/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/18/aadhaar-mobile-update-2025-11-18-14-14-57.jpg)
Aadhaar Mobile update: देश भर के पोस्ट ऑफिस और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन के जरिए आपका मोबाइल नंबर कुछ ही मिनटों में अपडेट किया जा सकता है. (Image: x.com/@IPPBOnline)
Aadhaar Mobile Number Update Made Easy: आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अब न तो लंबी लाइनों में खड़ा होने की जरूरत है और न ही किसी फार्म या कागजी कार्रवाई से झंझट की. डिजिटल सेवाओं के बढ़ते दौर में UIDAI और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने यह प्रक्रिया बेहद सरल बना दी है.
अब आपका मोबाइल नंबर कुछ ही मिनटों में आपके नजदीकी पोस्ट ऑफिस में या आपके पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक की मदद से अपडेट किया जा सकता है. फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन की सुविधा ने इस सेवा को और तेज, सुरक्षित और पूरी तरह परेशानी-मुक्त बना दिया है. यानी फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन से यह प्रक्रिया अब पहले से कहीं ज्यादा आसान है.
आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना अब पहले से भी आसान!
अपने लेटेस्ट पोस्ट में इंडिया पोस्ट ने दावा किया है कि आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. बैंक का कहना है कि फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन के जरिए यह प्रक्रिया और भी तेज और पूरी तरह पेपरलेस हो गई है. आधार में मोबाइल नंबर अपडेट होने से लोगों को बेहतर सुरक्षा, सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच और ऑनलाइन लेनदेन के लिए सुगम ओटीपी-आधारित सत्यापन मिलता है.
Updating your mobile in Aadhaar is easier than ever!
— India Post Payments Bank (@IPPBOnline) November 17, 2025
Fingerprint authentication makes the whole process quick, secure and paper-free.
Updating your mobile number in Aadhaar provides enhanced security, convenient access to government services and online transactions via OTPs.… pic.twitter.com/rd37NRTQDt
आधार में मोबाइल नंबर अपडेट क्यों है जरूरी?
आधार में मोबाइल नंबर अपडेट होने के कई फायदे हैं: मोबाइल नंबर अपडेट होने से
- लोगों को सरकारी योजनाओं में पहचान आसान होती है (PDS, DBT आदि)
- साथ ही तमाम ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच तेज होती है
- आधार ओटीपी बेस्ड वेरिफिकेशन आसानी से हो जाता है
- वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत राशन मिलता है
- नया मोबाइल सिम जारी कराना आसान होता है
- ड्राइविंग लाइसेंस समेत RTO सेवाओं का लाभ मिलता है
- आयकर रिटर्न वेरिफाई होते हैं
- EPFO सेवाओं की जानकारी मिलती है
- डिजिटल लेनदेन और बैंकिंग में सुरक्षा बढ़ती है
- MyAadhaar पोर्टल पर कई सेवाएं बिना दिक्कत मिलती हैं
यह सुविधा UIDAI के CELC एप्लिकेशन का हिस्सा है.
अपडेट कहां और कैसे करें?
देशभर के ज्यादातर पोस्ट ऑफिस और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध है. यहां आपका मोबाइल नंबर सिर्फ कुछ मिनटों में अपडेट हो जाएगा और इसके लिए किसी फॉर्म, फोटो-कॉपी या कागजी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी.
अगर आपके इलाके में आधार सेवा केंद्र दूर है, तो मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जा सकते हैं या फिर अपने पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) से संपर्क कर सकते हैं. वे आपके फिंगरप्रिंट से पहचान वेरीफाई कर आपका मोबाइल नंबर वहीं मौके पर अपडेट कर देते हैं. हालांकि इसके लिए आपको तय नई दर के हिसाब से सर्विस चार्ज देने होंगे.
इमरजेंसी में IPPB की ये सर्विस है कारगर
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक जरूरतमंद लोगों को घर पर आधार से जुड़ी कुछ सुविधाएं उपलब्ध कराता है. जिनमें से एक आधार मोबाइल अपडेट सर्विस भी है. यह सुविधा खासकर इमरजेंसी जैसी स्थिति में, जैसे जब कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हो और उसे समय पर मेडिकल इंश्योरेंस का लाभ मिलना हो, तब यह सेवा बेहद काम आती है. ऐसे हालात में परिजन पोस्टमैन या ग्रामीण डाक सेवक को बुलाकर IPPB की CELC सेवा के जरिए मरीज के आधार में मोबाइल नंबर तुरंत अपडेट करा सकते हैं, ताकि इंश्योरेंस का लाभ समय पर मिल सके.
आधार बनाने वाली सरकारी संस्था UIDAI अब तक 143 करोड़ से अधिक आधार जनरेट कर चुकी है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1 सितंबर 2025 तक IPPB के माध्यम से 8.2 करोड़ से ज्यादा लोगों के मोबाइल नंबर आधार में अपडेट किए जा चुके हैं. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 20 जुलाई 2021 को UIDAI के रजिस्ट्रार के रूप में देशभर में अपनी 650 शाखाओं और 1.46 लाख पोस्टमैन व ग्रामीण डाक सेवकों के नेटवर्क के जरिए आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सेवा शुरू की थी और इसी दौरान जल्द ही बाल आधार नामांकन शुरू करने की घोषणा भी की थी. इसके बाद अक्टूबर 2021 के अंत में 5 साल से कम उम्र के बच्चों के ‘बाल आधार’ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, और 1 सितंबर 2025 तक IPPB की डोरस्टेप सेवा के माध्यम से लगभग 1.05 करोड़ बच्चों के बाल आधार बनाए गए.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us