scorecardresearch

Train Fare Hike : ट्रेन सफर आज से महंगा, यात्रियों को 500 किमी की यात्रा पर चुकाने होंगे 10 रुपये एक्ट्रा

लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा के लिए मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी कोच में किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है, वहीं एसी क्लास के किराए में भी समान रूप से इतनी ही बढ़ोतरी की गई है.

लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा के लिए मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी कोच में किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है, वहीं एसी क्लास के किराए में भी समान रूप से इतनी ही बढ़ोतरी की गई है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Indian Railways train fare hike

नए साल से पहले रेलवे यात्रियों के लिए सफर हुआ महंगा, जानिए किन-किन ट्रेनों में नई दरें आज से लागू. (Express Archive)

Railways Train Fare Hike, Train Ticket Price Hike : नए साल से पहले रेल यात्रियों को महंगाई का एक और झटका लगा है. 26 दिसंबर से देशभर में लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा महंगी हो गई है. रेलवे ने किराया बढ़ाने का फैसला लागू कर दिया है. खास बात यह है कि पिछले छह महीनों में यह दूसरी बार किराया बढ़ाया गया है. इससे पहले जुलाई में यात्रियों को इसी तरह की बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा था.

रेलवे का कहना है कि किराये में इस बढ़ोतरी से चालू वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ रुपये की एक्स्ट्रा इनकम होने की उम्मीद है. नई दरों के तहत 500 किलोमीटर तक की नॉन-एसी यात्रा पर यात्रियों को 10 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी कोच में किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है, जबकि एसी क्लास के किराए में भी इतनी ही बढ़ोतरी की गई है.

Advertisment

Also read : UP SIR Form Last Date Today: आज नहीं जमा कर पाए एसआईआर फार्म तो वोटर लिस्ट से कट सकता है नाम

क्यों बढ़ाया गया किराया?

रेलवे के मुताबिक, यह फैसला बढ़ती कर्मचारी लागत और ऑपरेशनल खर्चों को संभालने के लिए जरूरी था. मंत्रालय का यह भी कहना है कि बीते एक दशक में रेलवे ने अपने नेटवर्क का बड़ा विस्तार किया है और अब देश के दूर-दराज़ इलाकों तक रेल सेवाएं पहुंच चुकी हैं. इस किराया बढ़ोतरी का ऐलान 21 दिसंबर को किया गया था.

लोकल ट्रेनों और सीजन टिकट पर राहत

हालांकि, रोज़मर्रा के यात्रियों के लिए राहत की खबर भी है. रेलवे ने साफ किया है कि लोकल (सबअर्बन) ट्रेनों और सीजन टिकट के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी दफ्तर आने-जाने वालों की जेब पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा.

Also read : जल्द रिवाइज होने वाली हैं PPF, SCSS, SSY, NSC जैसी पोस्ट ऑफिस स्कीम्स की दरें, कहां कितना मिल रहा ब्याज?

साधारण नॉन-एसी ट्रेनों में दूरी के हिसाब से बढ़ोतरी

साधारण नॉन-एसी (नॉन-सबअर्बन) ट्रेनों में किराया अब दूरी के हिसाब से तय किया गया है:

  • 215 किमी तक: कोई बढ़ोतरी नहीं
  • 216 से 750 किमी: 5 रुपये ज्यादा
  • 751 से 1,250 किमी: 10 रुपये ज्यादा
  • 1,251 से 1,750 किमी: 15 रुपये ज्यादा
  • 1,751 से 2,250 किमी: 20 रुपये ज्यादा

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में क्या बदला?

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर से लेकर सभी एसी क्लास तक किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है. रेलवे के अनुसार, उदाहरण के तौर पर 500 किलोमीटर की नॉन-एसी मेल या एक्सप्रेस यात्रा पर अब करीब 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे, यानी बढ़ोतरी सीमित रखी गई है.

किन ट्रेनों पर लागू होगा नया किराया?

यह संशोधित किराया राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, गतिमान, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, अंत्योदय, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल समेत प्रमुख ट्रेनों पर लागू होगा.

Irctc Indian Railways Railways Trains The Indian Railway Catering And Tourism Corporation