scorecardresearch

Aadhaar Online Services : आधार में कौन सी डिटेल ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं और क्या नहीं? UIDAI ने दी जानकारी

Aadhaar Online Update : आधार अपडेट का नया दौर शुरू होने वाला है, UIDAI जल्द लॉन्च करेगा नया आधिकारिक ऐप; फिलहाल समझिए आधार में कौन से डिटेल घर बैठे आसानी से अपडेट कर सकते हैं और किसके लिए जाना होगा केंद्र.

Aadhaar Online Update : आधार अपडेट का नया दौर शुरू होने वाला है, UIDAI जल्द लॉन्च करेगा नया आधिकारिक ऐप; फिलहाल समझिए आधार में कौन से डिटेल घर बैठे आसानी से अपडेट कर सकते हैं और किसके लिए जाना होगा केंद्र.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Aadhaar UIDAI Photo Edited, Aadhaar update online, UIDAI online update rules, Aadhaar new app update, what can be updated online in Aadhaar, Aadhaar update from home, Aadhaar address update online, Aadhaar mobile number update, Aadhaar name correction online, Aadhaar photo update online, UIDAI latest guidelines 2025, Aadhaar biometric update rules, Aadhaar online vs offline updates, Aadhaar self service update, how to update Aadhaar details, Aadhaar KYC update online, Aadhaar service center updates, new Aadhaar app features, Aadhaar digital update 2025, Aadhaar correction process, Aadhaar update without center visit

फिलहाल आधार में कौन-कौन सी डिटेल ऑनलाइन और ऑफलाइन अपडेट कर सकते हैं, यहां पूरी लिस्ट चेक करें. (Image: X/UIDAI)

UIDAI Aadhaar Online Update Rules : आधार रखने वाले 140 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए बड़ी सुविधा आने वाली है. UIDAI जल्द ही नया आधार ऐप आधिकारिक रुप से लॉन्च करने जा रहा है, जिसके बाद आधार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों को अपडेट करना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा. नया ऐप आने के बाद लोग अपने मोबाइल फोन से घर बैठे ही मिनटों में मोबाइल नंबर, पता, फोटो आईडी और नाम जैसी अहम जानकारी अपडेट कर सकेंगे. नए ऐप की चर्चा के बीच बताया जा रहा  है कि आधार में किस-किस जानकारी को आप घर बैठे ऑनलाइन बदल सकते हैं और किन बदलावों के लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना अनिवार्य होगा.

फिलहाल आधार में ऑनलाइन और ऑफलाइन अपडेट को लेकर लोगों में काफी कनफ्यूजन है. कई लोग यह जानना चाहते हैं कि नाम, पता, जेंडर, मोबाइल नंबर से लेकर बायोमेट्रिक तक, आखिर क्या-क्या बदलाव घर बैठे किए जा सकते हैं. अगर आप आने वाले दिनों में अपने आधार में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो UIDAI के नए नियमों के अनुसार यहां पूरी लिस्ट है कि कौन-सा अपडेट ऑनलाइन हो सकता है और कौन-सा नहीं. यह जानकारी आपको गलतफहमी से बचाएगी और सही समय पर सही तरीका अपनाने में मदद करेगी।

Advertisment

Also read : Income Tax Refund Fraud : इनकम टैक्स रिफंड की आड़ में हो रही धोखाधड़ी, ठगों से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

ऑनलाइन मिलने वाली सुविधाएं

Aadhaar address update : अपना पता ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं और संबंधित दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं.

e-Aadhaar डाउनलोड करें : आप आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं.

PVC आधार कार्ड ऑर्डर करें : फीस देकर आप प्लास्टिक (PVC) आधार कार्ड मंगवा सकते हैं.

अप्वॉइंटमेंट बुकिंग : आधार एनरॉलमेंट या अपडेट के लिए ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट ले सकते हैं.

स्टेटस चेक : आधार कार्ड या अपडेट रिक्वेस्ट की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

बायोमीट्रिक लॉक या अनलॉक करें : सुरक्षा के लिए अपने बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक कर सकते हैं.

वर्चुअल आईडी (VID) जेनरेट : आप अपनी वर्चुअल ID बना सकते हैं.

बैंक लिंकिंग स्टेटस देखें : आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा है या नहीं, ये चेक कर सकते हैं.

ऑफलाइन : जिन सेवाओं के लिए केंद्र पर जाना जरूरी

पहली बार आधार बनवाना : पहली बार आधार बनाने के लिए व्यक्ति का खुद मौजूद होना जरूरी है.

Aadhaar Name update : नाम में बदलाव या करेक्शन के लिए वेरिफिकेशन जरूरी है, जिससे यह काम सिर्फ आधार सेवा केंद्र में ही होता है. 

Aadhaar Mobile update : मोबाइल नंबर में अपडेट के लिए आधार सेवा केंद्र जाना होगा.

Aadhaar Date of Birth update : जन्म तिथि में बदलाव के लिए आधार सेवा केंद्र जाना होगा. 

Also read : Update Mobile number in Aadhaar: घर बैठे आधार में मोबाइल नंबर कर सेकेंगे अपडेट, नए ऐप में सुविधा जल्द

Aadhaar address update : क्या है प्रक्रिया 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों के लिए अपने ऑनलाइन पोर्टल पर पता अपडेट करना और आसान बना दिया है. इस कदम से देश में डिजिटल सेवाओं को और तेजी से अपनाने में मदद मिलेगी. ऑनलाइन आधार एड्रेस अपडेट की सुविधा 14 जुलाई 2026 तक बिल्कुल फ्री रहेगी.

आधार का पता ऑनलाइन अपडेट करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

“Document Update” सेक्शन पर क्लिक करें.

“Submit” पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर डालें.

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें.

“Address Update” पर क्लिक करें और विकल्प चुनें : अपने दस्तावेज से पता अपडेट करना या परिवार के मुखिया के आधार से.

मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

प्रक्रिया पूरी होने पर अकनॉलेजमेंट रिसीट को सुरक्षित रखें.

आपको दी गई रिसीट में 14-अंकों का URN नंबर होगा, जिससे आप ऑनलाइन अपने पता अपडेट की स्थिति चेक कर सकते हैं. UIDAI को पता वेरिफाई करने में 30 दिन तक लग सकते हैं.

Also read: Aadhaar New Charge: आधार अपडेट कराना अब पहले से महंगा, लेकिन इन मामलों में अगले एक साल तक नहीं होंगे पैसे खर्च

क्या अपडेट करने पर लगेगी फीस

ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने पर फीस नहीं लगेगी. जबकि नाम, जन्मतिथि या बायोमीट्रिक (फिंगरप्रिंट, आंखों का स्कैन, फेस फोटो) अपडेट करने पर अब 75 से 125 रुपये तक का शुल्क लगेगा.

Aadhaar Uidai Aadhaar Card Address Update