/financial-express-hindi/media/media_files/2025/05/14/lb6A2T3z77p6hnsdqfnl.jpg)
8th Pay Commission Updates : क्या 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएंगी 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें? (Image : Freepik)
8th Pay Commission Implementation Date : 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें क्या 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएंगी? आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद से ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नए आयोग की सिफारिशों को कब से लागू माना जाएगा? आमतौर पर लोगों का मानना है कि सिफारिशें आने और मंजूर होने में भले ही दो साल लग जाएं, लेकिन उन्हें 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा और बढ़े हुए वेतन-पेंशन का भुगतान एरियर के साथ मिलेगा. ऐसे कयासों के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को इस मामले में संसद में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में अपना रुख साफ कर दिया है.
लोकसभा में पूछे गए एक सवाल पर सरकार ने इस मुद्दे पर अपना रुख साफ किया है, जिससे बहुत सी अटकलों का जवाब मिल गया है.
8th Pay Commission : संसद में पूछ गए अहम सवाल
लोकसभा में सांसद एन के प्रेमचंद्रन, थिरु थंगा तमिलसेल्वन, डॉ गणपति राजकुमार पी. और धर्मेंद्र यादव ने सरकार से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के बारे में कई अहम सवाल पूछे. उन्होंने पूछा कि क्या आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएंगी? क्या टर्म ऑफ रेफरेंस तैयार हो चुका है? क्या 2026-27 के बजट में इसके लिए फंड रखा जाएगा?
/financial-express-hindi/media/post_attachments/8d9bca4b-ab0.jpg)
इन सवालों का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने साफ कहा कि सरकार ने अब तक 8th Pay Commission के लागू होने की तारीख पर कोई फैसला नहीं किया है.
वित्त राज्य मंत्री मंत्री ने अपने लिखित जवाब में कहा कि, “8वें वेतन आयोग की लागू होने की तारीख सरकार तय करेगी.” उनके जवाब से यही साफ होता है कि नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की तारीख के बारे में सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं किया है.
/financial-express-hindi/media/post_attachments/18ecc91d-1ba.jpg)
आयोग का काम शुरू, ToR नोटिफाई
सरकार ने सांसदों के सवालों के जवाब एक बार फिर से साफ किया कि 8वां वेतन आयोग पहले ही गठित किया जा चुका है और इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस (Term of Reference - ToR) भी 3 नवंबर 2025 को वित्त मंत्रालय ने जारी कर दिए हैं. यानी आयोग आधिकारिक रूप से अपना काम शुरू कर चुका है.
पंकज चौधरी ने बताया कि आयोग अपनी सिफारिशें तैयार करने से जुड़ी प्रॉसेस और तरीका खुद तय करेगा. यानी यह आयोग यह भी तय करेगा कि किस तरह से और किन बिंदुओं के आधार पर वेतन का स्ट्रक्चर तैयार किया जाए.
8th Pay Commission : 2027 में आएंगी सिफारिशें ?
संसद में सरकार की तरफ से दिए गए लिखित जवाब में यह भी कहा गया है कि आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने में नोटिफिकेशन की तारीख से लगभग 18 महीने का समय लग सकता है. यह नोटिफिकशन 3 नवंबर 2025 को आया था. इसका मतलब ये हुआ कि अगर आयोग को 18 महीने लगे तो उसकी रिपोर्ट 2027 के मध्य तक आ सकती है.
कितने कर्मचारियों, पेंशनर्स को होगा फायदा?
सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) में दिए अपने जवाब में यह भी बताया कि देश में 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) और करीब 69 लाख पेंशनर हैं. यानी इन्हें मिलाकर 1.19 करोड़ से ज्यादा लोगों को 8th Pay Commission से सीधा फायदा होगा.
जाहिर है कि इतने सारे लोगों को बढ़े हुए वेतन और पेंशन देने के लिए सरकार को बजट में भारी फंडिंग का इंतजाम करना होगा. सरकार ने इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जब आयोग की सिफारिशें मंजूर हो जाएंगी, तब उन्हें लागू करने के लिए सरकार जरूरी फंडिंग का इंतजाम भी कर देगी.
Also read : Aadhaar New Rule : इन कामों के लिए नहीं चलेगी आधार की फोटो कॉपी, वेरिफिकेशन के लिए नया सिस्टम जल्द
कर्मचारियों की चिंताओं पर ध्यान दे रही है सरकार?
कर्मचारियों और पेंशनर्स की तरफ ऐसी शिकायतें आती रही हैं कि आयोग के काम शुरू होने में देरी हुई है. इस पर सरकार ने कहा कि आयोग के गठन और ToR नोटिफिकेशन के बाद अब प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है और जब भी सिफारिशें अंतिम रूप में आएंगी, सभी जरूरी कदम समय पर उठाए जाएंगे.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us