/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/22/voter-list-sir-enumeration-form-2025-11-22-16-45-07.jpg)
ऑनलाइन एन्युमरेशन फॉर्म केवल वही लोग भर सकेंगे जिनके वोटर आईडी से मोबाइल नंबर लिंक है और जिनके आधार तथा वोटर कार्ड पर नाम बिल्कुल एक जैसा लिखा हुआ है. (Image: ECI)
Voter List SIR: बिहार के बाद अब यूपी, एमपी, राजस्थान सहित देश के 12 राज्यों में वोटर लिस्ट की स्क्रूटनी के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया तेजी से चल रही है. यदि आपका वोटर कार्ड बना हुआ है और आपने अभी तक इस प्रक्रिया के तहत एन्युमरेशन फॉर्म नहीं भरा है, तो आप इसे घर बैठे आसानी से पूरा कर सकते हैं. ऑनलाइन एन्युमरेशन फॉर्म कुछ ही मिनटों में भरा जा सकता है, बशर्ते आपके पास जरूरी डिटेल और डाक्युमेंट पहले से तैयार हों. आइए जानें, फॉर्म भरते समय किन-किन डिटेल और दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी.
एन्युमरेशन फार्म भरने के लिए चाहिए होंगे ये डिटेल
- जिस किसी का एन्युमरेशन फार्म भरना है उसका EPIC नबंर यानी वोटर कार्ड
- वोटर कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- 2003 की वोटर लिस्ट, जिसमें आपका, आपके पैरेंट्स का नाम दर्ज हो. विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम, भाग संख्या और खुद के क्रमांक संख्या या फिर पेरेंट्स की क्रमांक संख्या
- आधार बेस्ड पहचान वेरीफाई करने यानी eKYC के लिए आधार नंबर
- आधार लिंक मोबाइल नंबर
- पेरेंट्स या दादी-दादी के वोटर्स कार्ड (ऑप्शनल)
- पति या पत्नी का वोटर कार्ड (ऑप्शनल)
ध्यान रहे ऑनलाइन एन्युमरेशन फार्म आप तभी भर सकेंगे जब वोटर कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक हो, आधार और वोटर आईडी, दोनों आपकी डिटेल समान हो. चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक आधार कार्ड पर नाम बिल्कुल उसी तरह लिखा होना चाहिए, जैसा आपके वोटर कार्ड पर लिखा है. अगर दोनों में नाम अलग-अलग लिखा है, तो आपको अपनी BLO से संपर्क करना होगा और उनकी मदद से ऑफलाइन फॉर्म भरकर जानकारी सही करवानी होगी.
एन्युमरेशन फार्म भरना है आसान, स्टेप बाय स्टेप प्रासेस
- सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं
- पहली बार इस वेबसाइट पर आने वालों को मोबाइल नंबर की मदद से अपनी प्रोफाइल बनानी होगी. इसके लिए साइनअप विकल्प पर जाएं. यहां मोबाइल नंबर भरें. आप चाहें तो अपना ईमेल आईडी भी दे सकते हैं. फिर कैप्चा कोड भरकर Continue बटन पर क्लिक करें. अब नाम भरने के लिए कहां जाएगा. उसे भरे और वेरिफिकेशन के लिए Resend OTP बटन पर क्लिक करें. मोबाइल पर आए ओटीपी को उपयुक्त जगह भरकर वेरीफाई पूरी करें. इस तरह से कुछ ही सेकेंड चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आपकी प्रोफाइल बन गई.
- अब मोबाइल नंबर की मदद से लॉगइन करें. इसके लिए ओटीपी वेरीफिकेशन से गुजरना होगा
- दायीं ओर टॉप में नजर आ रहे एन्युमरेशन फार्म विकल्प पर क्लिक करें.
- अब अपने राज्य को चुनें और वोटर आईडी डिटेल भरकर Serch बटन पर क्लिक करें. ऐसा करते हीं आपकी डिटेल सामने स्क्रीन पर नजर आ जाएगी.
- वोटर कार्ड लिंक मोबाइल नंबर भरें और Send OTP बटन क्लिक करें. मोबाइल पर आए ओटीपी भरकर वेरीफाई करें.
- अब आपकी कैटेगरी पूछी जाएगी. जिसमें पहला क्या आपका नाम आखिरी 2003 SIR के फाइनल वोटर लिस्ट में है या फिर आपके पैरेट्स या दादा-दादी का नाम इस लिस्ट में है. तीसरा न आपका और न आपके, दोनों में से किसी का नहीं है. इस कैटेगरी के मतदाताओं को कुछ जरूरी डाक्यूमेंट देने होंगे.
- पहले और दूसरे में से जिस किसी कैटेगरी से आप ताल्लुक रखते हैं उसे चुनें. जिन लोगों की उम्र 38 साल से कम है उन्हें दूसरे कैटेगरी के तहत अपने पैरेट्स या दादा-दादी के रिकॉर्ड की मदद से एन्युमरेशन फार्म भरना होगा.
- मान लीजिए आप अपने पेरेंट्स की डिटेल देकर यह फार्म भरना चाहते हैं और उसके लिए आपके दूसरी कैटेगरी चुनी है तो अब अपने राज्य, 2003 के समय रहे विधासभा क्षेत्र, 2003 के समय रहे मतदान केंद्र, 2003 की वोटर लिस्ट के अनुसार सीरियल नंबर भरें और रिलेशन माता या पिता जिस किसी का नाम 2003 की SIR वाली फाइनल वोटर लिस्ट में है उसे बताकर सर्च बटन पर क्लिक करें. ऐसा करते ही डिटेल फेच होकर सामने स्क्रीन पर दिखाई देगी. चेक बॉक्स पर क्लिक करें और Continue बटन पर क्लिक करें.
- अब मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, पिता और माता का नाम भरे. यह डिटेल फैमिली मै के लिए मांगी गई है. इसके अलावा कुछ वैकल्पिक डिटेल जैसे अपना आधार नंबर, पैरेंट की वोटर आईडी डिटेल, पत्ती या पति का नाम और वोटर डिटेल और अपने पते की जानकारी भर सकते हैं.
- मांगे गए फार्मेट और 2MB से कम साइड में फोटो भरें. ध्यान रखें यहाँ फोटो आपके नए वोटर कार्ड पर आएगी. ऐसे में लेटेस्ट फोटो हीं अपलोड करें
- एन्युमरेशन फार्म में जो भी डिटेल आपने भरें हैं उसे एक पेज पर देखकर चेक करने के लिए प्रीव्यू बटन पर क्लिक करें. अगर कहीं गलती हो गई है तो एडिट बटन पर क्लिक करके सुधार लें. सभी डिटेल सही भरे होने पर Submit बटन पर क्लिक करें दें.
- एन्युमरेशन फार्म सफलतापूर्वक भरने के लिए आधार बेस्ड eSign से गुजरना होगा. सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद इस प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसके लिए आधार नंबर भरें. वर्चुअल आईडी. UID टोकेन की मदद भी ले सकते हैं. अगर आपने आधार भरा हो तो OTP वेरीफिकेशन के लिए दिए गए दोनों विकल्प में किसी एक को चुनें. अगर मान लीजिए आपने आधार बेस्ड ओटीपी विकल्प चुना है तो आधार लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
आपकी तरफ से एन्युमरेशन फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब सरकार इन डिटेल को रिव्यू करेगी. सही डेटा होने पर आपको ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट में सम्मिलित किया जाएगा.
आखिरी SIR वाली वोटर लिस्ट ऐसे करें डाउनलोड
जो लोग इस बात से परेशान हैं कि आखिरी 2003 SIR वाली फाइनल वोटर लिस्ट कहां देखें. ऐसे लोगों की सहूलियत के लिए चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट voters.eci.gov.in पर पीडीएफ फार्म में 2003 की वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई है. यह लिस्ट देखने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि 22 साल पहले यानी 2003 में आपका कौन से विधानसभा क्षेत्र में आते थे.
उदाहरण के लिए वाराणसी के रहने वाले 30 वर्षीय सोमेश का आज रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में आते हैं लेकिन 2003 में उनका इलाका गंगापुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आता था. सोमेश की तरह कई लोगों के साथ ऐसा हो सकता है. ऐसे में घर वालों से पता कर लें कि दो दशक पहले आपका इलाका कौन से विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था. एक बार यह तय हो जाने के बाद आप 2003 की वोटर लिस्ट आसानी से डाउन कर सकते हैं. यहां आखिरी SIR वाली वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के तरीके बताए गए हैं.
- सबसे पहले चुनाव आयोग के इंटीग्रेटेड प्लेटफार्म ECInet पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं
- यहां दायी ओर टॉप में नजर आ रहे Search Your Name Last SIR विकल्प पर क्लिक करें
- अपने राज्य, डिस्ट्रिक्ट, विधानसभा क्षेत्र और पोलिंग स्टेशन नंबर-नाम को चुनें. फिर View बटन पर क्लिक करें.
- ऐसा करते ही उस पोलिंग बूथ के लिए बनाई गई 2003 की ई-वोटर लिस्ट खुल जाएगी. यह PDF फार्मेट फार्मेंट में होगी. डाउनलोड करके खुद की या पेरेंट्स या दादा-दादी की डिटेल एन्युमरेशन फार्म भरने के लिए यहां से ले सकते हैं.
इसके अलावा इलेक्टर डिटेल की मदद से आखिरी SIR वाली वोटर लिस्ट तक पहुंच सकते हैं.
वोटर आईडी से मोबाइल नंबर लिंक न होने पर आ रही मुश्किलें
ऑनलाइन एन्युमरेशन फॉर्म भरते समय ज्यादातर लोगों को मुश्किलें आ रही हैं क्योंकि वोटर से उनका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है. चुनाव आयोग ने मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए फॉर्म 8 का विकल्प दिया है, लेकिन आवेदन करने के बाद अपडेट होगा या नहीं, अगर होगा तो इसके लिए क्या तय समय सीमा है. इसे लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आई है. ऐसे में कुछ ही मिनट में पूरा किए जा सकने वाला काम मुश्किल भरा लग रहा है. इसके उलट कुछ लोगों के वोटर आईडी और आधार कार्ड, दोनों अहम डाक्यूमेंट पर उनके नाम एक जैसे नहीं है, इससे भी ऑनलाइन एन्युमरेशन फॉर्म भरने में असुविधा हो रही है. बताया जा रहा है कि दूसरे फेज के SIR के साथ सभी 12 राज्यों और क्रेंद्र शासित प्रदेशों को वोटर लिस्ट को फ्रीज कर दिया गया है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us