scorecardresearch

Aadhaar Update: पोस्ट ऑफिस में आधार से जुड़ी कई सेवाएं हैं फ्री, मामूली खर्च पर नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और पता करा सकते हैं अपडेट

Aadhaar Update at Post Office: बच्चे का आधार बनवाना हो या अपनों के आधार में नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, पता, ईमेल और लिंग जैसी जानकारी अपडेट करानी हो, ये सब आप अपने नज़दीकी पोस्ट ऑफिस आधार केंद्र पर करा सकते हैं.

Aadhaar Update at Post Office: बच्चे का आधार बनवाना हो या अपनों के आधार में नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, पता, ईमेल और लिंग जैसी जानकारी अपडेट करानी हो, ये सब आप अपने नज़दीकी पोस्ट ऑफिस आधार केंद्र पर करा सकते हैं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Aadhaar Enrolment free and updation charged, Post Office Aadhaar centres 13352, इंडिया पोस्ट आधार सेंटर 13352, Aadhaar document update free till 2026, आधार डॉक्यूमेंट अपडेट फ्री 2026, New Aadhaar enrolment free for all, आधार अपडेट कैसे करें, UIDAI Aadhaar update charges, आधार सुधार के लिए कितना खर्च आता है, Aadhaar fingerprint update, आधार फिंगरप्रिंट अपडेट, Aadhaar iris update, आधार आयरिस अपडेट, Aadhaar photo update, आधार में फोटो अपडेट कैसे करें, Aadhaar name mobile DOB update fee, Post Office Aadhaar centre near me, Aadhaar free services India Post, Aadhaar biometric update free for kids, Aadhaar document update free till 2026, Aadhaar enrolment process at Post Office

Aadhaar Update: देशभर में आधार सेवाएं सुगम बनाने के लिए इंडिया पोस्ट ने बड़ा कदम उठाया है. अब पूरे देश में 13,352 आधार नामांकन व अपडेट केंद्र काम कर रहे हैं. (Image: X/UIDAI/ippb)

Aadhaar Update at Post Office: Free Services Available, Demographic Biometric update at Minimal Cost: इंडिया पोस्ट ने देशभर में आधार से जुड़ी सेवाओं को और सुगम बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब पूरे भारत में 13,352 आधार एनरोमेंट कम अपडेशन सेंटर काम कर रहे हैं, जहां लोग न सिर्फ नया आधार बनवा सकते हैं, बल्कि पुराने आधार में बदलाव भी बेहद आसान तरीके से करा सकते हैं. पोस्ट ऑफिस आधार सेंटर की खास बात यह है कि आधार से जुड़ी कई सेवाएं या तो पूरी तरह फ्री हैं या फिर मामूली खर्च में उपलब्ध हैं.

पोस्ट ऑफिस में आधार से जुड़ी मिलती हैं दो प्रमुख सेवाएं 

Aadhaar Enrolment: आधार एनरोलमेंट यानी नया आधार बनवाना

पोस्ट ऑफिस में नया आधार बनवाने की प्रक्रिया पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक है, जिसमें निवासी का डेमोग्राफिक डेटा जैसे नाम, पता, जन्मतिथि और बायोमेट्रिक डेटा जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो लिया जाता है. 0 से 5 साल और 5 साल से ऊपर के लोगों के लिए आधार एनरोलमेंट पूरी तरह फ्री है. यानी नया आधार बनवाने के लिए कोई पैसा नहीं खर्च करना पड़ता है.  

Advertisment

Aadhaar Updation : आधार अपडेशन यानी आधार में सुधार

पोस्ट ऑफिस आधार केंद्रों पर लोग अपने आधार में दो तरह के अपडेट करा सकते हैं. पहला, डेमोग्राफिक अपडेट जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल, जन्मतिथि और लिंग में सुधार. दूसरा, बायोमेट्रिक अपडेट जैसे फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस डेटा अपडेट करा सकते हैं.

Also read : Life Certificate Rejected? अगर आपको भी बैंक से आया है ऐसा मैसेज, तो घबराएं नहीं तुरंत करें ये काम

कौन सी आधार सेवा है फ्री और किसके लिए लगते हैं चार्ज

नया आधार बनवाना है फ्री

5 साल तक के बच्चों के लिए नया आधार बनवाना पूरी तरह फ्री है.

5 साल से ऊपर के लोगों के लिए भी नया आधार बनवाना पूरी तरह फ्री है.

इन बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट है फ्री

आधार एनरोलमेंट यानी नया आधार बनवाना शुरू से ही मुफ्त है. इसके साथ ही, कुछ लोगों को अपने आधार में उंगलियों के निशान (Fingerprint), आंख की पुतली (Iris) या चेहरे (Face) से जुड़ा बायोमेट्रिक अपडेट करवाना है, उनके लिए भी यह सेवा बिलकुल फ्री है.

UIDAI के मुताबिक जब बच्चा 5 और 15 साल का हो जाए तो उसके नाम से बने आधार में मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट (Mandatory Biometric Update - MBU) जरूरी है. 5 से 7 साल की उम्र के बीच और 15-17 साल की उम्र के बीच बायोमेट्रिक अपडेट करवाना पूरी तरह से फ्री है. 

अगर फोटो, फिंगरप्रिंट, आइरिस जैसे बायोमेट्रिक अपडेट 5 से 7 साल या 15 से 17 साल की उम्र में एक बार किया जाता है तो यह पूरी तरह फ्री है. अन्य किसी भी आयु वर्ग के लिए या बार-बार करवाने पर 125 रुपये शुल्क लगेगा. हालांकि 7 से 15 साल तक के बच्चों के लिए यह फीस 30 सितंबर 2026 तक माफ है.

Also read : Old Age Pension : 60 साल से ऊपर वालों के लिए अच्छी खबर, बिना फार्म भरे मिलेगी ओल्ड पेंशन, ऑफिस का चक्कर लगाने की झंझट खत्म

डेमोग्राफिक अपडेट के लिए खर्च करने होंगे पैसे

नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या ईमेल जैसे डेमोग्राफिक अपडेट के लिए अब 75 रुपये देने होंगे. लेकिन अगर यह बायोमेट्रिक अपडेट के साथ किया जा रहा है तो कोई अलग शुल्क नहीं लगेगा.

पते और पहचान से जुड़े डाक्युमेंट अपडेट 14 जून 2026 तक है फ्री

डोक्यूमेंट अपडेट की सुविधा myAadhaar पोर्टल पर 14 जून 2026 तक मुफ्त है. इसके बाद या आधार सेंटर पर यह सुविधा लेने पर 75 रुपये चुकाने होंगे.

Post Office