scorecardresearch

Lionel Messi : मेस्सी के दिल्ली टूर को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, किन रास्तों पर रहेगी पाबंदी, क्या हैं अल्टरनेटिव रूट

Lionel Messi's Delhi Visit : कोलकाता, मुंबई और हैदराबाद के बाद अब लियोनेल मेस्सी दिल्ली पहुंच रहे हैं. उनके आगमन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. किन रास्तों पर पाबंदी रहेगी और कौन से होंगे अल्टरनेटिव रूट, पूरी जानकारी यहां जानिए.

Lionel Messi's Delhi Visit : कोलकाता, मुंबई और हैदराबाद के बाद अब लियोनेल मेस्सी दिल्ली पहुंच रहे हैं. उनके आगमन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. किन रास्तों पर पाबंदी रहेगी और कौन से होंगे अल्टरनेटिव रूट, पूरी जानकारी यहां जानिए.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Delhi traffic police

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला मैदान) में 15 दिसंबर 2025 को होने वाले ‘लियोनेल मेसी G.O.A.T इंडिया टूर – दिल्ली लेग’ को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.(Image : ANI)

Lionel Messi's Delhi Visit Today: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (पुराना नाम फिरोजशाह कोटला मैदान) में 15 दिसंबर 2025 को होने वाले ‘लियोनेल मेस्सी G.O.A.T इंडिया टूर – दिल्ली लेग’ (Lionel Messi G.O.A.T India Tour -Delhi Leg) को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगा. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कई सड़कों पर पाबंदी देखने को मिलेगी. राष्ट्रीय राजधानी में किन रास्तों पर पाबंदी रहेगी, लोगों की आवाजाही के लिए क्या अल्टरनेटिव रूट और डायवर्जन किए गए हैं. यहां एक नजर पूरी डिटेल पढ़िए.  

किन रास्तों पर रहेगी पाबंदी, क्या हैं अल्टरनेटिव रूट

भीड़ और जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच कुछ सड़कों से बचने की सलाह दी है. इनमें राजघाट से दिल्ली गेट होते हुए कमला मार्केट तक JLN मार्ग के दोनों ओर, दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक (आईटीओ) तक बहादुरशाह जफर मार्ग के दोनों ओर, और तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड शामिल हैं.

Advertisment

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, बहादुरशाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू (JLN) मार्ग पर लोगों को डायवर्जन और आवाजाही में पाबंदियों के लिए तैयार रहना चाहिए. इस दौरान दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड की ओर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी.

स्टेडियम जाने वाले दर्शकों के लिए प्रवेश गेट भी तय किए गए हैं. गेट नंबर 1 से 8 तक की एंट्री बहादुरशाह जफर मार्ग की दक्षिणी दिशा से होगी. गेट नंबर 10 से 15 तक जवाहरलाल नेहरू मार्ग की ओर से, अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास से प्रवेश मिलेगा. वहीं गेट नंबर 16 से 19 तक बहादुरशाह जफर मार्ग की पश्चिमी दिशा में स्थित पेट्रोल पंप के पास से इस्तेमाल किए जा सकेंगे.

पार्किंग को लेकर भी व्यवस्था तय की गई है. माता सुंदरी रोड, वेलोड्रोम रोड और राजघाट पावर हाउस रोड पर मुफ्त पार्किंग की सुविधा दी गई है. हालांकि स्टेडियम के पास पार्किंग केवल चिन्हित (लेबल लगे) वाहनों के लिए ही होगी. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि पार्किंग लेबल पर वाहन नंबर और चालक या मालिक का मोबाइल नंबर साफ तौर पर लिखा होना चाहिए. बिना वैध लेबल वाले वाहनों को आयोजन स्थल के पास जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. लेबल वाली पार्किंग में प्रवेश शाहिदी पार्क के पास विक्रम नगर कट से बहादुरशाह जफर मार्ग के जरिए होगा.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यह भी साफ किया है कि बहादुरशाह जफर मार्ग, राजघाट से आई.पी. फ्लाईओवर तक रिंग रोड और JLN मार्ग पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. गलत तरीके से खड़े वाहनों को टो किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई होगी.

इसके अलावा, ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं के लिए पिक-अप और ड्रॉप प्वाइंट राजघाट चौक और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (गेट नंबर 2, बहादुरशाह जफर मार्ग) पर तय किए गए हैं.

Delhi Lionel Messi Delhi Police