scorecardresearch

Aadhaar Update Online Without Visiting Center : अब घर बैठे आधार में बदल सकते हैं मोबाइल नंबर

UIDAI Mobile Update Online : आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना अब सिर्फ कुछ ही मिनट का काम रह गया है. अब आपको आधार सेवा केंद्र तक लंबा सफर करने या लंबी कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं है.

UIDAI Mobile Update Online : आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना अब सिर्फ कुछ ही मिनट का काम रह गया है. अब आपको आधार सेवा केंद्र तक लंबा सफर करने या लंबी कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Aadhaar Mobile Number Update Online

Aadhaar Update Online Kaise Kare 2025: आधार केंद्र या पोस्ट ऑफिस जाने का झंझट खत्म, अब घर बैठे अपने मोबाइल से आधार में नंबर कर सकते हैं अपडेट. (Image: UIDAI)

 Aadhaar Name and Address Correction Online at Home: आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना अब सिर्फ कुछ ही मिनट का काम रह गया है. अब आपको आधार सेवा केंद्र तक लंबा सफर करने या लंबी कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं है. नए आधार ऐप यह काम बेहद आसान है. कोई भी आधार होल्डर इस ऐप के जरिए कुछ ही मिनट में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकता है.

ध्यान देने वाली है कि इसके लिए आधार होल्डर को अपने आधार नंबर के साथ फेस ऑथेन्टिकेशन से गुजरना होगा. मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए नई तय दर के हिसाब से 75 रुपये पेमेंट करने होगा. डिजिटल पेमेंट के लिए कई विकल्प मौजूद हैं.

Advertisment

Also read : e-Aadhaar Alert : किसी भी डिवाइस पर न डाउनलोड करें आधार कार्ड, UIDAI ने क्यों किया अलर्ट

नीचे बताए गए आसान स्टेप की मदद से आप कुछ ही मिनट में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं.

UIDAI Online Update Steps: आधार ऐप से मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें

Aadhaar ऐप डाउनलोड करें

अपने एंड्रॉयड या iPhone में Play Store / App Store को खोलें और UIDAI का नया Aadhaar App इंस्टॉल करें.

ऐप खोलकर आवश्यक परमिशन Allow करें

पहली बार ऐप खोलने पर मांगी गई परमिशन को Allow करें.

अब ऐप पर डिस्कवर की फीचर्स पर क्लिक करें और नेक्स्ट नेक्सक्ट करते जाएं. आखिर में रजिस्ट्रर करने के लिए आधार पर मांगा जाएगा.

Aadhaar नंबर से रजिस्टर करें

  • “I am ready with my Aadhaar” चुनें
  • 12-अंकों का आधार नंबर दर्ज करें
  • Terms & Conditions स्वीकार करें.

SIM वेरिफिकेशन पूरा करें

रजिस्ट्रेशन के दौरान ऐप में आधार लिंक मोबाइल नंबर वेरीफाई करने के लिए चुनें और वेरीफिकेशन के लिए आगे बढ़ें. इस समय अपने आप 1947 पर एक SMS भेजा जाएगा और इसके लिए यूजर की सहमति जरूरी है. जैसे ही आप अपनी सहमित देते हैं एक मिनट में मोबाइल नंबर वेरिफाई हो जाएगा.

Face Authentication करें

कैमरा के सामने अपना चेहरा रखें और निर्देशानुसार आंखें ब्लिंक करें. (ऑथेंटिकेशन सफल होते ही ऐप आगे बढ़ा देगा.)

6 डिजिट का ऐप PIN सेट करें

सुरक्षा के लिए एक नया 6-अंकों का पिन सेट करें.

‘My Aadhaar Update’ सेक्शन में जाएं

ऐप के सर्विसेज पेज पर जाएं. इसके लिए QR के ठीक नीचे स्क्रॉल करके अपनी अंगुलियों को स्क्रीन पर ऊपर की ओर ले जाना होगा.

Aadhaar Mobile number update

आधार ऐप में अपडेट करने की सुविधा आपको "Services" सेक्शन में मौजूद "My Aadhaar Update" विकल्प के तहत मिलेगी.

Aadhaar Mobile number update 01

यहां सर्विसेज में नजर आ रहे My Aadhaar Update का विकल्प चुनें.

Aadhaar Mobile number update 2

‘Mobile Number Update’ चुनें

Aadhaar Mobile number update 3

नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और Send OTP पर क्लिक करें. आपके नए नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफाई करें.

दूसरा Face Authentication मांगा जाएगा

सुरक्षा कारणों से मोबाइल नंबर अपडेट के दौरान ऐप पर फिर से फेस वेरिफिकेशन करना होगा.

अपडेट फीस का भुगतान करें

मोबाइल नंबर अपडेट की फीस 75 रुपये UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करें.

Receipt और Reference Number प्राप्त करें

भुगतान सफल होते ही आपकी रिक्वेस्ट रजिस्टर हो जाएगी और एक रसीद/URN नंबर मिलेगा. इसे डाउनलोड कर लें. इसी से आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.

स्टेटस चेक करें

ऐप के Status सेक्शन में जाकर अपने URN की मदद से पता करें कि आपका मोबाइल नंबर अपडेट हुआ या नहीं.

यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड और iPhone दोनों हैंडसेट यूजर के लिए उपलब्ध है. यूजर ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं.

Also read : RealmeP 4x 5G लॉन्च ऑफर के साथ 2,500 रुपये सस्ते में खरीद सकेंगे फोन, इस दिन शुरु होगी सेल

मोबाइल नंबर अपडेशन की यह प्रकिया कुछ ही मिनट में पूरी हो जाती है. यानी आधार होल्डर अपडेट के लिए 1 मिनट में रिक्वेस्ट भेज सकते हैं लेकिन आधार बनाने वाली सरकारी संस्था UIDAI की ओर से अप्रूवल के बाद ही मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी. इसके लिए अथॉरिटी की ओर अधिकतम 30 दिन की अवधि बताई गई है. आमतौर एक से दो दिन में आधार में मोबाइल नंबर अपडेट होने की संभावना है.

जल्द ये डिटेल भी कर सकेंगे अपडेट

बताया जा रहा है कि न्यू आधार ऐप में जल्द ही कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. जिसके तहत यूजर घर बैठे मोबाइल पर आधार ऐप की मदद से आधार में पता, ईमेल आईडी और नाम भी अपडेट कर सकेंगे.

Aadhaar Uidai Aadhaar Card