/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/23/voter-list-sir-2025-11-23-15-03-37.jpg)
Voter List SIR : बिहार के बाद अब यूपी, एमपी, राजस्थान सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का दूसरा फेज जारी है. लोगों के पास 4 दिसंबर तक एन्यूमरेशन फॉर्म भरने का मौका है, जबकि 9 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी. (Image: X/CEOUP)
Voter List SIR, How to check and download name in Voter LIst, Here Steps to download e-EPIC card : देश में आगामी चुनावों को लेकर तैयारियां जोर-शोर पर है और इसी क्रम में बिहार के बाद और 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट की स्क्रूटनी के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR प्रक्रिया तेजी से चल रही है. यूपी, एमपी, राजस्थान सहित कई राज्यों में इन दिनों बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर फॉर्म वितरित कर रहे हैं, ताकि हर नागरिक अपने नाम की पुष्टि कर सके और कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए. चुनाव आयोग का नियम स्पष्ट है कि वोट केवल वही व्यक्ति डाल सकता है जिसका नाम वोटर लिस्ट में मौजूद हो. इसलिए यह जरूरी है कि आप समय रहते अपनी एंट्री की जांच कर लें. आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं? यह पता करना आसान है.
वोटर लिस्ट की स्क्रूटनी के लिए विभिन्न राज्यों में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया के दौरान ज्यादातर लोगों को 2002–2003 में हुई पिछली SIR की अंतिम वोटर लिस्ट की डिटेल मांगी जा रही है. इस पुरानी लिस्ट में आपको अपने परिवार के सदस्यों या खुद आपकी एंट्री मिल सकती है. दो दशक से ज्यादा समय से पहले संपन्न हुई इस प्रक्रिया में जिनकी जानकारी शामिल थी, उनका नाम 2002–2003 की वोटर लिस्ट में दर्ज मिल सकता है.
अब सवाल यह है कि 2002–2003 की वोटर लिस्ट कहां मिलेगी और इसमें अपना नाम कैसे खोजा जाए? नाम जांचने के दो आसान तरीके हैं. पहला तरीका है कि आप अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करें. वे आपको सूची में आपका नाम ढूंढने में मदद करेंगे और आवश्यक फॉर्म भी उपलब्ध कराएंगे. दूसरा और सबसे सुविधाजनक तरीका ऑनलाइन है. चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर आप कुछ मिनटों में अपना नाम खोज सकते हैं और वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं. यहां EPIC नंबर या अन्य विवरण दर्ज करके आप तुरंत अपना रिकॉर्ड देख सकते हैं.
SIR प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे समय रहते वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कर लें, ताकि चुनाव वाले दिन पोलिंग बूथ पर जाकर बिना वोट दिए वापस न लौटना पड़े. ऐसे में जरूरी है कि हर मतदाता जान ले कि वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें, EPIC नंबर से अपना नाम कैसे चेक करें और यूनिक आईडी की मदद से डिजिटल e-EPIC कार्ड कैसे डाउनलोड किया जा सकता है.
कैसे डाउनलोड करें वोटर लिस्ट?
आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं. तरीका ये है
- चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Download Electoral Roll” का विकल्प दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.
- इसके बाद सभी राज्यों की लिस्ट खुलेगी. जिस राज्य में आपका मतदाता पंजीकरण है, उसे चुनें.
- फिर अपने जिले का नाम चुनें.
- अब आपके जिले की विधानसभा सीटों की सूची दिखाई देगी, अपनी सीट चुनें.
- इसके बाद उस सीट के मतदान केंद्रों (Polling Stations) की लिस्ट आएगी. अपने मतदान केंद्र के सामने दिए गए ‘Final Roll 2025’ विकल्प पर क्लिक करें.
- आपने या आपके घर के किसी सदस्य ने पिछले चुनाव में जिस भी पोलिंग बूथ पर वोट किया था उस पोलिंग स्टेशन का नंबर और नाम वाले बॉक्स पर क्लिक करके सेलेक्ट करें. फिर कैप्चा भर Download Selected PDFs बटन पर क्लिक कर दें.
- कुछ ही देर में आपके इलाके की लेटेस्ट वोटर लिस्ट, जो इसी साल जनवरी में पब्लिश जारी की गई थी, आपके स्क्रीन पर खुल जाएगी और आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
EPIC नंबर से कैसे खोजें अपना नाम?
अगर आप पूरी लिस्ट डाउनलोड नहीं करना चाहते, तो सीधे अपना नाम भी खोज सकते हैं.
- चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं.
- ‘Search your name in Voter List’ विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना EPIC नंबर भरें. राज्य चुनें और कैप्चा कोड भी भरें
- और सर्च बटन पर क्लिक कर दें. ऐसा करते ही आपकी पूरी डिटेल जैसे नाम, पता और वोटर आईडी विवरण सामने स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- आप चाहें तो अपनी डिटेल जैसे नाम, पिता या पति का नाम, जन्मतिथि या उम्र, लिंग, डिस्ट्रिक्ट और विधानसभा क्षेत्र डिटेल की मदद से यहां पहुंच सकते हैं.
इसके अलावा वोटर कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भी यह डिटेल देखने में आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. बशर्ते रजिस्ट्रेशन के समय वोटर कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक हो.
बता दें कि EPIC नंबर आपकी वोटर आईडी कार्ड की ऊपरी तरफ लिखा होता है.
ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें e-EPIC?
चुनाव आयोग बीते कुछ सालों मतदाताओं को डिजिटल वोटर कार्ड, ई-वोटर कार्ड (e-EPIC) भी उपलब्ध करा रहा है. हालांकि इस विकल्प के जरिए वहीं लोग अपनी डिजिटल वोटर आईडी डाउनलोग कर सकते हैं जिनके वोटर नंबर से मोबाइल नंबर पहले ही लिंक की गई हो.
ऐसे लोग अपना डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप की मदद से ले सकते हैं. ध्यान रहे इस दौरान ओटीपी वेरीफिकेशन के लिए वोटर कार्ड लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी. यानी मोबाइल पर आए ओटीपी को भरने के बाद ही आप ई-वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
- चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं
- दायी ओर नजर आ रहे ‘E-EPIC Download’ विकल्प पर क्लिक करें
- EPIC No. या Form Reference No दोनों में से किसी एक को चुनें. वोटर आईडी नंबर भरें और अपने राज्य का नाम भरकर Search बटन पर क्लिक करें.
- आपके वोटर आईडी की जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी. नीचे वोटर लिंक मोबाइल नंबर वेरीफिकेशन के लिए Send OTP बटन पर क्लिक करें
- अब मोबाइल पर आए OTP को भरकर Verify करें.
- अब Download e-EPIC पर क्लिक करें और आपका डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड हो जाएगा.
आखिरी SIR वाली वोटर लिस्ट ऐसे करें डाउनलोड
जो लोग इस बात से परेशान हैं कि आखिरी 2003 SIR वाली फाइनल वोटर लिस्ट कहां देखें. ऐसे लोगों की सहूलियत के लिए चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट voters.eci.gov.in पर पीडीएफ फार्म में 2003 की वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई है. यह लिस्ट देखने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि 22 साल पहले यानी 2003 में आपका कौन से विधानसभा क्षेत्र में आते थे.
उदाहरण के लिए वाराणसी के रहने वाले 30 वर्षीय सोमेश का आज रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में आते हैं लेकिन 2003 में उनका इलाका गंगापुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आता था. सोमेश की तरह कई लोगों के साथ ऐसा हो सकता है. ऐसे में घर वालों से पता कर लें कि दो दशक पहले आपका इलाका कौन से विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था. एक बार यह तय हो जाने के बाद आप 2003 की वोटर लिस्ट आसानी से डाउन कर सकते हैं. यहां आखिरी SIR वाली वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के तरीके बताए गए हैं.
- सबसे पहले चुनाव आयोग के इंटीग्रेटेड प्लेटफार्म ECInet पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं
- यहां दायी ओर टॉप में नजर आ रहे Search Your Name Last SIR विकल्प पर क्लिक करें
- अपने राज्य, डिस्ट्रिक्ट, विधानसभा क्षेत्र और पोलिंग स्टेशन नंबर-नाम को चुनें. फिर View बटन पर क्लिक करें.
- ऐसा करते ही उस पोलिंग बूथ के लिए बनाई गई 2003 की ई-वोटर लिस्ट खुल जाएगी. यह PDF फार्मेट फार्मेंट में होगी. डाउनलोड करके खुद की या पेरेंट्स या दादा-दादी की डिटेल एन्युमरेशन फार्म भरने के लिए यहां से ले सकते हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us