/financial-express-hindi/media/media_files/2025/05/05/oZIcXwd8MlZ0gD7K4efv.jpg)
Axis Bank MSME Loan: छोटे दुकानदारों और कारोबारियों के लिए एक्सिस बैंक की नई डिजिटल लोन सुविधा. (File Photo : Reuters)
Axis Bank Launches Digital Merchant Cash Advance Loans for MSMEs : एक्सिस बैंक ने छोटे कारोबारियों और दुकानदारों के लिए एक नया डिजिटल लोन प्रोडक्ट लॉन्च किया है. इसका नाम डिजिटल मर्चेंट कैश एडवांस लोन है. यह लोन खास तौर पर माइक्रो, स्मॉल और मीडियम बिजनेस (Micro, Small and Medium Enterprises) यानी MSME के लिए तैयार किया गया है, जिसमें लोन मंजूरी और भुगतान का आधार कारोबार के डेली कैश इनफ्लो को बनाया गया है.
इस स्कीम के तहत 2 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक का बिना गारंटी वाला लोन (unsecured loan) लिया जा सकता है. जिसका मुख्य आधार कारोबार का कैश फ्लो (business cash flows) होगा. यह सुविधा खासकर रिटेल दुकानों और छोटे व्यापारियों के लिए उपयोगी हो सकती है, जिन्हें अक्सर ट्रेडिशनल लोन के लिए जरूरी दस्तावेज या कोलैटरल मुहैया कराने में दिक्कत होती है.
कैश फ्लो के आधार पर लोन की मंजूरी
डिजिटल मर्चेंट कैश एडवांस लोन पूरी तरह डिजिटल प्रॉसेस पर आधारित है. इसमें बैलेंस शीट या भारी-भरकम फाइनेंशियल स्टेटमेंट की जगह बिजनेस के कैश फ्लो और दूसरे डिजिटल डेटा के आधार पर एलिजिबिलिटी तय की जाएगी. सब कुछ सही रहा, तो अप्लाई करने के कुछ ही मिनट के भीतर लोन पर फैसला हो जाएगा और मंजूरी मिलने के बाद कुछ ही दिनों में रकम खाते में ट्रांसफर हो जाएगी.
Also read : PSU बैंकों का मजबूत प्रदर्शन, पर्सनल, होम और ऑटो लोन में प्राइवेट बैंकों से छीना मार्केट शेयर : रिपोर्ट
डेली किस्त में लोन चुकाने की सुविधा
इस लोन की सबसे अहम बात इसका एवरीडे इंस्टॉलमेंट (EDI) का सिस्टम है. इसमें लोन लेने वाले दुकानदार या छोटे कारोबारी हर दिन छोटी-छोटी किस्तों में भुगतान कर पाएंगे. ये किस्तें कारोबार की वास्तविक बिक्री से जुड़ी होंगी, जिससे एक साथ बड़ी EMI भरने का बोझ नहीं पड़ेगा और वर्किंग कैपिटल पर दबाव भी कम रहेगा.
करंट अकाउंट भी मिलेगा साथ
लोन प्रॉसेस के दौरान ग्राहकों को एक्सिस बैंक का करंट अकाउंट (Current Account) भी उपलब्ध कराया जाएगा. इससे ऑनबोर्डिंग से लेकर डिस्बर्समेंट तक पूरा प्रोसेस एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरा हो जाएगा.
Also read : HDFC Gold ETF में मार्जिन ट्रेडिंग का मिलेगा ऑप्शन, HDFC SKY प्लेटफॉर्म की MTF फेसिलिटी में शामिल हुआ फंड
ब्रांच या वेबसाइट के जरिए आवेदन
एक्सिस बैंक (Axis Bank) के कमर्शियल बैंकिंग ग्रुप प्रेसिडेंट एंड हेड (President & Head - Commercial Banking Group) विजय शेट्टी का कहना है कि लोन की यह नई सुविधा एक डिजिटल सॉल्यूशन के जरिये इंस्टेंट क्रेडिट और करंट अकाउंट को जोड़ती है. उन्होंने बताया कि कैश फ्लो आधारित अंडरराइटिंग के जरिए MSME को समय पर फंडिंग उपलब्ध कराना इसका मुख्य उद्देश्य है.
बैंक का मानना है कि यह कदम उन छोटे कारोबारियों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जिन्हें अब तक फॉर्मल क्रेडिट सिस्टम से जुड़ने में मुश्किल आती थी. MSME के तहत आने वाले जिन कारोबारियों को इस नई लोन सुविधा का फायदा लेना है, वे एक्सिस बैंक की ब्रांच के अलावा बैंक की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us