/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/23/smirti-mandhana-papa-heart-attack-cardiac-arrest-2025-11-23-16-43-00.jpg)
कपल की शादी की नई तारीख क्या होगी और इसे लेकर क्या अपडेट सामने आ रही है? आइए जानते हैं. (Image: Insta)
क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल की शादी रविवार को महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी, लेकिन परिवार में अचानक आई एक आपात स्थिति के चलते वेडिंग सेरेमनी को फिलहाल स्थगित करना पड़ा. इस समय परिवार की प्राथमिकता मौजूदा हालात से उबरना है. कपल की शादी की नई तारीख क्या होगी और इसे लेकर क्या अपडेट सामने आ रही है? इस बारे में आइए जानते हैं.
शादी टलने की वजह आई सामने?
मीडिया से बात करते हुए स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह नाश्ते के दौरान स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबीयत थोड़ी खराब लगने लगी. पहले परिवार ने सोचा कि कुछ देर में वे ठीक हो जाएंगे, लेकिन समय बीतने के साथ उनकी हालत और बिगड़ती गई. तुहिन ने कहा, “हमें लगा जोखिम नहीं लेना चाहिए, इसलिए तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
VIDEO | Tuhin Mishra, manager of Indian cricketer Smriti Mandhana, confirms that her father is not well and the wedding has been indefinitely postponed.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 23, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/K5EVJwyR4h
फिलहाल डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं. स्मृति अपने पिता के बहुत करीब हैं, इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि जब तक उनके पापा पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते, शादी टाल दी जाए.” तुहिन ने यह भी बताया कि डॉक्टरों ने अभी उन्हें अस्पताल में ही रखने की सलाह दी है. यह सब तब हुआ, जब दोनों परिवार शादी की खुशियों में डूबे हुए थे. पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर स्मृति और पलाश की मेहंदी और संगीत की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे थे.
2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं कपल
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि उनकी रिश्ते की चर्चा हाल ही में ज्यादा होने लगी, खासकर तब जब स्मृति और उनकी टीम ने ICC महिला वर्ल्ड कप जीतकर देश को ऐतिहासिक जीत दिलाई. वर्ल्ड कप जीतने के बाद पलाश ने स्मृति की ट्रॉफी के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, “सबसे आगे हैं हिंदुस्तानी,” जो 1999 के मशहूर गाने “हिंदुस्तानी” की पंक्ति है.
लंबे समय तक दोनों ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी बनाए रखी. लेकिन अक्टूबर में जब पलाश से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कन्फर्म किया कि स्मृति जल्द ही उनके शहर इंदौर की बहू बनने वाली हैं. स्मृति ने भी अपनी सगाई का ऐलान बहुत ही मज़ेदार अंदाज़ में किया. वो अपनी टीम की खिलाड़ियों के साथ एक इंस्टाग्राम रील में “समझो हो ही गया” गाने पर डांस करते हुए दिखीं, जिसमें उन्होंने अपना एंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट किया.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us