scorecardresearch

Ashish Kacholia Portfolio : आशीष कचोलिया पोर्टफोलियो के 5 लूजर, इस साल 63% तक आई है गिरावट

Indian Warren Buffett, Ashish Kacholia : स्टॉक मार्केट के मशहूर निवेशक, जिन्हें अक्सर भारत का वॉरेन बफेट कहा जाता है, आमतौर पर ऐसी कंपनियों में निवेश करते हैं जिनमें आगे चलकर तेज ग्रोथ की संभावना होती है.

Indian Warren Buffett, Ashish Kacholia : स्टॉक मार्केट के मशहूर निवेशक, जिन्हें अक्सर भारत का वॉरेन बफेट कहा जाता है, आमतौर पर ऐसी कंपनियों में निवेश करते हैं जिनमें आगे चलकर तेज ग्रोथ की संभावना होती है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Ashish Kacholia Portfolio Losers of 2025, Ashish Kacholia Portfolio Top 5 Losers, Ashish Kacholia Stocks Crashing, Ashish Kacholia Portfolio Crash, Market Correction Hits Kacholia Portfolio

Ashish Kacholia Stocks : बाजार के सेंटीमेंट, बिकवाली और सेक्टर से जुड़ी चुनौतियां अच्छे बिजनेस को भी नीचे ले जा सकती हैं. (canva)

Ashish Kacholia Portfolio Top 5 Losers : स्टॉक मार्केट के मशहूर निवेशक, जिन्हें अक्सर भारत का वॉरेन बफेट (Warren Buffett) कहा जाता है, आमतौर पर ऐसी कंपनियों में निवेश करते हैं जिनमें आगे चलकर तेज ग्रोथ की संभावना होती है. लेकिन मार्केट के बड़े खिलाड़ियों को भी मुश्किल दौर का सामना करना पड़ता है, खासकर तब, जब स्मॉलकैप और मिडकैप स्टॉक्स में तेज गिरावट आती है. इस साल कचोलिया के कई स्टॉक्स भारी दबाव में रहे हैं और 37% से लेकर 63% तक गिर चुके हैं.

कुछ कंपनियों की बुनियादी स्थिति मजबूत होने के बावजूद यह गिरावट दिखाती है कि बाजार सेंटीमेंट, बिकवाली और सेक्टर से जुड़ी चुनौतियां अच्छे बिजनेस को भी नीचे ले जा सकती हैं. 2025 में स्पेशियलिटी केमिकल, लाइफस्टाइल ब्रांड और इंडस्ट्रियल सेक्टर जैसे कई क्षेत्रों में कमजोरी देखी गई है. फाइनोटेक्स केमिकल, एक्सप्रो इंडिया और ब्रांड कॉन्सेप्ट्स जैसे स्टॉक्स सबसे ज्यादा टूटे हैं, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है. कुछ स्टॉक अब अपने 52 वीक लो के आसपास ट्रेड हो रहे हैं. यहां हम देख रहे हैं इस साल आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) के पोर्टफोलियो के 5 सबसे ज्यादा टूटे हुए स्टॉक.

Advertisment

पोस्ट ऑफिस MIS : सिर्फ एक बार निवेश करें और हर महीने पाएं फिक्स मुनाफा, क्या हैं नियम

Xpro India

एक्सप्रो इंडिया के शेयर में इस साल करीब 37 फीसदी गिरावट आ चुकी है. रुपये में यह शेयर करीब 575 रुपये कमजोर हुआ है. 

मार्केट कैप : 2,278 करोड़ रुपये 
करंट प्राइस : 971 रुपये 
1 साल का हाई : 1,677 रुपये
1 साल का लो : 935 रुपये
स्टॉक P/E : 168
बुक वैल्यू : 292 रुपये
डिविडेंड यील्ड : 0.21%
ROCE : 7.93%
ROE : 6.56%

Coforge : आईटी सेक्टर का ये स्टॉक दे सकता है 54% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने इन वजहों से दी BUY रेटिंग

Brand Concepts

ब्रांड कॉन्सेप्ट्स के शेयर में इस साल करीब 38 फीसदी गिरावट आ चुकी है. रुपये में यह शेयर करीब 192 रुपये कमजोर हुआ है. 

मार्केट कैप : 383 करोड़ रुपये 
करंट प्राइस : 307 रुपये 
1 साल का हाई : 550 रुपये
1 साल का लो : 252 रुपये
स्टॉक P/E : 188
बुक वैल्यू : 62.1 रुपये
डिविडेंड यील्ड : 0.00%
ROCE : 10.8%
ROE : 7.13%

SIP Miracle : 30 साल में 23% CAGR का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड, 7 लाख का कुल निवेश बन गया 5 करोड़ से ज्यादा

Sanjivani paranteral

संजीवनी पैरेंटरनल के शेयर में इस साल करीब 43 फीसदी गिरावट आ चुकी है. रुपये में यह शेयर करीब 164 रुपये कमजोर हुआ है. 

मार्केट कैप : 276 करोड़ रुपये 
करंट प्राइस : 225 रुपये 
1 साल का हाई : 397 रुपये
1 साल का लो : 170 रुपये
स्टॉक P/E : 37.1
बुक वैल्यू : 36.5 रुपये
डिविडेंड यील्ड : 0.23%
ROCE : 30.2%
ROE : 24.6%

REC : रिन्यूएबल एनर्जी बूम से मिलने वाला है बड़ा फायदा, स्टॉक दे सकता है 24 फीसदी रिटर्न

Fineotex Chemical

फिनोटेक्स केमिकल के शेयर में इस साल करीब 63 फीसदी गिरावट आ चुकी है. रुपये में यह शेयर करीब 44 रुपये कमजोर हुआ है. 

मार्केट कैप : 2,946 करोड़ रुपये 
करंट प्राइस : 25.4 रुपये 
1 साल का हाई : 35.9 रुपये
1 साल का लो : 19.2 रुपये
स्टॉक P/E : 30.0
बुक वैल्यू : 6.80 रुपये
डिविडेंड यील्ड : 0.32%
ROCE : 23.8%
ROE : 18.4%

Agarwal Industrial Corporation

अब्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के शेयर में इस साल करीब 44 फीसदी गिरावट आ चुकी है. रुपये में यह शेयर करीब 560 रुपये कमजोर हुआ है. 

मार्केट कैप : 1,074 करोड़ रुपये 
करंट प्राइस : 718 रुपये 
1 साल का हाई : 1,383 रुपये
1 साल का लो : 667 रुपये
स्टॉक P/E : 12.9
बुक वैल्यू : 439 रुपये
डिविडेंड यील्ड : 0.47%
ROCE : 16.9%
ROE : 20.1%

(source : screener, trendlyne)

(Disclaimer: हमने यहां एक निवेशक के पोर्टफोलियो के बारे में जानकारी दी है. यह निवेश की सलाह नहीं है. न ही यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार हैं. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Warren Buffett Ashish Kacholia