scorecardresearch

SIR 2.0 Draft Rolls : यूपी की वोटर लिस्ट में दर्ज 15.44 करोड़ में से 19% हटेंगे नाम, सेकेंड फेज एसआईआर पर अपडेट

उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट की स्क्रूटनी के लिए जारी एसआईआर के तहत 26 दिसंबर शुक्रवार रात 12:00 बजे एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की समय सीमा खत्म हो गई. समीक्षा के बाद चुनाव आयोग 31 दिसंबर को ड्राफ्ट लिस्ट जारी करेगा.

उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट की स्क्रूटनी के लिए जारी एसआईआर के तहत 26 दिसंबर शुक्रवार रात 12:00 बजे एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की समय सीमा खत्म हो गई. समीक्षा के बाद चुनाव आयोग 31 दिसंबर को ड्राफ्ट लिस्ट जारी करेगा.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
UP SIR Update Screenshot DD News, UP SIR voter list update, Special Intensive Revision Uttar Pradesh, UP voter list scrutiny latest news, Draft voter list UP December 31, Names deleted from UP voter list, 19 percent voters to be removed UP, UP voter list enumeration deadline, Election Commission SIR update, Claim and objection period voter list, Notice to voters UP election commission, Shifted deceased duplicate voters India, UP draft electoral roll update, Final voter list UP February 2026, BLO verification voter list UP, Enumeration forms not submitted voters, Second phase SIR voter list, Election Commission voter list revision, Missing name in voter list UP, यूपी SIR वोटर लिस्ट अपडेट, उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट स्क्रूटनी, स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यूपी, यूपी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 31 दिसंबर, वोटर लिस्ट से नाम कटने की प्रक्रिया, यूपी में 19 फीसदी वोटरों के नाम कटेंगे, एसआईआर फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख, चुनाव आयोग एसआईआर अपडेट, क्लेम एंड ऑब्ज

यूपी की वोटर लिस्ट में दर्ज 15.44 करोड़ में से करीब 19 फीसदी, यानी लगभग 2.89 करोड़ नामों के हटाए जाने की प्रक्रिया में हैं. (Screenshot : DD News)

UP SIR Update : उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट की स्क्रूटनी के लिए जारी स्पेशल इंटेंसिव रिजिवन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. बीते रात 12:00 बजे एसआईआर फॉर्म जमा करने की समय सीमा खत्म हो गई. तय समय तक फॉर्म जमा ना करने वाले करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम अब वोटर लिस्ट से हटाए जाने की प्रक्रिया में हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इनमें शिफ्ट, मृत, डुप्लीकेट और अबसेंट मतदाता बड़ी संख्या में शामिल हैं.

यूपी के वोटर लिस्ट से कितने हटेंगे नाम!

चुनाव आयोग के मुताबिक 27 अक्तूबर 2025 तक यूपी की वोटर लिस्ट में कुल 15,44,30,092 नाम है और इनमें से अब 2.89 करोड़ नाम काटे जाएंगे. वहीं 1 करोड़ 11 लाख वोटरों को नोटिस भेजा जाएगा.  जिन 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे उनमें 1 करोड़ 26 लाख शिफ्ट, 46 लाख मृत, 23.70 लाख डुप्लीकेट, 83.73 अबसेंट और 9.57 लाख अन्य श्रेणी के मतदाता हैं.

Advertisment

Also read : UP SIR Update : ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में न आए नाम तो परेशान होने की जरूरत नहीं, क्लेम करने का मिलेगा मौका, तैयार रखें ये डाक्यूमेंट

सेकेंड फेज एसआईआर पर अपडेट

बिहार के बाद चुनाव आयोग ने इस साल 27 अक्टूबर को यूपी समेत 9 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेश में वोटर लिस्ट की स्क्रटूनी के लिए एसआईआर करने की घोषणा की और तय शेड्यूल के मुताबिक देश के इन हिस्सों में 4 नवंबर से एन्यूमरेशन का काम शुरू हुआ. यूपी को छोड़कर हाल ही में 11 से 18 दिसंबर तक विभिन्न राज्यों में यह काम संपन्न कर चुनाव आयोग ने 8 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है. इस दौरान आयोग ने अलग-अलग कारणों के चलते ड्राफ्ट लिस्ट से हटाए गए नामों का ब्योरा भी दिया.

नीचे राज्य और UT के हिसाब से हटाए गए कुल नामों का ब्योरा और परसेंटेज के बारे में डिटेल दी गई है. 

राज्य और UT27 अक्टूबर तक कुल मतदाताएन्यूमरेशन के बाद कितने कटे नामड्राफ्ट लिस्ट में मौजूद नामरिमूव परसेंटेज (%)
राजस्थान5,46,56,21541,85,00050,471,2157.65
मध्य प्रदेश5,74,06,14342,74,1605,31,31,9837.44
छत्तीसगढ़2,12,30,73727,34,8171,84,95,92012.88
पश्चिम बंगाल7,66,37,52958,17,8517,08,19,6787.59
तमिलनाडु6,41,14,58797,37,8315,43,76,75615.18
गुजरात5,08,43,43673,73,3274,34,70,10914.50
केरल2,78,50,85524,08,5032,54,42,3528.64
गोवा11,85,0341,00,04210,84,9928.44
पुडुचेरी10,21,5781,03,4679,18,111
10
लक्षद्वीप
57,8131,42956,3842.5
अंडमान एवं निकोबार
3,10,40464,0142,46,39020.62
उत्तर प्रदेश15,44,30,09231 दिसंबर को सामने आएगी डिटेल----

Also read : EPFO में बड़े बदलाव की तैयारी, पासपोर्ट सेवा केंद्र की तरह होंगे दफ्तर, PF का हर काम अब किसी भी शहर में, आपके लिए क्या-क्या बदलेगा

ड्राफ्ट लिस्ट में नाम न आने पर जरूरी दस्तावेज के साथ कर सकेंगे क्लेम

यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 31 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी. ड्राफ्ट लिस्ट पर 31 दिसंबर से 30 जनवरी 2026 के बीच क्लेम और ऑब्जेक्शन ली जाएंगी. वहीं 31 दिसंबर से ही लेकर 21 फरवरी 2026 तक नोटिस फेज में एन्यूमरेशन फार्म पर निर्णय और क्लेम-ऑब्जेक्शन का निस्तारण किया जाएगा. फिर 28 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी.

Election Commission Uttar Pradesh Voter List SIR