/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/02/sanchar-saath-aap-2-2025-12-02-15-02-26.jpg)
संचार सारथी ऐप को किसी भी दूसरे ऐप की तरह आसानी से मोबाइल फोन से हटाया जा सकता है. (Screenshot : X/@DoT_India)
Sanchar Saathi App Features and Benefits : नए मोबाइल फोन में संचार साथी ऐप के प्री-इंस्टाल्ड दिए जाने की अनिवार्यता के बाद छिड़ी बहस के बीच आज केंद्रीय संचार मंत्री ने कहा यह ऐप सिर्फ लोगों की सुरक्षा के लिए है. सरकार की जिम्मेदारी है कि इसे सबको दिखाए और बताए, लेकिन इसे रखना या हटाना पूरी तरह से यूजर की मर्जी है. यह किसी भी दूसरे ऐप की तरह आसानी से फोन से हटाया जा सकता है. नए मोबाइल फोन में ऐप के प्री-इंस्टॉलेशन को लेकर चल रहे विवाद के बीच जानिए क्या है संचार साथी ऐप, इसका काम क्या है और यह यूजर व मोबाइल फोन दोनों के लिए कैसे फायदेमंद है.
संचार साथी क्या है?
संचार साथी भारत सरकार के टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) का एक अहम प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य मोबाइल फोन और उसके यूजर्स दोनों की सुरक्षा बढ़ाना और लोगों को सरकार की महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाओं के बारे में जागरूक करना है. इसे आज पोर्टल sancharsaathi.gov.in और मोबाइल ऐप, दोनों रूपों में इस्तेमाल किया जा सकता है. साल 2023 में तत्कालीन संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16 मई को संचार साथी पोर्टल लॉन्च किया था.
Today Hon'ble Union Minister for Communications, Electronics & IT and Railways Shri Ashwini Vaishnaw has launched a citizen centric portal ‘SANCHAR SAATHI’...(1/3)
— DoT India (@DoT_India) May 16, 2023
👉https://t.co/ucurwdT8Cm
#SancharSaathi@AshwiniVaishnaw@devusinhpic.twitter.com/hPAIdFIUYo
करीब 20 महीने बाद इसका मोबाइल ऐप जारी किया गया, जिसे मौजूदा संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस साल 17 जनवरी को लॉन्च किया.
Sh.@JM_Scindia, Union Minister of Telecom, today launched Citizen Centric Telecom Initiatives 👇🏻
— DoT India (@DoT_India) January 17, 2025
- SANCHAR SAATHI APP now LIVE
- Unveiling of National Broadband Mission 2.0 Vision Document
- Inauguration of Intra Circle Roaming at DBN-funded 4G Mobile Sites… pic.twitter.com/86VMMboSTN
इस प्लेटफॉर्म पर मोबाइल सुरक्षा, फ्रॉड रोकथाम और यूज़र सेफ्टी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं.
संचार साथी ऐप का काम और फायदे
केंद्रीय मंत्री के बयान के कुछ देर बाद संचार साथी ऐप से काम और फायदों को लेकर सत्ता पक्ष बीजेपी की ओर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. बीजेपी सांसद ने दावा किया कि संचार साथी ऐप किसी भी तरह से लोगों के मैसेज नहीं पढ़ सकता, आपकी कॉल नहीं सुन सकता और न ही आपके निजी डेटा तक पहुंच सकता है. यानी यह ऐप न जासूसी करता है और न ही आपकी प्राइवेसी का उल्लंघन कर सकता है. तो फिर यह ऐप करता क्या है? उनके मुताबिक इसका असली काम मोबाइल यूजर्स को सुरक्षा देना है. यह ऐप धोखाधड़ी रोकने, चोरी हुए या गुम फोन को खोजने और उसे उसके असली मालिक तक वापस पहुंचाने में मदद करता है.
रिपोर्टिंग टूल की तरह काम करता संचार साथी ऐप
बीजेपी सांसद ने बताया कि संचार साथी एक रिपोर्टिंग टूल की तरह काम करता है. अगर किसी को कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज आता है, जैसे बैंक, पुलिस, KYC अपडेट, बिजली बिल, बीमा या किसी तरह का निवेश का लालच, तो उसे इस ऐप पर रिपोर्ट किया जा सकता है. इससे सरकारी एजेंसियां साइबर फ्रॉड पर कार्रवाई कर पाती हैं. स्पैम कॉल और जोखिम भरे लिंक की शिकायत भी यहां की जा सकती है.
Also read : Sanchar Saathi: संचार साथी ऐप यूजर कर सकेंगे डिलीट, टेलीकॉम मिनिस्टर का बड़ा बयान
IMEI से छेड़छाड़ की पहचान
उन्होंने समझाया कि हर फोन में IMEI नाम का एक यूनिक नंबर होता है. आजकल इसके नकली या डुप्लीकेट नंबर बहुत बन रहे हैं और ऐसे फेक फोन अक्सर फ्रॉड में इस्तेमाल होते हैं. संचार साथी इनकी पहचान करता है और खोए या चोरी हुए फोन का पता लगाने में मदद करता है. जब फोन मिल जाए तो उसे आसानी से अनब्लॉक भी किया जा सकता है.
आपके नाम पर कितने सिम हैं एक्टिव?
उन्होंने यह भी बताया कि कई लोग अलग-अलग नामों से कई मोबाइल नंबर लेकर गलत गतिविधियां करते हैं. संचार साथी पता लगा सकता है कि किसी एक नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं और इससे फ्रॉड करने वालों की पहचान जल्दी हो जाती है.
फेक कॉल की शिकायत पर एक्शन
उन्होंने इंटरनेशनल कॉल्स का उदाहरण देते हुए बताया कि कई बार विदेश से आने वाली कॉल भारतीय नंबर की तरह दिखती है. यह फर्जी टेलीकॉम सेटअप की वजह से होता है. संचार साथी की मदद से लोग ऐसे कॉल्स की शिकायत कर सकते हैं ताकि अवैध कॉल सेंटरों पर कार्रवाई हो सके. ऐप विश्वसनीय हेल्पलाइन नंबर भी देता है, जैसे बैंक, अस्पताल या इमरजेंसी सेवाओं के नंबर.
लोगों की मदद करता है संचार साथी ऐप
सांसद ने स्पष्ट किया कि यह ऐप कोई हिडेन मॉनिटरिंग नहीं करता, न डेटा निकालता है और न ही किसी तरह की मॉनिटरिंग करता है. इसकी जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि आज के समय में सेकेंड हैंड फोन फ्रॉड, सिम मिसयूज, IMEI फेकिंग और साइबर स्कैम बहुत बढ़ चुके हैं. लोग सेकेंड हैंड फोन खरीद लेते हैं और बाद में पता चलता है कि वह चोरी का था. ऐसे मामलों में भी संचार साथी लोगों की मदद करता है.
जब चाहे डिलीट कर सकते हैं यूजर
उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 1.75 करोड़ फर्जी मोबाइल कनेक्शन बंद किए जा चुके हैं, लगभग 27 लाख चोरी हुए फोन का पता लगाया जा चुका है और 7 लाख पचास हजार फोन उनके मालिकों को वापस मिल चुके हैं. यह सब संचार साथी की वजह से हुआ है. अंत में उन्होंने साफ कहा कि यह ऐप पूरी तरह ऑप्शनल है. अगर आप इसे रखना चाहते हैं तो रख सकते हैं और यदि नहीं चाहते तो अपने मोबाइल से हटा सकते हैं.
सवाल जवाब के जरिए ये जरूरी बातें भी जानिए
संचार साथी में ‘चक्षु’ क्या है?
‘चक्षु’ सुविधा के जरिए आप किसी भी सस्पीयस या सस्पेक्टेड कॉल, SMS या WhatsApp मैसेज की शिकायत कर सकते हैं. मतलब, अगर कोई आपको टेलीकॉम डिपार्टमेंट, TRAI, पुलिस, बैंक, गैस एजेंसी, बीमा कंपनी या KYC के नाम पर धोखा देने की कोशिश करे, तो आप इसे तुरंत रिपोर्ट कर सकते हैं. इससे साइबर फ्रॉड रोकने में मदद मिलती है.
खोया या चोरी हुआ मोबाइल कैसे ब्लॉक होगा?
संचार साथी में “Block Your Lost/Stolen Mobile” नाम की सुविधा है. इसके जरिए:
- आपका खोया या चोरी हुआ फोन ट्रेस किया जा सकता है
- फोन को पूरे देश के सभी नेटवर्क पर ब्लॉक किया जा सकता है
- कोई फोन ऑन करने की कोशिश करेगा तो उसकी लोकेशन ट्रेस हो सकती है
- फोन मिल जाने पर आप इसे दोबारा अनब्लॉक भी कर सकते हैं
मेरे नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं, कैसे पता चलेगा?
इस ऐप में दी गई “Know Mobile Connections in Your Name” सुविधा से आप देख सकते हैं कि आपके नाम पर कितने SIM कार्ड जारी हुए हैं. अगर आपको कोई ऐसा नंबर दिखे जिसे आपने कभी नहीं लिया, तो आप उसे तुरंत रिपोर्ट कर सकते हैं.
कैसे पता करें कि फोन असली है या फेक?
इस ऐप में दी गई “Know Genuineness of Your Mobile Handset” सुविधा से आप अपने फोन का IMEI नंबर डालकर जांच सकते हैं कि आपका फोन असली है या फेक. IMEI में छेड़छाड़ होने पर तुरंत पता चल जाता है.
अगर विदेशी कॉल भारतीय नंबर की तरह आए तो क्या करें?
कई बार +91 से शुरू होने वाले 10 अंकों वाले नंबर से कॉल आती है, लेकिन असल में वो इंटरनेशनल कॉल होती है.
यह अवैध टेलीकॉम सेटअप से आती हैं. संचार साथी की "Report Incoming International Call with Indian Number" सुविधा से आप ऐसी कॉल की शिकायत कर सकते हैं, जिससे सरकार अवैध कॉल सेंटरों पर कार्रवाई कर सके.
मेरी एरिया में कौन-सा इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर मिलता है?
ऐप में दी गई “Know Your Wireline ISP” सुविधा से आप अपने इलाके में उपलब्ध ब्रॉडबैंड-फाइबर इंटरनेट कंपनियों की जानकारी देख सकते हैं. इससे आपको सही ISP चुनने में आसानी होती है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us