scorecardresearch

Saiyara OTT Release: 3 दिन में हुई हिट, आज 22 करोड़ का आंकड़ा करेगी पार? OTT पर कब होगी रिलीज सैयारा?

बिना भारी-भरकम प्रमोशन के आहान-अनीत की डेब्यू फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बाद अब हर किसी की निगाहें फिल्म के OTT रिलीज पर टिकी है.

बिना भारी-भरकम प्रमोशन के आहान-अनीत की डेब्यू फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बाद अब हर किसी की निगाहें फिल्म के OTT रिलीज पर टिकी है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Saiyaara Box Opening Day 1

फिल्म ‘Saiyaara’ ने रिलीज के पहले तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 83.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. (Image: IE)

Saiyara OTT Release: बॉलीवुड में नए चेहरों की एंट्री हमेशा से उत्सुकता का विषय रही है, और इस बार आहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. बिना भारी-भरकम प्रमोशन के भी आहान-अनीत की पहली फिल्म सिनेमाघरों में ओपनिंग डे से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को मिली प्रतिक्रिया के बाद अब हर किसी की निगाहें इसके OTT रिलीज़ पर टिकी हैं.

OTT रिलीज से जुड़ी लेटेस अपडेट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैयारा की स्क्रीनिंग के दौरान Netflix को इसका OTT पार्टनर बताया गया था. फिल्म बाजार पर नजर रखने वाले कुछ ट्रेड एनालिस्ट्स ने भी इशारा किया कि फिल्म संभवतः नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम हो सकती है. उनका मानना है कि मोहित सूरी और नेटफ्लिक्स के बीच पुराना तालमेल है, इसलिए सैयारा की डिजिटल रिलीज़ भी वहीं हो सकती है. हालांकि, यह फैसला फाइनल डील की कीमतों पर निर्भर करेगा. अभी तक मेकर्स या नेटफ्लिक्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Advertisment

Also read : Credit Card Tips : क्रेडिट कार्ड से जुड़ी 7 बड़ी गलतियां, जिनसे बचना है जरूरी, वरना होगा भारी नुकसान

बॉक्स ऑफिस पर धमाका

अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘Saiyaara’ ने रिलीज के पहले तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 83.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा ने पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को 35.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'Saiyaara' का प्रोडक्शन बजट लगभग 35-40 करोड़, जबकि पोस्ट-प्रोडक्शन, म्यूजिक के बाद फिल्म की कुल लागत करीब 60 करोड़ बताई जा रही है. सिनेमाघरों में इसी शुक्रवार को रिलीज हुई आहान-अनीत की डेब्यू फिल्म अपने पहले वीकेंड में हिट हो चुकी है. मंडे टेस्ट में इस फिल्म के पास होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि आज फिल्म सैयारा 22 करोड़ के आंकड़े को पार सक सकती है.

बिना किसी बड़े प्रमोशन और स्टार पॉवर के भी फिल्म ने सिर्फ कंटेंट, म्यूजिक और इमोशनल कनेक्ट के दम पर दर्शकों का दिल जीता है. यह परफॉर्मेंस डेब्यूटेंट स्टार्स के लिए एक रिकॉर्ड मानी जा रही है और अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म पहले हफ्ते में ही 125 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.

Bollywood