी फेहरिस्त थी, बावजूद इसके फिल्म 190 करोड़ रुपये पर रुक गई.
बॉक्स ऑफिस पर हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही सैयारा
मोहित सूरी की 'सैयारा' ने डेब्यू स्टारर आहान पांड्या और अनीत पड्डा को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया है. फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के पहले ही दिन 21.5 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग ली और अब अपने दूसरे हफ्ते में यह 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के बेहद करीब है. हालांकि दूसरे हफ्ते में थिएटर ऑक्यूपेंसी थोड़ी घटी है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म का क्रेज अभी भी बरकरार है, और यह वीकेंड्स पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है.
पहले रविवार को 35 करोड़ रुपये की बंपर कमाई करने वाली 'सैयारा' ने पहले हफ्ते में ही 172.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. आहान-अनीत की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और अब यह फिल्म 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है.
2025 को अब तक का डेब्यू ईयर कहा जा सकता है, जहां कई नए चेहरे लॉन्च हुए. हालांकि खुशी कपूर और जुनैद खान की ‘लवयप्पा’ ठंडी शुरुआत कर पाई, वहीं सलमान ख़ान की 'सिकंदर' भी IMDb पर फ्लॉप मानी गई.
Also read : Gold: दुबई में सोना भारत से क्यों है सस्ता? कीमत, प्योरिटी और टैक्स से जुड़ी जरूरी डिटेल
साल 2025 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर
साल 2025 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिला है, जहां विक्की कौशल की ‘छावा’ 600 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है, वहीं आहान-अनीत की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ अपने दूसरे शनिवार को लगभग 200 करोड़ रुपये जुटाकर 'हाउसफुल 5A' जैसी मल्टीस्टारर को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. 'छावा' जैसी मेगा-ब्लॉकबस्टर के बाद 'सैयारा' का यह उभार यह साबित करता है कि भावनात्मक कहानी और नई केमिस्ट्री आज भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती है. अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या यह फिल्म 250 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले पाएगी.
छावा (Vicky Kaushal) – 600 करोड़ रुपये (भारत), वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ से अधिक
सैयारा (Ahaan Pandya, Aneet Padda) – 200 करोड़ के करीब
हाउसफुल 5A (Akshay Kumar) – 190 करोड़ (नेट कलेक्शन)
L2: एंपुरान (Malayalam) – 268 करोड़ वर्ल्डवाइड, 150 करोड़ बजट
सितारे जमीन पर (Aamir Khan) – 265 करोड़ वर्ल्डवाइड
संक्रांति की वास्थुनम – 258 करोड़
गुड बैड अग्ली – 248 करोड़
रेड 2 – 235 करोड़
थुदारुम – 235 करोड़
गेम चेंजर – 195 करोड़
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us