scorecardresearch

Tamil Nadu Draft Voter List 2025: तमिलनाडु की ड्राफ्ट वोटल लिस्ट से 97.37 लाख नाम बाहर, राज्य में वोटर घटकर हुए 5.43 करोड़

Tamil Nadu SIR 2025 | Tamil Nadu draft SIR electoral roll 2025 out: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु में एन्यूमरेशन के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 6.41 करोड़ से घटकर 5.43 करोड़ रह गई है.

Tamil Nadu SIR 2025 | Tamil Nadu draft SIR electoral roll 2025 out: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु में एन्यूमरेशन के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 6.41 करोड़ से घटकर 5.43 करोड़ रह गई है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Tamil Nadu draft SIR electoral roll published | Tamil Nadu SIR 2025, Tamil nadu Draft voter list SIR, Tamil Nadu voter list 2025, 97 lakh names deleted TN, Tamil Nadu SIR 2025, how to check voter name TN, Tamil Nadu draft electoral roll 2025, SIR voter deletion list 2025, Tamil Nadu EPIC search 2025, TN voter list verification online, Tamil Nadu election update December 2025, Tamil Nadu deleted voter names, check name Tamil Nadu voter list, Tamil Nadu draft electoral roll, Election Commission of India, Tamil Nadu SIR, voter verification Tamil Nadu

Tamil Nadu Draft Voter List 2025 : SIR से पहले तमिलनाडु में कुल 6 करोड़ 41 लाख 14 हजार 587 मतदाता दर्ज थे. अब संशोधन के बाद राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 43 लाख 76 हजार 755 रह गई है. Photograph: (Screenshot : Insta)

Tamil Nadu Draft Electoral Roll Out: तमिलनाडु में मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया के बाद बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं. राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने बताया कि इस विशेष अभियान के जरिए करीब 97.37 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं. इसकी वजह से राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 6.41 करोड़ से घटकर 5.43 करोड़ रह गई है.

तमिलनाडु की ड्राफ्ट वोटल लिस्ट से 97.37 लाख नाम बाहर

चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटर लिस्ट के विशेष गहन संशोधन के बाद पूरे तमिलनाडु में कुल 97 लाख 37 हजार 831 मतदाताओं के नाम हटाए गए, जो कुल मतदाताओं का करीब 15.18 फीसदी है. इनमें 26 लाख 94 हजार 672 नाम मृत मतदाताओं के होने के कारण, 3 लाख 39 हजार 278 नाम दो जगह वोटर रजिस्ट्रेशन यानी डुप्लीकेट पाए जाने पर और 66 लाख 44 हजार 881 नाम ऐसे लोगों के हैं जो राज्य से बाहर स्थानांतरित हो चुके थे.

Advertisment

Also read : PM Kisan : 1.32 करोड़ किसानों ने कराया फ्रेश रजिस्ट्रेशन, लेकिन 13.41 लाख लोगों को नहीं मिली पीएम किसान योजना की एक भी किस्त

राज्य में अब 6.41 करोड़ से घटकर 5.43 करोड़ हुए मतदाता

SIR से पहले तमिलनाडु में कुल 6 करोड़ 41 लाख 14 हजार 587 मतदाता दर्ज थे, लेकिन संशोधन के बाद अब राज्य में मतदाताओं की संख्या घटकर 5 करोड़ 43 लाख 76 हजार 755 रह गई है. इस मौजूदा सूची में करीब 2 करोड़ 77 लाख 60 हजार 332 महिला मतदाता, 2 करोड़ 66 लाख 63 हजार 233 पुरुष मतदाता, 7,191 थर्ड जेंडर मतदाता और लगभग 4.19 लाख दिव्यांग मतदाता शामिल हैं.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया का मकसद वोटर लिस्ट को ज्यादा साफ, सही और अपडेट बनाना है, ताकि चुनाव में सिर्फ पात्र मतदाता ही वोट डाल सकें.

Also read : SIR 2026 Voter List : पता बदलने के कारण नहीं भर पाए थे SIR फार्म, ड्राफ्ट लिस्ट से हट गया नाम, इन डाक्यूमेंट के साथ करें अप्लाई

उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में वोटर लिस्ट का यह विशेष गहन संशोधन अभियान पिछले महीने 4 तारीख को शुरू हुआ था. पहले इसे इसी महीने 4 तारीख तक चलाने की घोषणा की गई थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बढ़ा दी गई. इसके तहत SIR फार्म यानी एन्यूमरेशन फार्म भरकर 14 दिसंबर तक जमा करने का समय दिया गया था. इसके बाद आज जिलेवार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है.

Tamil Nadu