scorecardresearch

Tatkal Booking : तत्काल टिकट बुकिंग में 1 दिसंबर से बड़ा बदलाव, मुंबई से इस शहर के बीच ट्रेन सफर करने वालों के लिए जानना जरुरी

Tatkal Ticket Booking New Rules: नई OTP बेस्ड प्रणाली सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर, अधिकृत एजेंट, IRCTC वेबसाइट और IRCTC मोबाइल ऐप, सभी माध्यमों से होने वाली तत्काल टिकट बुकिंग पर लागू होगी.

Tatkal Ticket Booking New Rules: नई OTP बेस्ड प्रणाली सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर, अधिकृत एजेंट, IRCTC वेबसाइट और IRCTC मोबाइल ऐप, सभी माध्यमों से होने वाली तत्काल टिकट बुकिंग पर लागू होगी.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Western Railway 2, Tatkal booking rule change, Tatkal OTP verification, Tatkal ticket new rules 2025, IRCTC Tatkal OTP rule, Tatkal ticket booking December 1, Western Railway Tatkal update, Shatabdi Express Tatkal OTP, Mumbai Ahmedabad Tatkal rules, IRCTC OTP mandatory, Tatkal fraud prevention, Tatkal fake ID ban, Tatkal booking process update, Tatkal ticket safe booking, New Tatkal verification rule, Railway Tatkal system change, IRCTC new guidelines 2025, Tatkal ticket online booking rule, Tatkal PRS counter OTP, Tatkal agent booking new rule, Railway booking OTP verification, Tatkal technical upgrade, Indian Railways latest news, Tatkal ticket guidelines, IRCTC Shatabdi new rule, Railway passenger alert 2025

1 दिसंबर 2025 से तत्काल टिकट पर ट्रेन सफर करने की सोच रहे लोगों को काउंटर पर भी टिकट बुकिंग के समय ओटीपी वेरिफिकेशन से गुजरना होगा. (Image: X)

Tatkal Ticket Booking Rules Change from December 1: तत्काल टिकट पाने की होड़ हमेशा से यात्रियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती रही है लेकिन अब रेलवे इस प्रक्रिया को पूरी तरह बदलने जा रहा है. फेक आईडी, दलालों की पकड़ और संदिग्ध बुकिंग पर लगाम कसने के लिए पश्चिम रेलवे ने तत्काल टिकट सिस्टम में बड़ा तकनीकी बदलाव किया है. अब तत्काल टिकट तभी मिलेगा जब यात्री का मोबाइल नंबर OTP वेरिफिकेशन पास करेगा. यानी अब टिकट उन्हीं को मिलेगा जो वाकई यात्रा कर रहे हैं.

इस ट्रेन में OTP वेरिफिकेशन के बाद ही मिलेगा तत्काल टिकट

पश्चिम रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए नई OTP आधारित व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है. रेलवे बोर्ड के निर्देश पर अब तत्काल टिकट सिर्फ वन टाइम पासवर्ड (OTP) सफलतापूर्वक दर्ज करने के बाद ही जारी किए जाएंगे. यह OTP उस मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा जो यात्री टिकट बुक करते समय दर्ज करेगा. OTP वेरिफाई होते ही टिकट जनरेट होगा.

Advertisment

Also read : Update Mobile number in Aadhaar: घर बैठे आधार में मोबाइल नंबर कर सेकेंगे अपडेट, नए ऐप में सुविधा जल्द

1 दिसंबर से शताब्दी एक्सप्रेस में लागू होगी नई व्यवस्था

पश्चिम रेलवे ने रेलवे बोर्ड के निर्देश पर तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में एक बड़ा बदलाव लागू करने की घोषणा की है. नई व्यवस्था के तहत अब तत्काल टिकट तभी जारी किया जाएगा, जब यात्री सिस्टम द्वारा भेजे गए वन टाइम पासवर्ड (OTP) का सफलतापूर्वक सत्यापन करेंगे. यह OTP उसी मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा, जिसे यात्री टिकट बुकिंग के दौरान दर्ज करेंगे.

Western Railway 3
Photograph: (Screenshot: X)

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे बुकिंग के समय अपना सही और सक्रिय मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें, ताकि OTP सत्यापन में कोई बाधा न आए और टिकट बिना किसी परेशानी के जारी हो सके.

Also read : Voter List SIR: वोटर लिस्ट रिविजन फॉर्म भरने के लिए बचे हैं सिर्फ 5 दिन! ये मतदाता मोबाइल से मिनटों में निपटा सकते हैं काम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नई OTP वेरिफिकेशन प्रणाली 1 दिसंबर 2025 की रात 12 बजे से लागू होगा. पहला फेज ट्रेन संख्या 12009/12010 मुंबई–अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस में शुरू होगा. इसके बाद इसे अन्य ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाने की संभावना है.

काउंटर, एजेंट, वेबसाइट या ऐप, हर जगह लागू होगा नया नियम

नई OTP आधारित प्रणाली केवल ऑनलाइन बुकिंग तक सीमित नहीं है. यह इन सभी माध्यमों पर लागू होगी:

  • कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर
  • अधिकृत एजेंट
  • IRCTC वेबसाइट
  • IRCTC मोबाइल ऐप

रेलवे का कहना है कि इससे बुकिंग प्रक्रिया अधिक सुरक्षित होगी, दलालों पर रोक लगेगी और वास्तविक यात्रियों को तत्काल टिकट प्राप्त करने में अधिक सुविधा मिलेगी.

Indian Railways Railways The Indian Railway Catering And Tourism Corporation