scorecardresearch

Sunjay Kapur Net Worth: कितनी दौलत छोड़ गए करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Sunjay Kapur Net Worth: निधन से कुछ घंटे पहले ही संजय कपूर ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया हादसे पर गहरी संवेदना जताई थी, और अब खुद भी इस दुनिया से विदा हो गए.

Sunjay Kapur Net Worth: निधन से कुछ घंटे पहले ही संजय कपूर ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया हादसे पर गहरी संवेदना जताई थी, और अब खुद भी इस दुनिया से विदा हो गए.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
karisma kapoor sunjay kapur file photo

बालीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड व दिग्गज कारोबारी संजय कपूर नहीं रहे. Photograph: (Image: IE File)

Sunjay Kapur Net Worth: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैड और मशहूर उद्योगपति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में ब्रिटेन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. जिस वक्त यह हादसा हुआ, वे पोलो खेल रहे थे. उनकी असामयिक मौत ने न सिर्फ कपूर परिवार को झकझोर दिया, बल्कि भारत के बिजनेस वर्ल्ड में भी शोक की लहर दौड़ गई है. खास बात ये रही कि निधन से कुछ घंटे पहले ही संजय कपूर ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया हादसे पर गहरी संवेदना जताई थी, और अब खुद भी इस दुनिया से विदा हो गए.

ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी सोना कॉमस्टार (Sona Comstar) के चेयरमैन संजय कपूर, न सिर्फ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते थे, बल्कि उनके पास कई शहरों में संपत्तियां और महंगी कारों का काफिला भी था. आइए जानते हैं, वे अपने पीछे कितना बड़ा संपत्ति छोड़ गए हैं.

Advertisment

Also read : Gold price today : सोना MCX पर फिर 1,00,000 रुपये के पार, इजराइल का ईरान पर भीषण हमले के बाद आई तेजी

अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए संजय कंपूर

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के दिग्गज संजय कपूर की कुल हैसियत 100 करोड़ अमेरिकी डॉलर से ज्यादा बताई जा रही है. फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हैसियत करीब 120 करोड़ डॉलर रही. भारतीय करेंसी में 10,000 करोड़ से ज्यादा रही. बताया जा रहा है कि दिल्ली, मुंबई और लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टीज थीं. साथ ही उनके पास कई महंगी सुपरकार्स का कलेक्शन भी था.

2003 में करिश्मा के साथ रचाई थी शादी?

संजय कपूर का जन्म दिल्ली में हुआ था और उन्होंने बकिंघम यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की थी. बचपन से ही उनका झुकाव कारोबार की ओर था. उन्होंने कई कंपनियों का संचालन किया और करोड़ों की कमाई की. संजय ने साल 2003 में बॉलीवुड की मशहूर करिश्मा कपूर के साथ शादी रचाई थी, लेकिन करीब 11 साल बाद यानी 2014 में उनका तलाक हो गया. करिश्मा ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे. दोनों के दो बच्चे – सामायरा और कियान हैं, जो करिश्मा के साथ रहते हैं. तलाक के बाद संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की. इस कपल का एक बेटा अजारियस है, जिसका जन्म दिसंबर 2018 में हुआ.

Also read : सोना संकट के हर दौर में इक्विटी और चांदी पर पड़ा भारी, 20 साल में 1,200% रिटर्न का ट्रैक रिकॉर्ड

संजय कपूर को गोल्फ खेलते वक्त पड़ा था दिल का दौरा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति कपूर को गोल्फ खेलते समय दिल का दौरा पड़ा था. सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि बेहद दुख के साथ, हम अपने चेयरमैन एवं गैर-कार्यकारी निदेशक संजय कपूर के 12 जून 2025 को ब्रिटेन के इंग्लैंड में निधन होने की सूचना देते हैं.’’ इसमें कहा गया, कपूर एक दूरदर्शी लीडर थे, जिनके मार्गदर्शन ने सोना कॉमस्टार की सफलता को आकार दिया.

सोना कॉमस्टार का गठन 1995 में किया गया था. यह एक अग्रणी मोटर वाहन प्रौद्योगिकी कंपनी है. गुड़गांव स्थित कंपनी भारत, अमेरिका, सर्बिया, मैक्सिको और चीन में विनिर्माण व ‘असेंबली’ सुविधाओं, अनुसंधान एवं विकास केंद्रों और इंजीनियरिंग क्षमता केंद्रों के साथ एक वैश्विक आपूर्तिकर्ता है. कंपनी तेजी से बढ़ते वैश्विक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) बाजार की लीडिंग सप्लायर भी है.

Bollywood