/financial-express-hindi/media/media_files/BQKmtEhLKvN2bwjTCp0b.jpg)
UIDAI new guidelines : इस नियम को बहुत जल्द नोटिफाई किया जाएगा. इसका उद्देश्य कागजी आधार वेरिफिकेशन को पूरी तरह रोकना है. (Image: UIDAI)
Aadhaar Card New Guidelines : सरकार अब आधार कार्ड से जुड़ा नया नियम लेकर आ रही है. यह नियम आधार कार्ड की फोटो कॉपी को लेकर होगा. जानकारी के अनुसार होटल, 'इवेंट ऑर्गेनाइजर' आदि संस्थाओं द्वारा ग्राहकों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर उसे कागजी रूप में रखने की प्रथा को रोकने के लिए जल्द ही नया नियम जारी किया जाएगा. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी है. यह प्रथा वर्तमान आधार अधिनियम का उल्लंघन है.
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के सीईओ भुवनेश कुमार के अनुसार प्राधिकरण ने एक नया नियम मंजूर किया है, जिसके तहत होटल, ‘इवेंट ऑर्गेनाइजर’ आदि संस्थाओं को आधार-आधारित वेरिफिकेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. उन्होंने बताया कि रजिस्टर्ड संस्थाओं को नई टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे क्यूआर कोड स्कैन करके या आधार के नए ऐप के माध्यम से वेरिफाई कर सकेंगी.
जल्द नोटिफाई होगा नया नियम
न्यूज एजेंसी के अनुसार कुमार ने बताया कि इस नियम को बहुत जल्द नोटिफाई किया जाएगा. इसका उद्देश्य कागजी आधार वेरिफिकेशन को पूरी तरह रोकना है. ऑफलाइन वेरिफिकेशन करने वाली संस्थाओं को एपीआई (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके जरिए वे अपने सिस्टम को आधार वेरिफिकेशन के लिए अपडेट कर सकेंगी.
Top Up SIP Power : 1.50 करोड़ का फंड सिर्फ 16 साल में, 10% टॉप अप से अपनी एसआईपी को दें पावर
नए ऐप का बीटा-परीक्षण
यूआईडीएआई एक नए ऐप का बीटा-परीक्षण कर रहा है, जो प्रत्येक आधार वेरिफिकेशन के लिए केंद्रीय डेटाबेस से जुड़े बिना सीधे ऐप से ऐप तक पहचान की जांच करने की सुविधा देगा. बीटा-परीक्षण एक ऐसा परीक्षण होता है जिसमें किसी नये सॉफ्टवेयर, ऐप या तकनीक का सामान्य यूजर्स के लिए पूरी तरह से पेश करने से पहले सीमित लोगों के बीच इस्तेमाल किया जाता है. इसका उद्देश्य यह देखना होता है कि ऐप या सॉफ्टवेयर वास्तविक परिस्थितियों में सही काम कर रहा है या नहीं और इसमें कोई एरर तो नहीं है.
SBI Large Cap vs ICICI Pru Large Cap : लार्जकैप का कौन है विनर? पोर्टफोलियो और परफॉर्मेंस की तुलना
कहां होगा ऐप का इस्तेमाल
नए ऐप का इस्तेमाल हवाई अड्डों, उम्र-प्रतिबंधित उत्पाद बेचने वाली दुकानों आदि जगहों पर भी किया जा सकेगा. कुमार ने कहा कि वेरिफिकेशन में यह सुगमता ऑफलाइन वेरिफिकेशन को कागज-रहित बनाएगी, साथ ही उपभोक्ताओं की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रहेगी और आधार की जानकारी के लीक होकर दुरुपयोग होने का कोई जोखिम नहीं रहेगा. नया ऐप आधार प्रमाणीकरण सेवा को डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम के पूरी तरह अनुरूप बनाएगा, जो अगले 18 महीनों में पूर्ण रूप से लागू हो जाएगा.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us