scorecardresearch

Unclaimed Money : बैंकों और कंपनियों में अनक्लेम 1,04,000 करोड़ रुपये किसका है? असली हकदारों का पता लगाने के लिए कैंपेन चला रही सरकार

बैंकों में 78,000 करोड़, बीमा कंपनियों में 14,000 करोड़, म्यूचुअल फंडों में 3,000 करोड़ और डिविडेंड में 9,000 करोड़ रुपये अनक्लेम पड़े हैं. इनके असली हकदारों का पता लगाने के लिए सरकार देशभर में अभियान चला रही है.

बैंकों में 78,000 करोड़, बीमा कंपनियों में 14,000 करोड़, म्यूचुअल फंडों में 3,000 करोड़ और डिविडेंड में 9,000 करोड़ रुपये अनक्लेम पड़े हैं. इनके असली हकदारों का पता लगाने के लिए सरकार देशभर में अभियान चला रही है.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
Unclaimed amount, Unclaimed money India, Unclaimed deposits in Indian banks, 104000 crore unclaimed funds, Your Money Your Right campaign, Unclaimed insurance amount India, Unclaimed mutual fund units India, Unclaimed dividend India, Government campaign unclaimed money, How to claim unclaimed bank deposits, Modi government unclaimed money drive, DFS unclaimed money campaign India, Financial awareness unclaimed funds, How to find unclaimed investments India, Nirmala Sitharaman unclaimed funds campaign, Nationwide camps for unclaimed money, Claim forgotten bank accounts India, Claim old insurance policy India, Unclaimed financial assets India, Check unclaimed money online India, Government returning unclaimed money

आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान की शुरूआत अक्टूबर 2025 में है और यह दिसंबर महीने के अंत तक चलेगी. (Screenshots : financialservices.gov.in)

देशभर में लगभग 1.04 लाख करोड़ रुपये की बड़ी राशि वर्षों से बिना दावे के पड़ी हुई है. बैंकों में 78,000 करोड़ रुपये, बीमा कंपनियों के पास 14,000 करोड़ रुपये, म्यूचुअल फंडों में 3,000 करोड़ रुपये और डिविडेंड के रूप में 9,000 करोड़ रुपये अभी भी अपने असली मालिकों का इंतजार कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में बताया कि यह समझना मुश्किल है कि इतनी बड़ी रकम किसकी है और यह यूं ही बेकार पड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि यह पैसा गरीब और मध्यम वर्ग के उन नागरिकों का है, जिन्हें शायद यह पता भी नहीं होगा कि उनकी मेहनत की कमाई कहीं अटकी हुई है.

Advertisment

Also read : Upcoming IPO: इस हफ्ते खुलेंगे 4 मेनबोर्ड समेत 9 आईपीओ, बाजार में ये कंपनियां करेंगी एंट्री

इसी उद्देश्य से सरकार ने इस अनक्लेम पैसे को उसके असली हकदारों तक पहुंचाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है, जिसका नाम है आपकी पूंजी, आपका अधिकार. बैंकों, बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंडों और डिविडेंड खातों में पड़े अनक्लेम्ड धन को वापस दिलाने के लिए अब तक देश के करीब 500 जिलों में कैंप लगाए जा चुके हैं, जहां हजारों करोड़ रुपये असली मालिकों को लौटाए गए हैं. यह अभियान 4 अक्टूबर 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गांधीनगर से औपचारिक रूप से लॉन्च किया था.

Also read : 

आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान क्या है?

बीमा पॉलिसियों के दावे, बैंक जमा, लाभांश, शेयरों की आय और म्यूचुअल फंड की रकम जैसी कई वित्तीय संपत्तियां अक्सर लोगों की अनजान‍कारी या पुराने और अपडेट न किए गए खाते की जानकारी के कारण बिना दावे के रह जाती हैं. देशभर के बैंकों और कंपनियों में ऐसी अनक्लेम्ड रकम की बड़ी मात्रा जमा है. इन्हें उनके असली हकदारों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने एक विशेष राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है, जिसका नाम है आपकी पूंजी, आपका अधिकार.

इस अभियान के तहत पूरे देश में कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि उनका पैसा कहां अटका हो सकता है, वह इसे कैसे खोज सकते हैं और किन दस्तावेजों के साथ इसे क्लेम कर सकते हैं. यह अभियान अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ है और कुल तीन महीने तक चलेगा, यानी दिसंबर 2025 तक जारी रहेगा.

Also read : Best visa free country : थाईलैंड-वियतनाम नहीं, ये वीजा फ्री डेस्टिनेशन बना लोगों की पहली पसंद

सरकार का कहना है कि इस पहल के जरिए अब तक हजारों करोड़ रुपये उनके असली मालिकों तक वापस पहुंचाए जा चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान को सिर्फ धन वापसी का प्रयास नहीं, बल्कि जनता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और विश्वास का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर पुरानी सोच और कठोर सरकारी रवैया हावी रहता, तो ऐसे नागरिक-हितैषी अभियान कभी शुरू नहीं हो सकते थे. सरकार का लक्ष्य अब यह सुनिश्चित करना है कि देश में पड़ा हर अनक्लेम्ड रुपया अपने सही हकदार तक पहुंचे और कोई भी नागरिक अपनी मेहनत की कमाई से वंचित न रह जाए.

Narendra Modi Nirmala Sitharaman Finance Minister Nirmala Sitharaman Unclaimed Deposits