/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/02/jyotiraditya-scindia-2025-12-02-12-42-26.jpg)
केंद्रीय संचार मंत्री ने कहा - संचार सारथी ऐप किसी की जासूसी नहीं करता, न कॉल सुनता है और न ही किसी तरह का मॉनिटरिंग करता है. इसे लोग अपनी मर्जी से ऑन-ऑफ कर सकते हैं. (Image: X/@JM_Scindia)
Sanchar Saathi App Controversy : संचार साथी ऐप को लेकर चल रही बहस के बीच टेलीकॉम मिनिस्टर का बड़ा बयान सामने आया है. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि यूजर चाहें तो अपने मोबाइल फोन से संचार साथी ऐप डिलीट कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि ऐप से किसी की जासूसी नहीं होगी. साइबर फ्रॉड के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए फोन निर्माताओं को सभी मॉडल में यह ऐप प्री-इंस्टाल देने के लिए अनिवार्य किया गया है.
संचार साथी ऐप पर यूजर का पूरा कंट्रोल, जब चाहे कर सकेंगे डिलीट
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अगर आपको संचार साथी ऐप नहीं चाहिए, तो उसे डिलीट कर सकते हैं. उन्होंने संचार साथी ऐप को ऑप्शनल बताया है. यानी कंट्रोल पूरी तरह मोइबल फोन यूजर के साथ में है. वह चाहें तो अपने फोन में संचार साथी ऐप रखें या फिर उसे डिलीट कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का काम सिर्फ लोगों को इस ऐप के बारे में बताना है. फोन में रखना है या हटाना है, ये पूरी तरह यूजर का फैसला है.
#WATCH | Delhi | On the debate around Sanchar Saathi app, Union Minister for Communications Jyotiraditya Scindia says, "When the opposition has no issues, and they are trying to find some, we cannot help them. Our duty is to help the consumers and ensure their safety. The Sanchar… https://t.co/Kr3juNrGFqpic.twitter.com/npwm9R1Kf2
— ANI (@ANI) December 2, 2025
संचार साथी ऐप को लेकर चल रही बहस पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि विपक्ष को कोई बड़ा मुद्दा नहीं मिल रहा, इसलिए वे बेवजह विवाद ढूंढ रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि सरकार का काम लोगों की सुरक्षा करना है, और संचार साथी ऐप इसी मकसद से बनाया गया है.
किसी की जासूसी नहीं करता संचार साथी ऐप
उन्होंने कहा कि यह ऐप किसी की जासूसी नहीं करता, न कॉल सुनता है और न ही किसी तरह का मॉनिटरिंग करता है. इसे लोग अपनी मर्जी से ऑन-ऑफ कर सकते हैं. अगर किसी को संचार साथी ऐप नहीं चाहिए, तो वह इसे अपने मोबाइल से डिलीट कर सकता है. यह पूरी तरह वैकल्पिक है. सिंधिया ने कहा कि यह ऐप सिर्फ लोगों की सुरक्षा के लिए है. सरकार की जिम्मेदारी है कि इसे सबको दिखाए और बताए, लेकिन इसे रखना या हटाना पूरी तरह से यूजर की मर्जी है. यह किसी भी दूसरे ऐप की तरह आसानी से फोन से हटाया जा सकता है.
Also read : SIM Card Alert: अपने नाम का सिम किसी को देना पड़ सकता है भारी, इन मामलों में जेल जाना तय
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि संचार साथी पोर्टल को 20 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर चुके हैं और ऐप को अब तक 1.5 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है. इसी ऐप की मदद से करीब 1.75 करोड़ फर्जी मोबाइल कनेक्शन बंद किए गए हैं, 20 लाख चोरी हुए फोन ट्रेस हुए हैं और 7.5 लाख फोन उनके असली मालिकों को वापस मिल चुके हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us