scorecardresearch

Voter List SIR: वोटर लिस्ट रिविजन की तारीखें बदलीं, अब 11 दिसंबर तक भर सकेंगे एसआईआर फार्म

Voter list SIR revised schedule : अब मतदाता अपना वोटर लिस्ट SIR फॉर्म यानी एन्युमरेशन फॉर्म 11 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं. 16 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी और अंतिम वोटर लिस्ट 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी.

Voter list SIR revised schedule : अब मतदाता अपना वोटर लिस्ट SIR फॉर्म यानी एन्युमरेशन फॉर्म 11 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं. 16 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी और अंतिम वोटर लिस्ट 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
voter list SIR revised schedule, election commission SIR deadline extended, voter list revision new dates 2025, SIR enumeration form last date, electoral roll revision 12 states, draft voter list release date, final voter list 2026 publication, ECI voter list update, Special Intensive Revision electoral roll, how to submit SIR enumeration form, ECI new voter list timeline, voter roll correction last date, electoral roll update Kerala, CEO Kerala voter list notice, voter registration deadline India, 11 December SIR last date, 14 February 2026 final roll, election 2026 voter list update, ECI notification SIR 2025, voter list update process India

Voter List SIR New Schedule : चुनाव आयोग ने यूपी, एमपी, राजस्थान समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशाों में जारी वोटर लिस्ट SIR की तारीखों में बदलाव किया है. Photograph: (Image : IE File)

Election Commission SIR deadline extended : चुनाव आयोग ने यूपी, एमपी, राजस्थान समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशाों में जारी वोटर लिस्ट SIR की तारीखों में बदलाव किया है. नई समय-सारणी के अनुसार, अब मतदाता अपना वोटर लिस्ट SIR फॉर्म यानी एन्युमरेशन फॉर्म 11 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं. 16 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी और अंतिम वोटर लिस्ट 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी. बढ़ी हुई समयसीमा से उन लाखों नए मतदाताओं को लाभ मिलेगा, जो मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या सुधार कराने की कोशिश कर रहे थे.

चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार, 27 अक्टूबर 2025 को जारी SIR नोटिफिकेशन को संशोधित करते हुए आयोग ने मौजूदा समयरेखा को अपडेट किया है. नए कार्यक्रम के तहत नागरिकों को फॉर्म भरने, संशोधन कराने और दावा–आपत्तियाँ दर्ज करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा.

Advertisment

नए शेड्यूल के अनुसार एन्युमरेशन यानी गणना अवधि और मतदान केंद्रों का पुनर्विन्यास 11 दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाएगा. कंट्रोल टेबल का अपडेट और ड्राफ्ट रोल की तैयारी 12 से 15 दिसंबर तक होगी, जबकि ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी. दावों और आपत्तियों की अवधि 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक तय की गई है. नोटिस फेज, जिसमें जारी करना, सुनवाई और सत्यापन शामिल हैं, 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक चलेगा और इसी दौरान एन्युमरेशन फॉर्म और सभी दावे–आपत्तियों का निपटारा निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी करेंगे. मतदाता सूची के स्वास्थ्य मानकों की अंतिम जांच और प्रकाशन की अनुमति 10 फरवरी 2026 तक प्राप्त की जाएगी और अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी.

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि संशोधित शेड्यूल की जानकारी तुरंत सभी संबंधित विभागों तक पहुंचाई जाए, ताकि मतदाता सूची के अद्यतन की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के समय पर पूरी हो सके. इस नए कैलेंडर से मतदाताओं को अपने विवरण अपडेट करने और नए मतदाता पंजीकरण के लिए अधिक समय मिलेगा. आयोग का मानना है कि इससे अंतिम मतदाता सूची अधिक सटीक और अपडेटेड बनेगी, जिससे 2026 की चुनावी तैयारियों को मजबूती मिलेगी.

रविवार को चुनाव आयोग द्वारा जारी ये नई समय सारणी उन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगा जहां SIR पहले से चल रहा है. आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को औपचारिक रूप से नए शेड्यूल की जानकारी भेज दी है.

Voter List SIR